Elon Musk से सुलह के बाद Twitter पर दोबारा दिखेंगे Apple के विज्ञापन

ट्विटर ने पिछले सप्ताह एडवर्टाइजिंग एजेंसियों को बताया था कि वह अपने प्लेटफॉर्म पर अधिक खर्च करने वाली कंपनियों को इंसेंटिव देगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2022 17:07 IST
ख़ास बातें
  • Amazon भी ट्विटर पर विज्ञापन बहाल करने की योजना बना रही है
  • कंपनी की ओर से लगभग 10 करोड़ डॉलर प्रति वर्ष के विज्ञापन दिए जा सकते हैं
  • एलन मस्क ने घोषणा की है कि ट्विटर पर एपल सबसे बड़ी एडवर्टाइजर है

ई-कॉमर्स कंपनी Amazon के विज्ञापन भी ट्विटर पर दोबारा दिख सकते हैं

दुनिया भर में लोकप्रिय आईफोन बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter पर अपने विज्ञापन बहाल करने की योजना बनाई । ई-कॉमर्स कंपनी Amazon के विज्ञापन भी ट्विटर पर दोबारा दिख सकते हैं। ट्विटर ने पिछले सप्ताह एडवर्टाइजिंग एजेंसियों को बताया था कि वह अपने प्लेटफॉर्म पर अधिक विज्ञापन देने वाली कंपनियों को इंसेंटिव देगी। 

ट्विटर ने इस ऑफर को कंपनी की ओर से सबसे बड़ा एडवर्टाइजर इंसेंटिव बताया है। अमेरिका में पांच लाख डॉलर के एडवर्टाइजमेंट्स को बुक कराने वाली कंपनियों को उनके खर्च पर 100 प्रतिशत का वैल्यू एडिशन मिलेगा। ईमेल में कहा गया है कि यह वैल्यू एडिशन 10 लाख डॉलर तक सीमित होगा। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि Amazon भी ट्विटर पर विज्ञापन बहाल करने की योजना बना रही है। कंपनी की ओर से लगभग 10 करोड़ डॉलर प्रति वर्ष के विज्ञापन दिए जा सकते हैं। एमेजॉन ने विज्ञापन बहाल करने से पहले ट्विटर से सिक्योरिटी में कुछ बदलाव करने को कहा है। 

हालांकि, इस मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने Reuters को बताया कि एमेजॉन ने ट्विटर पर विज्ञापन देना कभी बंद नहीं किया था। मस्क ने घोषणा की है कि ट्विटर पर एपल सबसे बड़ी एडवर्टाइजर है और कंपनी ने विज्ञापनों को बहाल कर दिया है। पिछले सप्ताह मस्क ने Apple पर ट्विटर को ऐप स्टोर से ब्लॉक करने की धमकी देने का आरोप लगाया था। मस्क ने बताया था कि एपल ने ट्विटर पर विज्ञापन देना बंद कर दिया है और कंटेंट मॉडरेशन को लेकर प्रेशर डाला जा रहा है। एपल ने इस बारे में पुष्टि नहीं की थी। हालांकि, कंपनी के लिए ऐसा करना सामान्य है क्योंकि वह अपने रूल्स को लागू करती है और इससे पहले  Gab और Parler जैसे ऐप्स को रूल्स के उल्लंघन के कारण ऐप स्टोर से हटाया जा चुका है। 

इसके बाद के मस्क की एपल के CEO, Tim Cook के साथ मीटिंग हुई थी। मस्‍क ने इसकी जानकारी दी थी। उन्‍होंने ट्वीट में कहा था कि यह मुलाकात एपल के हेडक्वॉर्टर में हुई थी। मस्‍क के ट्वीट से ऐसा लगता है कि कुक ने उन्‍हें आमंत्रित किया था। इसके साथ ही मस्क ने एक वीडियो भी शेयर किया था जिसमें वह औेर टिम कुक आसपास खड़े दिख रहे थे। 
Advertisement
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  4. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  5. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  7. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.