• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • Video : अमेरिकी साइंटिस्‍ट ने बनाया पानी के अंदर रहने का विश्‍व रिकॉर्ड, गुजारे 74 दिन, देखें

Video : अमेरिकी साइंटिस्‍ट ने बनाया पानी के अंदर रहने का विश्‍व रिकॉर्ड, गुजारे 74 दिन, देखें

प्रोफेसर जोसेफ डिटुरी को फ्लोरिडा लैगून (Florida lagoon) में करीब 30 फीट नीचे रहते हुए 74 दिन पूरे हो गए हैं।

Video : अमेरिकी साइंटिस्‍ट ने बनाया पानी के अंदर रहने का विश्‍व रिकॉर्ड, गुजारे 74 दिन, देखें

Photo Credit: drdeepsea

वह 100 स्‍क्‍वॉयर फुट के एक कैप्‍सूल में रह रहे हैं।

ख़ास बातें
  • अमेरिकी वैज्ञानिक ने बनाया विश्‍व रिकॉर्ड
  • 74 दिन पानी के अंंदर गुजार दिए
  • जीव विज्ञान से जुड़ी रिसर्च कर रहे हैं पूरी
विज्ञापन
फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर ने सबसे लंबे समय तक पानी के अंदर रहने का नया विश्‍व रिकॉर्ड बनाया है। प्रोफेसर जोसेफ डिटुरी को फ्लोरिडा लैगून (Florida lagoon) में करीब 30 फीट नीचे रहते हुए 74 दिन पूरे हो गए हैं। वह 100 स्‍क्‍वॉयर फुट के एक कैप्‍सूल में रह रहे हैं। जोसेफ डिटुरी की योजना 100 दिनों तक पानी के अंदर रहने की है। उनसे पहले साल 2014 में दो और प्रोफेसर पानी में रहने के लिए उतरे थे और 73 दिनों का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड बनाया था, जिसे प्रोफेसर डिटुरी ने तोड़ दिया है। 

उन्‍हें ‘डॉ. डीप सी' के नाम से भी जाना जाता है। डिटुरी के सोशल मीडिया अकाउंट से मिली जानकारी के अनुसार, इस साल 1 मार्च को वह पानी में रहने के लिए उतरे थे और 9 जून को बाहर आएंगे। अपने इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट में प्रोफेसर डिटुरी ने लिखा, मुझे खुशी है कि खोज के लिए मेरी जिज्ञासा ने मुझे यहां तक पहुंचाया। पहले दिन से मेरा लक्ष्य दुनियाभर के वैज्ञानिकों और आने वाली पीढ़‍ियों को प्रेरित करना रहा है। विश्व रिकॉर्ड तोड़ना मील का पत्थर है। मेरा मिशन यहीं खत्‍म नहीं होता। मेरे पास रिसर्च करने के लिए पानी के अंदर अभी 23 दिन हैं। 
 


एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, पानी में रहने के 74वें दिन प्रोफेसर डिटुरी ने माइक्रोवेव की मदद से तैयार अंडे और सैलमन वाली हैवी प्रोटीन डाइट ली। एक्‍सरसाइज की और नींद निकाली। पानी में रहते हुए जोसेफ डिटुरी जानना चाहते हैं कि हमारा शरीर अत्यधिक दबाव के दीर्घकालिक जोखिम पर कैसे रिएक्‍ट करता है। 

बीते दिनों प्रोफेसर डिटुरी ने एक अहम खोज की थी। उन्‍हें एक सिंगल-कोशिका वाला जीव मिला है। इसके बारे में उनकी टीम का मानना है कि यह विज्ञान के लिए बिल्कुल नई प्रजाति है। हालांकि इस खोज की पुष्टि होना अभी बाकी है। 

पानी में रहते हुए प्रोफेसर डिटुरी की बारीकी से निगरानी की जा रही है। अक्‍सर उनके यूरीन और ब्‍लड सैंपल लिए जाते हैं। जांच की जाती है कि प्रोफेसर पूरी तरह स्‍वस्‍थ हैं या नहीं। साथ ही मनोवैज्ञानिक और एक मनोचिकित्सक भी उन्‍हें मॉनिटर कर रहे हैं। यह भी देखा जा रहा है कि सीमित वातावरण में रहने पर क्‍या मानसिक असर होता है।  

 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  3. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  4. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  6. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  7. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  8. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  10. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »