Vivo ने आज भारतीय बाजार में अपने किफायती ईयरबड्स Vivo Buds लॉन्च कर दिए हैं।
Photo Credit: Vivo
Vivo Buds में 10 मिमी ड्राइवर्स हैं।
Vivo ने आज भारतीय बाजार में अपने किफायती ईयरबड्स Vivo Buds लॉन्च कर दिए हैं। वीवो के इन ईयरबड्स की बैटरी चार्जिंग केस के साथ 50 घंटे यानी कि 2 दिन से भी ज्यादा चल सकती है, वहीं सिर्फ ईयरबड्स 12 घंटे तक चल सकते हैं। इन ईयरबड्स को कनेक्टेड डिवाइस से 10 मीटर दूर तक इस्तेमाल किया जा सकता है। यहां हम आपको Vivo Buds के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Vivo Buds की शुरुआती कीमत ₹1,999 है। वीवो बड्स नीलगिरी ग्रीन और बसाल्ट ब्लैक कलर में आता है। ईयरबड्स भारत में बिक्री के लिए वीवो की आधिकारिक वेबसाइट, ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और ऑथोराइज्ड रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध हैं।
Vivo Buds में 10 मिमी हाई रेजोल्यूशन मूविंग कॉइल यूनिट है, जिसमें PU + PEEK डायग्राम है। Buds में स्लीक, कंफर्ट के लिए राउंडेड केस वाला डिजाइन दिया गया है। सभी कानों के आकार के लिए एर्गोनॉमिकली शेप वाले ईयर टिप्स हैं। ईयरबड्स 42 ms लो गेमिंग लेटेंसी का सपोर्ट करते हैं। साउंड इफेक्ट्स के लिए इसमें DeepX 4.0 मेगा बेस, क्लियर वॉयस, क्लियर हाई पिच और खास ऑडियोबुक मोड दिया गया है। अन्य फीचर्स में गूगल फास्ट पेयर, फाइंड माय ईयरफोन्स और स्मार्ट टच कंट्रोल शामिल हैं।
ये ईयरबड्ल ब्लूटूथ 6.1 का सपोर्ट करते हैं, जिससे ड्यूल चैनल ट्रांसमिशन 2.0 और 10 मीटर की रेंज मिलती है, इससे ड्यूल डिवाइस कनेक्ट हो सकते हैं। धूल, पानी और छींटों से बचाव के लिए ईयरबड्स IP54 रेटिंग के साथ आते हैं। बैटरी बैकअप की बात करें तो इनमें 525mAh की बैटरी दी गई है जो कि एक बार चार्ज होकर केस के साथ 50 घंटे तक चल सकती है, वहीं ईयरबड्स में 53mAh की बैटरी है जो कि 12 घंटे तक चल सकती है,वहीं कॉल्स के लिए 7 घंटे तक चल सकती है। ईयरबड्स फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करते हैं, जिससे 10 मिनट के चार्ज में 4 घंटे तक चल सकते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर
Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM