स्‍मार्टवॉच में आया AI कोच, Amazfit Active भारत में लॉन्‍च, जानें प्राइस

Amazfit Active Price in india : यह 10 फरवरी से Amazon और Amazfit India की वेबसाइट पर लैवेंडर पर्पल, मिडनाइट ब्लैक और पेटल पिंक कलर ऑप्‍शंस में ली जा सकेगी।

स्‍मार्टवॉच में आया AI कोच, Amazfit Active भारत में लॉन्‍च, जानें प्राइस

Photo Credit: Amazfit

Amazfit Active स्मार्टवॉच में 390x450 पिक्सल रेजॉलूशन वाला 1.75 इंच का AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Amazfit Active भारत में लॉन्‍च
  • इसमें एक एआई कोच की सुविधा है
  • 120 से ज्‍यादा स्‍पोर्ट्स मोड हैं इसमें
विज्ञापन
Amazfit Active स्‍मार्टवॉच को भारत में लॉन्‍च कर दिया गया है। कंपनी ने बताया है कि वह इस स्‍मार्ट घड़ी को तीन कलर ऑप्‍शंस में लेकर आई है। इस सप्ताह के आखिरी तक सेल शुरू हो जाएगी। इस स्मार्ट वियरेबल में 1.75 इंच का AMOLED डिस्प्ले है। यह Zepp ऐप के साथ जुड़ जाती है और एआई सपोर्ट वाले जेप कोच की सुविधा भी देती है ताकि यूजर्स ट्रेनिंग के लिए हेल्‍प ले सकें। 
 

Amazfit Active price in India, availability

Amazfit Active की भारत में कीमत 12,999 रुपये है। यह 10 फरवरी से Amazon और Amazfit India की वेबसाइट पर लैवेंडर पर्पल, मिडनाइट ब्लैक और पेटल पिंक कलर ऑप्‍शंस में ली जा सकेगी। 
 

Amazfit Active specifications, features

Amazfit Active स्मार्टवॉच में 390x450 पिक्सल रेजॉलूशन वाला 1.75 इंच का AMOLED डिस्प्ले है। इसकी पिक्‍सल डेंसिटी 341ppi है। जैसाकि हमने बताया यह स्‍मार्टवॉच एआई सपोर्ट वाले जेप कोच के साथ आएगी, जिससे यूजर्स अपनी फ‍िजिकल ट्रेनिंग में मदद ले पाएंगे। इनमें एक्‍सरसाइज आदि शामिल है। 

बाकी हेल्‍थ और फ‍िटनेस ट्रैकिंग डिवाइसेज की तरह ही Amazfit Active में भी कई तरह के ट्रैकर्स दिए गए हैं। यह चौबीसों घंटे हार्ट रेट मॉनिटर कर सकती है। ब्‍लड में ऑक्‍सीजन के लेवल को मापती है। सारा डेटा Zepp App में सिंक हो जाता है। यह 120 से ज्‍यादा स्‍पोर्ट्स मोड को सपोर्ट करती है। 

Amazfit Active Smartwatch में GPS और ब्‍लूटूथ कनेक्टिविटी भी दी गई है। स्मार्ट असिस्टेंट के रूप में इसमें Amazon Alexa पहले से इंस्टॉल होगा। यह एक लाइटवेट स्‍मार्टवॉच है, जिसका वजन एल्‍युमीनियम मिडिल फ्रेम और सिलिकॉन स्‍ट्रैप्‍स के साथ महज 24 ग्राम है। 

 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  2. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  3. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  4. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  5. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  6. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  8. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  9. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  10. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »