Motorola ने Moto Buds 2 Fusion TWS ईयरबड्स लॉन्च कर दिए हैं। इनमें 55dB ANC, 12.4mm ड्राइवर्स और 53 घंटे तक की बैटरी मिलती है।
Photo Credit: Flipkart/ Motorola
Motorola Buds 2 Fusion का इंडिया प्राइस ₹1,999 है
Motorola ने भारत में अपने नए TWS ईयरबड्स Moto Buds 2 Fusion लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने इसमें 12.4mm Titanium Coated Dynamic Drivers दिए हैं, जिन्हें उसकी खुद की ऑडियो ट्यूनिंग के साथ पेश किया गया है। ईयरबड्स में 55dB तक Dynamic ANC, Transparency Mode और Spatial Audio का सपोर्ट मिलता है। हर ईयरबड में 62mAh की बैटरी दी गई है, जबकि चार्जिंग केस में 530mAh की बैटरी है। कंपनी के मुताबिक ईयरबड्स सिंगल चार्ज में 13 घंटे और केस के साथ कुल 53 घंटे तक चल सकते हैं। 10 मिनट की चार्जिंग में 3 घंटे तक का प्लेबैक मिलने का दावा भी किया गया है।
Moto Buds 2 Fusion का इंडिया प्राइस ₹1,999 है। ईयरबड्स को भारत में Flipkart और Motorola ऑनलाइन स्टोर के जरिए बेचा जाएगा। Motorola के मुताबिक, Flipkart पर सेल 16 सितंबर को शुरू होगी, जबकि Flipkart की माइक्रोसाइट सेल डेट 17 सितंबर बता रही है। ये Pantone Tap Shoe, Pantone Laurel और Pantone Surf The Web कलर ऑप्शन में आते हैं, जो क्रमश: ब्लैक, पेस्टल ग्रीन और ब्लू शेड्स हैं।
Moto Buds 2 Fusion में 55dB तक Dynamic Active Noise Cancellation (ANC) दिया गया है। इसके साथ Transparency Mode भी मिलता है, जिससे ईयरबड्स लगाए रखने के दौरान आसपास की आवाजें सुनी जा सकती हैं। इनमें Spatial Audio का सपोर्ट भी है, जबकि ऑडियो के लिए Motorola की Proprietary Audio Tuning का इस्तेमाल किया गया है।
ईयरबड्स में 12.4mm Titanium Coated Dynamic Drivers दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक बड़े ड्राइवर्स म्यूजिक, वीडियो और पॉडकास्ट में ज्यादा दमदार साउंड देने में मदद करते हैं। इसमें AAC और SBC ऑडियो कोडेक्स का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा, कॉलिंग के लिए Moto Buds 2 Fusion में कुल 6 माइक्रोफोन दिए गए हैं। हर ईयरबड में तीन माइक्रोफोन हैं और इनमें High SNR सपोर्ट मिलता है। Motorola की CrystalTalk AI तकनीक कॉल के दौरान आसपास के शोर को कम करने में मदद करती है।
ईयरबड्स में Wear Detection और Earbud Fit Test भी दिया गया है। इसके अलावा Touch Controls मिलते हैं, जिन्हें यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल कर सकता है। बैटरी की बात करें तो हर ईयरबड में 62mAh की बैटरी है, जबकि चार्जिंग केस में 530mAh की बैटरी मिलती है। ईयरबड्स एक बार चार्ज करने पर 13 घंटे तक का प्लेबैक देते हैं। चार्जिंग केस के साथ कुल बैटरी बैकअप 53 घंटे तक है।
इसमें फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है। कंपनी के मुताबिक सिर्फ 10 मिनट चार्ज करने पर 3 घंटे तक का प्लेबैक मिल सकता है। चार्जिंग केस का साइज 59.9 x 46.3 x 28.4mm है। कनेक्टिविटी के लिए Moto Buds 2 Fusion में Bluetooth 6.0 दिया गया है। इसमें डुअल कनेक्शन का सपोर्ट है, जिससे दो डिवाइस के बीच ऑटोमैटिक स्विचिंग की जा सकती है। इसके अलावा Wear Detection और Motorola के कम्पैटिबल फोन के साथ Moto AI और Motorola Qira का सपोर्ट भी मिलता है।
ईयरबड्स में Gaming Mode भी दिया गया है, जो कम लेटेंसी के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा कस्टम EQ ऑप्शन के साथ बेस (Bass) बूस्ट, यूजर-एडजस्टेबल कंट्रोल्स और Ring My Buds जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। Moto Buds 2 Fusion के ईयरबड्स को IP54 रेटिंग मिली है, जबकि चार्जिंग केस को IPX2 रेटिंग दी गई है। इससे ईयरबड्स को धूल और हल्की नमी से सुरक्षा मिलती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा