सिंगल चार्ज में 7 दिन चलने वाली FitShot Crystal स्मार्टवॉच लॉन्च, जानें कीमत

इसमें कैमरा शटर है, स्टॉपवॉच है, अलार्म क्लॉक है, रिमोट म्यूजिक प्लेयर कंट्रोल, फ्लैश लाइट, फाइंड फोन, वेदर फोरकास्ट आदि भी हैं जो आपके रोजमर्रा के जीवन में काफी उपयोगी हो सकते हैं।

सिंगल चार्ज में 7 दिन चलने वाली FitShot Crystal स्मार्टवॉच लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: FitShot

FitShot Crystal को ग्रे, ब्लैक और ग्रीन कलर्स में लॉन्च किया गया है।

ख़ास बातें
  • FitShot Crystal में 1.8 इंच एमोलेड डिस्प्ले है
  • यह 100 से ज्यादा वॉचफेस के साथ आती है
  • इसमें Google और Alexa वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट मौजूद है
विज्ञापन
FitShot Crystal कंपनी की ओर से नई स्मार्टवॉच के तौर पर लॉन्च की गई है। इस स्मार्टवॉच में कई लुभाने वाले फीचर्स मिलते हैं जिनमें ब्लूटूथ कॉलिंग, 1.8 इंच का एमोलेड डिस्प्ले और इनबिल्ट वॉयस असिस्टेंट शामिल है। स्मार्टवॉच में 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं और कई तरह के हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स भी मौजूद हैं जिसमें हार्ट रेट ट्रैकिंग, स्लीप मॉनिटरिंग और SpO2 मॉनिटरिंग आदि शामिल हैं।  
 

FitShot Crystal price, availability

FitShot Crystal की कीमत भारत में 2,999 रुपये रखी गई है। इसे ग्रे, ब्लैक और ग्रीन कलर्स में लॉन्च किया गया है। स्मार्टवॉच को Flipkart से 28 अगस्त दोपहर 12 बजे से खरीदा जा सकता है। 
 

FitShot Crystal smartwatch specifications

जैसा कि पहले बताया गया है कि FitShot Crystal में 1.8 इंच एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रेजॉल्यूशन 368 x 448 पिक्सल का है। इसका रिफ्रेश रेट 60Hz का है। यह 100 से ज्यादा वॉचफेस के साथ आती है। ब्लूटूथ कॉलिंग के लिए इसमें Bluetooth v5.0 का सपोर्ट दिया गया है।   

इसका डिस्प्ले काफी बड़ा है और साइड में एक घूमने वाला बटन दिया गया है। वॉच में इनबिल्ट माइक और स्पीकर भी दिया गया है। इसमें Google और Alexa वॉइस असिस्टेंट का सपोर्ट मौजूद है। यह 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड को सपोर्ट करती है जिनमें स्केटिंग, प्लेइंग, कुकिंग, मेडिटेटिंग, प्लेइंग इंस्ट्रूमेंट्स आदि शामिल हैं। कंपनी की इस नई स्मार्टवॉच में कई तरह के हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स भी मौजूद हैं जिसमें 24 घंटे की हार्ट रेट ट्रैकिंग, स्लीप मॉनिटरिंग और SpO2 मॉनिटरिंग, स्टेप काउंटर आदि शामिल हैं।  

इसके अलावा वॉच में कुछ स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। इसमें कैमरा शटर है, स्टॉपवॉच है, अलार्म क्लॉक है, रिमोट म्यूजिक प्लेयर कंट्रोल, फ्लैश लाइट, फाइंड फोन, वेदर फोरकास्ट आदि भी हैं जो आपके रोजमर्रा के जीवन में काफी उपयोगी हो सकते हैं। इस वियरेबल में आपको 330mAh बैटरी मिलती है जिसके लिए दावा किया गया है कि यह सिंगल चार्ज में 7 दिन तक चल सकती है। स्मार्टवॉच को धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेट किया गया है। इसके साथ कंपनी 1 साल की वारंटी देती है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  2. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  3. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  4. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  5. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  6. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  7. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  8. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  9. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  10. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  2. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  3. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  4. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  5. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  6. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  7. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
  9. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
  10. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »