Tianmushan-1 ड्रोन ने 16 नवंबर को लगातार 4 घंटे से ज्यादा समय तक उड़ान भरी और इस दौरान करीबन 188 किलोमीटर की दूरी तय की। Tianmushan-1 हाइड्रोजन ईंधन से चलता है, जिससे यह हवा में ज्यादा समय तक रह सकता है, जबकि अधिकतर ड्रोन में बड़ी बैटरी दी जाती है। स्पीड के लिए बैटरी जरूरी है, लेकिन हाइड्रोजन की वजह से यह लंबे समय तक उड़ान भर सकता है
दुनिया की सबसे तेज कारों की जब भी बात होती है, आमतौर पर Bugatti, Ferrari या फिर Rimac जैसे यूरोपीय दिग्गजों का नाम सामने आता है। लेकिन अब तस्वीर बदल चुकी है। चीन की ऑटो दिग्गज कंपनी BYD ने अपनी लग्जरी ब्रांड YangWang के जरिए ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। कंपनी की नई YangWang U9 Xtreme प्रोडक्शन इलेक्ट्रिक हाइपरकार ने जर्मनी में हाई-स्पीड रन के दौरान 496.22 km/h की स्पीड हासिल कर दुनिया को चौंका दिया।
Lucid Air Grand Touring ने सिंगल चार्ज लंबी दूरी की रेंज प्रदान करके गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। Lucid Air Grand Touring में कंपनी का अपना इलेक्ट्रिक पावरट्रेन दिया गया है। यह ईवी 831 पीएस की पावर प्रदान करती है। रेंज की बात करें तो इसकी WLTP रेंज 960 किलोमीटर है। यह 100 किलोमीटर में सिर्फ 13.5 kWh की खपत करती है। वहीं टॉप स्पीड के मामले में यह 270 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड से दौड़ सकती है।
Realme GT 7 फोन ने लॉन्च से पहले ही दुनियाभर में रिकॉर्ड कायम कर दिया है। इस फोन ने स्मार्टफोन की दुनिया का एक बड़ा रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है। Realme GT 7 ने गिनिज वर्ल्ड रिकॉर्ड में किसी फोन पर सबसे ज्यादा लम्बे समय तक फिल्म/मूवी देखे जाने के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। फोन ने 24 घंटे लगातार प्लेबैक देकर यह नया कारनामा कर दिखाया है।
अमेरिका के मेम्फिस शहर में रहने वाले 12 साल के जैक्सन ओसवाल्ट ने कुछ महीनों पहले एक ऐसे कारनामे के बारे में बताया था, जिसे देखकर बड़े-बड़े वैज्ञानिक भी हैरान रह गए थे। जैक्सन ने अपने बेडरूम में खुद का न्यूक्लियर फ्यूजन रिएक्टर बनाया था। यह कारनामा करने वाले वह सबसे कम उम्र के इंसान बन गए हैं और इसके लिए उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) में दर्ज किया गया। हालांकि, इस उपलब्धि के बाद उन्हें FBI की जांच का भी सामना करना पड़ा।
What is Tbps : शोधकर्ताओं ने 402 टेराबिट्स प्रति सेकंड (टीबीपीएस) की फाइबर-ऑप्टिक डेटा ट्रांसफर स्पीड हासिल की है। यह किसी भी नॉर्मल घरेलू ब्रॉडबैंड पर मिलने वाली इंटरनेट स्पीड से 16 लाख गुना तेज है।
Humanoid Robot : हांगकांग के डायोसेसन बॉयज स्कूल के स्टूडेंट्स ने दुनिया का सबसे छोटा ह्यूमनॉइड रोबोट बनाया है। 5.5 इंच का यह रोबोट किसी स्टैंडर्ड बॉलपॉइंट पेन से भी छोटा है।
अमेरिका की फ्लोरिडा लैगून में करीब 30 फीट नीचे रहते हुए ‘जोसेफ डिटुरी’ को 93 दिन से ज्यादा हो गए हैं। प्रोफेसर ने दावा किया है कि इतने दिनों तक पानी के अंदर रहने के बाद उनकी उम्र कम हो गई है।
World Record : 5 महीने के बार-टेल्ड गॉडविट ने 13 अक्टूबर को अलास्का से उड़ना शुरू किया था और 24 अक्टूबर को यह ऑस्ट्रेलिया के पूर्वोत्तर तस्मानिया में एन्सन्स बे (Ansons Bay) में उतरा।
14 साल की ब्रिटिश जिमनास्ट “लिबर्टी बैरोस’ ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराया है। लिबर्टी ने 30 सेकंड में सबसे ज्यादा 'चेस्ट टू फ्लोर बैक बैंड्स' करके रिकॉर्ड बनाया।
DPD, Futuricum और Continental ने एक खास ट्रैक पर इलेक्ट्रिक ट्रक को सिंगल चार्ज में 1,099 KM दौड़ाया है। ट्रक में दो ड्राइवर्स थे, जिन्होंने हर 4.5 घंटे में शिफ्ट बदली और ट्रैक के 392 चक्कर पूरे किए।