Amazfit Active

Amazfit Active - ख़बरें

  • Amazfit Active 3 Premium लॉन्च हुई 3000 निट्स ब्राइटनेस, 4GB रैम, 12 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
    Amazfit Active 3 Premium को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टवॉच के रूप में लॉन्च कर दिया है। कंपनी की यह स्मार्टवॉच फिटनेस उत्साहियों के लिए काफी उपयोगी कही गई है। इसमें 1.32 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। यह 4GB स्टोरेज के साथ आती है।
  • Amazfit Active Max भारत में लॉन्च: ब्राइट AMOLED डिस्प्ले, 160+ वर्कआउट मोड्स और 25 दिन की बैटरी, जानें कीमत
    Amazfit ने भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच Active Max लॉन्च कर दी है। यह स्मार्टवॉच AMOLED डिस्प्ले के साथ आती है, जिसमें 60Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। कंपनी के मुताबिक, इसमें एंटी-फिंगरप्रिंट कोटिंग और 2.5D ग्लास भी मिलता है। Amazfit Active Max Android और iOS दोनों डिवाइसेज के साथ कम्पैटिबल है और इसमें 160 से ज्यादा वर्कआउट मोड दिए गए हैं। 658mAh बैटरी को लेकर दावा है कि यह नॉर्मल यूज में 25 दिन तक चल सकती है। इसकी कीमत भारत में ₹15,999 रखी गई है।
  • Amazfit Active Max स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च होगी 25 दिन बैटरी के साथ, जानें फीचर्स
    Amazfit की ओर से भारत में नई स्मार्टवॉच Amazfit Active Max को लॉन्च के लिए टीज कर दिया गया है। कंपनी ने लॉन्च से पहले इसके मेन फीचर्स का भी खुलासा किया है। स्मार्टवॉच में 1.5 इंच का AMOLED डिस्प्ले होगा। इसमें 60Hz का रिफ्रेश रेट, 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। सेफ्टी के लिए 2.5D ग्लास इस पर दिया गया और एंटी-फिंगरप्रिंट कोटिंग भी मौजूद है।
  • 10 हजार रुपये में आने वाली टॉप 5 स्मार्टवॉच, 10 दिनों तक चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ
    भारतीय बाजार में 10 हजार रुपये के बजट में एक से बढ़कर एक स्मार्टवॉच मौजूद हैं। Noise Pro 6 अमेजन पर 5,999 रुपये में लिस्ट की गई है। Amazfit Active 2 अमेजन पर 9,999 रुपये में लिस्टेड है। Fire-Boltt Clikk फ्लिपकार्ट पर 10,399 रुपये में लिस्टेड है। Fitbit Versa 3 फ्लिपकार्ट पर 10,899 रुपये में उपलब्ध है। Titan Celestor फ्लिपकार्ट पर 9,995 रुपये में मिल रही है।
  • Amazfit Active 2 Square स्मार्टवॉच सैटेलाइट सिस्टम के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
    Amazfit ने अपनी लेटेस्ट स्मार्टवॉच Active 2 Square को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसमें प्रीमियम हार्डवेयर और हेल्थ-फर्स्ट सॉफ्टवेयर फीचर्स को जोड़ते हुए इसे एक पावर-पैक्ड ऑप्शन बनाया है। इसकी भारत में कीमत 25,999 रुपये (MRP) रखी गई है, लेकिन इसे Amazon Prime Day Sale (12 से 14 जुलाई) के दौरान 12,999 रुपये के इंट्रोडक्टरी प्राइस पर खरीदा जा सकता है। Prime मेंबर्स के लिए अर्ली एक्सेस 10 जुलाई से शुरू हो चुका है। यह वॉच ऑनलाइन के साथ कुछ सिलेक्टेड ऑफलाइन स्टोर्स पर भी उपलब्ध कराई जाएगी।
  • Fathers Day 2025: फादर्स डे पर गिफ्ट के लिए बेस्ट रहेंगी ये स्मार्टवॉच, हेल्थ और फिटनेस का रखेंगी ख्याल!
    अगर आप फादर्स डे पर अपने पिता की हेल्थ का ध्यान रखने के लिए उन्हें स्मार्टवॉच गिफ्ट करने का सोच रहे हैं तो यह मौका सही साबित हो सकता है। आज हम आपको 10 हजार रुपये के बजट में आने वाली टॉप 5 स्मार्टवॉच के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप अपने पिता को फादर्स डे पर गिफ्ट कर सकते हैं। इस लिस्ट में Titan Celestor से लेकर Noise Pro 6 Max, Fossil Men Stainless Steel Grant और Amazfit Active 2 शामिल हैं।
  • Amazfit Active 2 Square जल्द होगी हार्ट रेट ट्रैकिंग और 160 स्पोर्ट्स मोड्स के साथ लॉन्च
    Amazfit Active 2 Square के ऑफिशियल लॉन्च से पहले लीक सामने आई है, जिसमें फोटो और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है। Active 2 Square Premium में 1.75 इंच की AMOLED डिस्प्ले होगी, जिसका 390 x 450 रेजॉल्यूशन होगा। इसमें स्टेनलेस स्टील बेजल के साथ दो बटन होंगे। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए सैफायर क्रिस्टल ग्लास से लैस होगी। वॉच दो स्ट्रैप एक लेदर और एक सिलिकॉन के साथ आएगी।
  • Amazfit Active 2 Review in Hindi: महंगी लगती है, लेकिन है नहीं!
    बढ़ती डिमांड के साथ-साथ स्मार्टवॉच की कीमतें भी बढ़ी हैं और यही वजह है कि बजट सेगमेंट में एक अच्छी स्मार्टवॉच मिलना अब भी एक चुनौती है। Amazfit Active 2 इस चुनौती का जवाब देने की कोशिश करती है। यह एक ऐसी वॉच है जो 10,000 रुपये के बजट में कुछ ऐसे फीचर्स देने का वादा करती है, जो आम तौर पर दोगुनी कीमत में देखने को मिलते हैं। मैंने इस स्मार्टवॉच के प्रीमिय वेरिएंट को रिव्यू किया है, जिसमें एक एक्स्ट्रा लेदर स्ट्रैप मिलता है। कुछ हफ्तों तक यूज करने के बाद Amazfit Active 2 को लेकर मैं अपना विचार यहां शेयर कर रहा हूं।
  • Amazfit Active 2 First Impression: प्रीमियम लुक्स, बजट में!
    अगर आप 10,000 से नीचे की रेंज में कोई ऐसी डिवाइस तलाश रहे हैं जो दिखने में प्रीमियम हो, जरूरी स्मार्ट फीचर्स दे और हेल्थ ट्रैकिंग का भी एक अच्छा सेटअप साथ लाए, तो Amazfit Active 2 एक दिलचस्प ऑप्शन के रूप में सामने आती है। Amazfit Active 2 को भारत में 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है, जिसमें स्टैंडर्ड वर्जन आता है। इसका लेदर स्ट्रैप और सैफायर ग्लास वाला प्रीमियम वेरिएंट 11,999 रुपये में पेश किया गया है।
  • Amazfit Active 2 लॉन्च, हेल्थ और स्पोर्ट्स फीचर्स के साथ 19 दिनों तक चलेगी बैटरी
    Amazfit Active 2 भारतीय बाजार में लॉन्च हो गई है। Active 2 के स्टैंडर्ड वर्जन की कीमत 9,999 रुपये है। वहीं लेदर स्ट्रैप और सैफायर ग्लास वाले प्रीमियम वर्जन की कीमत 11,999 रुपये है। Amazfit Active 2 में 1.32 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 466 x 466 पिक्सल है। इस वॉच में 270mAh की बैटरी दी गई है जो कि सामान्य उपयोग पर 10 दिनों तक चल सकती है।
  • Amazfit Active 2 भारत में 22 अप्रैल को होगी लॉन्च, सिंगल चार्ज में 10 दिन बैटरी, 60Hz AMOLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स
    Amazfit भारत में अपनी लेटेस्ट स्मार्टवॉच Amazfit Active 2 को लॉन्च करने जा रही है। Amazfit Active 2 के भारतीय वेरिएंट के स्पेसिफिकेशंस भी कंपनी ने टीज कर दिए हैं। स्मार्टवॉच में 1.32 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 60Hz का रिफ्रेश रेट होगा और 2000 निट्स की ब्राइटनेस होगी। स्मार्टवॉच में कंपनी ने 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर भी दिया है। स्मार्टवॉच 22 अप्रैल को लॉन्च होगी।
  • Amazon सेल में Amazfit स्‍मार्टवॉच पर 60% डिस्‍काउंट, Rs 20 हजार वाली Rs 8 हजार में
    एमेजॉन पर शुरू हुई रिपब्लिक डे सेल (Republic Day Sale) 2025 में अमेजफ‍िट (Amazfit) की स्‍मार्टवॉच को डिस्‍काउंटेड प्राइस पर लिया जा सकता है। कंपनी ने अपनी तमाम फ्लैगशिप स्‍मार्टवॉच पर यह पेशकश की है। इनमें Amazfit Balance, Amazfit Active, Amazfit Helio Ring, Amazfit Active Edge, Amazfit T-Rex 3 शामिल हैं। सबसे ज्‍यादा डिस्‍काउंट Amazfit Active Edge पर दिया जा रहा है। 19,999 रुपये कीमत वाली यह वॉच 6,999 रुपये में ली जा सकती है।
  • Amazfit Active 2 स्मार्टवॉच लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले के साथ 10 दिन चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ
    Amazfit Active 2 कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (2025) में पेश हो गई है। अमेरिका में Amazfit Active 2 के सिलिकॉन स्ट्रैप वर्जन की कीमत $99 (लगभग 8,600 रुपये) है, जबकि रियल लेदर स्ट्रैप वर्जन की कीमत $129.99 (लगभग 11,100 रुपये) है। Amazfit Active 2 में 466 x 466 पिक्सल रेजॉल्यूशन और 353ppi पिक्सल रेशियो के साथ 1.32 इंच की सर्कुलर AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Amazon Great Freedom Festival Sale: 82% सस्ते मिल रहे स्मार्टवॉच, ईयरबड्स और हेडफोन
    अमेजन की इस सेल में स्मार्टवॉच, हेडफोन और ईयरबड्स पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है।
  • Amazfit ने Amazon Prime Day Sale के लिए स्मार्टवॉच पर की ऑफर की घोषणा, Helio Ring भी जल्द होगी लॉन्च
    Amazfit Active की एमआरपी 19,999 रुपये है। हालांकि, प्राइम डे सेल के दौरान यह 50 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ उपलब्ध होगी और इसे 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »