Samsung Galaxy Watch 9 हुई लॉन्च, AI हेल्थ फीचर्स, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

भारत में Samsung Galaxy Watch 9 के 40 mm वाले साइज के सिर्फ Bluetooth वाले मॉडल का प्राइस 37,999 रुपये और Bluetooth + LTE मॉडल का 41,999 रुपये का है। इस स्मार्टवॉच के 44 mm वाले मॉडल्स के प्राइसेज क्रमश) 40,999 रुपये और 44,999 रुपये का है

Samsung Galaxy Watch 9 हुई लॉन्च, AI हेल्थ फीचर्स, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टवॉच की बैटरी WPC-बेस्ड फास्ट वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टवॉच में Super AMOLED ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले है
  • Samsung Galaxy Watch 9 में Snapdragon Wear Elite चिपसेट है
  • इस स्मार्टवॉच में कुछ हेल्थ और फिटनेस सेंसर्स दिए गए हैं
विज्ञापन

बड़ी डिवाइसेज कंपनियों में शामिल Samsung ने अपने वियरेबल डिवाइसेज की नई सीरीज को पेश किया है। सैमसंग के Galaxy Unpacked इवेंट में Samsung Galaxy Watch 9 और Samsung Galaxy Watch Ultra 2 को लॉन्च किया गया है। इस इवेंट में कंपनी के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को भी पेश किया गया है। 

Samsung Galaxy Watch 9 का प्राइस

यह स्मार्टवॉच चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में बुधवार से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। भारत में Samsung Galaxy Watch 9 के 40 mm वाले साइज के सिर्फ Bluetooth वाले मॉडल का प्राइस 37,999 रुपये और Bluetooth + LTE मॉडल का 41,999 रुपये का है। इस स्मार्टवॉच के 44 mm वाले मॉडल्स के प्राइसेज क्रमश) 40,999 रुपये और 44,999 रुपये का है। सैमसंग ने इस स्मार्टवॉच के साथ वॉच बैंड्स की नई रेंज को भी पेश किया है। 

Samsung Galaxy Watch 9 के स्पेसिफिकेशंस 

इस स्मार्टवॉच में Super AMOLED ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले है। Samsung Galaxy Watch 9 के 44 mm वाले मॉडल में 1.47 इंच डिस्प्ले (480 x 480 पिक्सल्स) और 40 mm वाले वेरिएंट में 1.34 इंच पैनल ( 438 x 438 पिक्सल्स) दिया गया है। ये दोनों डिस्प्ले 3,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल और Sapphire Crystal ग्लास प्रोटेक्शन के साथ हैं। इस स्मार्टवॉच में Qualcomm का Snapdragon Wear Elite चिपसेट दिया गया है। Samsung Galaxy Watch 9 में 2 GB का RAM और 32 GB की स्टोरेज है। यह Wear OS 7 पर बेस्ड One UI 9 पर चलती है। 

Samsung Galaxy Watch 9 में कुछ हेल्थ और फिटनेस सेंसर्स दिए गए हैं। इस स्मार्टवॉच में नया BioActive सेंसर है, जो ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर, इलेक्ट्रिकल हार्ट रेट सिग्नल सेंसर और बायोइलेक्ट्रिकल इंपेंडेंस एनालिसिस सेंसर को कंबाइन करता है। इसमें टेम्परेचर सेंसर, एक्सेलरोमीटर, बैरोमीटर, गायरोस्कोप, जियोमैग्नेटिक सेंसर और एंबिएंट लाइट सेंसर दिए गए हैं। इस स्मार्टवॉच के साथ सैमसंग ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ वेलनेस फीचर्स दिए हैं। इनमें हार्ट हेल्थ स्कोर, फिटनेस इंडेक्स और अपडेटेड स्लीप एपनिया फीचर शामिल है। Samsung Galaxy Watch 9 के 44 mm वाले मॉडल में 445 mAh और 40 mm वाले वेरिएंट में 390 mAh की बैटरी है। इस स्मार्टवॉच की बैटरी WPC-बेस्ड फास्ट वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए LTE, Bluetooth, Wi-Fi, NFC और GPS के विकल्प हैं। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  5. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  7. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  8. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »