• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Elon Musk ने कहा 'कोई बड़ा बेवकूफ' मिलने पर छोड़ेंगे Twitter के CEO की पोस्ट

Elon Musk ने कहा 'कोई बड़ा बेवकूफ' मिलने पर छोड़ेंगे Twitter के CEO की पोस्ट

मस्क ने अक्टूबर के अंत में कंपनी को टेकओवर करने के बाद लगभग आधे स्टाफ की छंटनी कर दी थी

Elon Musk ने कहा 'कोई बड़ा बेवकूफ' मिलने पर छोड़ेंगे Twitter के CEO की पोस्ट

मस्क ने ट्विटर में कुछ बड़े बदलाव किए हैं

ख़ास बातें
  • मस्क ने कंपनी को टेकओवर करने के बाद लगभग आधे स्टाफ की छंटनी की थी
  • बड़ी इलेक्ट्रिक कार मेकर्स में शामिल टेस्ला के भी मस्क हेड हैं
  • ट्विटर में कई बड़े बदलाव किए जा रहे हैं
विज्ञापन
माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter के हेड Elon Musk ने कहा है कि अपना विकल्प मिलने पर वह कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव के तौर पर हट जाएंगे। उन्होंने ट्विटर के CEO के तौर पर बरकरार रहने या इस पोस्ट को छोड़ने के बारे में यूजर्स का रुख जानने के लिए एक पोल कराया था। इसमें अधिकतर यूजर्स ने उनके इस पोस्ट से हटने के पक्ष में वोट दिया था। 

मस्क ने अक्टूबर के अंत में कंपनी को टेकओवर करने के बाद लगभग आधे स्टाफ की छंटनी कर दी थी। इसके बाद उन्होंने ट्विटर में कुछ बड़े बदलाव किए हैं। पिछले सप्ताह कुछ पत्रकारों के ट्विटर एकाउंट्स पर रोक लगाने के बाद उन्हें कड़े विरोध का सामना करना पड़ा था। इसे लेकर यूरोपियन यूनियन (EU) ने ट्विटर पर पाबंदियां लगाने के चेतावनी दी थी। हालांकि, बाद में मस्क ने यह फैसला वापस ले लिया था। इन पत्रकारों पर मस्क से जुड़ी रिपोर्ट्स देने के कारण रोक लगाई गई थी। मस्क ने चीफ एग्जिक्यूटिव के तौर पर हटने या बरकरार रहने से जुड़े पोल का परिणाम मिलने के बाद ट्वीट कर कहा, "CEO की पोस्ट के लिए कोई पर्याप्त बेवकूफ मिलने पर मैं इस्तीफा दे दूंगा।" उनका कहना था कि इसके बाद वह केवल सॉफ्टवेयर और सर्वर टीमों को संभालेंगे। इस पोल में लगभग 1.7 करोड़ यूजर्स ने वोट दिया था। इनमें से लगभग 57 प्रतिशत यूजर्स ने ट्विटर के प्रमुख के रूप में मस्क के पद से हटने के पक्ष में वोट दिया, इसमें भाग लेने वाले लगभग 42 प्रतिशत यूजर्स चाहते थे कि वह ट्विटर के सीईओ के तौर पर बरकरार रहें। 

बड़ी इलेक्ट्रिक कार मेकर्स में शामिल टेस्ला के भी मस्क चीफ एग्जिक्यूटिव हैं। मस्क पर Tesla को अनदेखा करने के आरोप लग रहे हैं। हाल ही में टेस्ला के तीसरे सबसे बड़े शेयरहोल्डर Leo Koguan ने मस्क को कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर के तौर पर हटाने की डिमांड की थी। टेस्ला में  Koguan के लगभग 2.27 करोड़ शेयर हैं, जिनकी वैल्यू लगभग 3.6 अरब डॉलर की है।  

ट्विटर को खरीदने के बाद से मस्क को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और इस वजह से वह टेस्ला पर कम ध्यान दे रहे हैं। इससे पहले Koguan को मस्क का समर्थक माना जाता था। हालांकि, वह अब मस्क के स्थान पर नए CEO की नियुक्ति चाहते हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मस्क ने टेस्ला को अकेला छोड़ दिया है और कंपनी का कोई वर्किंग CEO नहीं है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  2. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  3. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  4. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  5. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  6. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  7. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  8. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  9. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  10. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »