iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत

Apple ने भारत में iPhone 18 Pro सीरीज, फोल्डेबल iPhone Duo, AirPods 5 और Apple Watch Series 12 व Ultra 4 लॉन्च किए हैं। यहां जानें सभी नए प्रोडक्ट्स की कीमत।

iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत

Photo Credit: Apple

Apple के नए iPhone, AirPods और Watch प्रोडक्ट्स की भारत में कीमत

ख़ास बातें
  • iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत ₹1,64,900, Pro Max ₹1,79,900 है
  • फोल्डेबल iPhone Duo की शुरुआती कीमत ₹2,99,900 रखी गई है
  • AirPods 5 और Apple Watch Series 12 की कीमत ₹14,900 से शुरू
विज्ञापन

Apple ने अपने नए प्रोडक्ट्स को भारत में भी लॉन्च कर दिया है। इस बार कंपनी ने iPhone 18 Pro सीरीज, पहला फोल्डेबल iPhone Duo, AirPods 5 और Apple Watch Series 12 व Ultra 4 पेश किए हैं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा फोल्डेबल iPhone Duo की है, जिसकी शुरुआती कीमत करीब 3 लाख रुपये रखी गई है। वहीं iPhone 18 Pro सीरीज में 256GB स्टोरेज से शुरुआत होती है और Apple ने इसमें A20 Pro चिप, नया कैमरा सिस्टम और बेहतर बैटरी लाइफ दी है।

iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max price in India

Apple iPhone 18 Pro को ₹1,64,900 की शुरुआती कीमत पर लाया है। यह कीमत 256GB मॉडल की है। 512GB मॉडल की कीमत ₹1,89,900, 1TB मॉडल की ₹2,39,900 और 2TB मॉडल की ₹3,14,900 से शुरू होती है। iPhone 18 Pro Max भी 256GB, 512GB, 1TB और 2TB स्टोरेज ऑप्शन में आता है, जिनकी कीमत क्रमश: ₹1,79,900, ₹2,04,900, ₹2,54,900 और ₹3,29,900 है।

iPhone Duo price in India

Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo भारत में ₹2,99,900 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा। 256GB मॉडल की कीमत ₹2,99,900 है, जबकि 512GB मॉडल ₹3,24,900, 1TB मॉडल ₹3,74,900 और 2TB मॉडल ₹4,49,900 का है। इसमें 7.6 इंच का अंदरूनी और 5.4 इंच का बाहरी डिस्प्ले मिलता है।

AirPods 5 price in India

AirPods 5 की शुरुआती कीमत ₹14,900 है। वहीं वायरलेस चार्जिंग केस वाले मॉडल की कीमत ₹17,900 है। दोनों मॉडल में Active Noise Cancellation मिलता है, जबकि वायरलेस चार्जिंग केस वाला मॉडल ज्यादा बैटरी बैकअप और वॉल्यूम स्वाइप जैसे फीचर्स देता है।

Apple Watch Series 12 price in India

Apple Watch Series 12 की शुरुआती कीमत ₹56,900 है, जिसमें Aluminium केस वेरिएंट आता है। इसके बाद Titanium की कीमत 99,990 रुपये और Ceramic की कीमत 1,24,900 रुपये रखी गई है। तीनों वेरिएंट में साइज और GPS ओलनी या GPS + Cellular कॉन्फिगरेशन के हिसाब से कीमतें अलग-अलग है। यह 42mm और 46mm साइज में उपलब्ध है। इसमें नया हेल्थ सेंसिंग सिस्टम और S11 चिप दिया गया है।

Apple Watch Ultra 4 price in India

Apple Watch Ultra 4 की भारत में शुरुआती कीमत ₹1,09,900 है और 1,24,900 रुपये तक जाती है। इसमें 49mm टाइटेनियम केस, S11 चिप और 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट मिलता है। Apple के मुताबिक इसकी बैटरी सामान्य इस्तेमाल में 50 घंटे तक चल सकती है और लो पावर मोड में यह 84 घंटे तक पहुंच सकती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple, iPhone 18 Pro, iPhone Duo, AirPods 5, Apple Watch
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  3. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  4. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  5. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  6. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  7. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  8. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  9. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  10. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »