• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Fitshot Aster स्मार्टवॉच लॉन्च, दमदार हेल्थ फीचर्स के साथ 7 दिनों तक चलेगी बैटरी, कीमत 2499 रुपये

Fitshot Aster स्मार्टवॉच लॉन्च, दमदार हेल्थ फीचर्स के साथ 7 दिनों तक चलेगी बैटरी, कीमत 2499 रुपये

Fitshot Aster में 1.43 इंच की सर्कुलर AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 466 x 466 पिक्सल, अधिकतम ब्राइटनेस 1000 निट्स और 60Hz रिफ्रेश रेट है।

Fitshot Aster स्मार्टवॉच लॉन्च, दमदार हेल्थ फीचर्स के साथ 7 दिनों तक चलेगी बैटरी, कीमत 2499 रुपये

Photo Credit: Fitshot

Fitshot Aster

ख़ास बातें
  • Fitshot ने भारतीय बाजार में Fitshot Aster स्मार्टवॉच को पेश कर दिया है।
  • Fitshot Aster 12 फरवरी से पहली बिक्री के दौरान 2,499 रुपये में मिलेगी।
  • Fitshot Aster में 1.43 इंच की सर्कुलर AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
विज्ञापन
स्मार्टवॉच निर्माता Fitshot ने भारतीय बाजार में Fitshot Aster स्मार्टवॉच को पेश कर दिया है। इस नई स्मार्टवॉच में कॉम्पैक्ट और स्टाइलिश डिजाइन दिया गया है। यह वॉच फिटनेस ट्रैकिंग, हेल्थ मॉनिटर और ब्लूटूथ कॉलिंग जैसे फीचर्स प्रदान करती है। यहां हम आपको इस स्मार्टवॉच के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के साथ कीमत आदि की जानकारी दे रहे हैं।
 

Fitshot Aster की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Fitshot Aster वॉच 12 फरवरी से पहली बिक्री के दौरान 2,499 रुपये में मिलेगी। वहीं पहली बिक्री के बाद कीमत 3,999 रुपये हो जाएगी। कलर ऑप्शन के लिए यह वॉच पांच स्टाइलिश कलर्स ब्लैक सिलिकॉन, लाइलैक सिलिकॉन, पर्पल मैटेलिक, सिल्वर मैटेलिक और ब्लैक मैटेलिक में उपलब्ध है। उपलब्धता की बात करें तो यह Flipkart और Fitshot वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
 

Fitshot Aster के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Fitshot Aster में 1.43 इंच की सर्कुलर AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 466 x 466 पिक्सल, अधिकतम ब्राइटनेस 1000 निट्स और 60Hz रिफ्रेश रेट है। यह स्मार्टवॉच 100 से ज्यादा वॉच फेस को सपोर्ट करती है। बैटरी की बात की जाए तो इस वॉच में 280mAh की बैटरी दी गई है जो कि एक बार चार्ज होकर 7 दिनों तक की बैटरी लाइफ प्रदान करती है। इस वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट मिलता है, जिसके लिए इसमें इनबिल्ट माइक्रोफोन और स्पीकर दिया गया है। यूजर्स अपने फोन को अपनी जेब से निकाले बिना कॉल कर सकते हैं और वॉयस असिस्टेंट से बात कर सकते हैं।

Fitbit Aster के अन्य फीचर्स में 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं, जिससे दौड़ने से लेकर तैरने तक एक्टिविटी को ट्रैक करना आसान हो जाता है। इस स्मार्टवॉच में एक स्मार्ट हेल्थ असिस्टेंट है जो SpO2 मॉनिटरिंग, हार्ट रेट मॉनिटरिंग, ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग और मेंस्ट्रुअल ट्रैकिंग प्रदान करता है। सेडेंट्री रिमाइंडर और ब्रीद ट्रेनिंग फीचर्स यूजर्स के बहुत काम आता है। Fitshot Aster IP68 वॉटरप्रूफ रेटिंग के साथ आती है, जिसका मतलब है कि यह 30 मिनट तक पानी में डूबी रह सकती है। इसमें एक SOS फीचर भी है, जिससे आप इमरजेंसी कंडीशन में प्री-सेट कॉन्टेक्ट को तुरंत एक इमरजेंसी मैसेज भेज सकते हैं। सेफ्टी के लिए स्मार्टवॉच में एक पासवर्ड मिलता है, जिससे आपका निजी डाटा सुरक्षित रहता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  2. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  3. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  4. OnePlus 16 May Get 200 Megapixel Primary Camera, Gaming Features
  5. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  6. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  7. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  8. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  10. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
  11. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  7. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  8. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  9. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  10. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »