Amazfit Active Max भारत में लॉन्च: ब्राइट AMOLED डिस्प्ले, 160+ वर्कआउट मोड्स और 25 दिन की बैटरी, जानें कीमत
Amazfit ने भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच Active Max लॉन्च कर दी है। यह स्मार्टवॉच AMOLED डिस्प्ले के साथ आती है, जिसमें 60Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। कंपनी के मुताबिक, इसमें एंटी-फिंगरप्रिंट कोटिंग और 2.5D ग्लास भी मिलता है। Amazfit Active Max Android और iOS दोनों डिवाइसेज के साथ कम्पैटिबल है और इसमें 160 से ज्यादा वर्कआउट मोड दिए गए हैं। 658mAh बैटरी को लेकर दावा है कि यह नॉर्मल यूज में 25 दिन तक चल सकती है। इसकी कीमत भारत में ₹15,999 रखी गई है।