अब गूगल मैप्स बताएगा आपके प्लान के बारे में

अब गूगल मैप्स बताएगा आपके प्लान के बारे में
ख़ास बातें
  • गूगल मैप्स में एक नया अपकमिंग टैब शामिल किया गया है
  • इस टैब से गूगल मैप्स पर आने वाले इवेंट देखे जा सकते हैं
  • फिलहाल यह नया फ़ीचर सिर्फ एंड्रॉयड यूज़र के लिए ही उपलब्ध है
विज्ञापन
गूगल ने अपने यूज़र की यात्रा को और आसान बनाने के लिए मैप्स और कैलेंडर ऐप को इंटरकनेक्ट कर दिया है। लेटेस्ट अपडेट के साथ ही एंड्रॉयड गूगल मैप्स में एक नया इनकमिंग टैब दिख रहा है जिसमें उन सभी जगहों के बारे में जानकारी दी गई है जहां यूज़र को भविष्य में जाने की जरूरत है। इसके अलावा यूज़र इन रास्तों को नेविगेट भी कर सकते हैं।

गूगल मैप्स में अब अब आने वाले इवेंट और रिज़र्वेशन की जानकारी नए अपकमिंग टैब में दिखेगी। इस टैब को मेन्यू में जाकर 'यॉर प्लेसेज़' सेक्शन में देखा जा सकता है। अपकमिंग टैब में उन सभी इवेंट के बारे में जानकारी मिलेगी जो आपके कैलेंडर ऐप में हैं। इन रजगहों के लिए मैप्स में रास्ते की जानकारी भी मिलेगी। ध्यान रखें कि कैलेंडर सेक्शन में किसी इवेंट को क्रिएट करते समय 'व्हेयर' सेक्शन जरूर भर दें। कैलेंडर में यह सूचना डालने के बाद जब भी आप उस जगह जाएंगे तो अपने आप इसके बारे में जानकारी सबसे ऊपर दिख जाएगी। सिर्फ प्लेस को सेलेक्ट करने से नेविगेशन स्क्रीन एक्टिवे हो जाएगा और गूगल मैप्स आपके डेस्टिनेशन तक सबसे जल्दी पहुंचने का रास्ता बता देगा।

इसके अलावा गूगल मैप्स को दिखने में ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए होम, वर्क और दूसरे डेस्टिनेशन में स्टिकर भी जोड़ सकते हैं। जिन जगहों पर आप अकसर जाते हैं उनके लिए लेबल क्रिएट कर सकते हैं। सर्च में ये डेस्टिनेशन अपने नाम के साथ लेबल के साथ दिखेंगे। इस अपडेट को अभी सिर्फ एंड्रॉयड यूज़र के लिए जारी किया गया है। फिलहाल इस बात की कोई जानकारी नहीं मिली है कि इसे आईओएस और डेस्कटॉप यूज़र के लिए कब जारी किया जाएगा।

एंड्रॉयड गूगल मैप्स में हाल ही में कमांड एक्टिवेशन के लिए 'ओके गूगल' फ़ीचर मिला था। इस फ़ीचर से स्मार्टफोन को बिना टच किए ही यूज़र नेविगेशन शुरू कर सकते हैं। यूज़र अब एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर 'ओके गूगल' के साथ वॉयस कमांड के जरिए नेविगेशन शुरू करने के साथ, नेविगेशन में बदलाव और दूसरे रास्ते जोड़ सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »