• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • दुनिया में इस इलेक्ट्रिक गाड़ी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में चली इतने किलोमीटर

दुनिया में इस इलेक्ट्रिक गाड़ी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में चली इतने किलोमीटर

Lucid Motors ने नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है, जिसमें सिंगल चार्ज पर इलेक्ट्रिक कार को लंबी दूरी तय चलाया गया है।

दुनिया में इस इलेक्ट्रिक गाड़ी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में चली इतने किलोमीटर

Photo Credit: Lucid Motors

Lucid Air Grand Touring की रेंज 960 किलोमीटर है।

ख़ास बातें
  • Lucid Air Grand Touring की WLTP रेंज 960 किलोमीटर है।
  • Lucid Air Grand Touring 270 KM प्रति घंटे की टॉप स्पीड से दौड़ सकती है।
  • Lucid Air Grand Touring की कैपेसिटी 611 किलोवाट है।
विज्ञापन
Lucid Motors ने नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है, जिसमें सिंगल चार्ज पर इलेक्ट्रिक कार को लंबी दूरी तय चलाया गया है। Lucid Air Grand Touring ने बिना चार्ज किए सेंट मोरित्ज, स्विट्जरलैंड से म्यूनिख, जर्मनी तक 1,205 किलोमीटर की यात्रा पूरी की है। इस यात्रा में अल्पाइन रोड, हाईवे और सेकेंड्री रोड तक शामिल थी। आपको बता दें कि इससे पहले जून 2025 में ईवी ने 1,045 किलोमीटर का रिकॉर्ड बनाया था जो कि नए रिकॉर्ड से 160 किलोमीटर कम है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
 
Latest and Breaking News on NDTV


Lucid Air Grand Touring Range & Power


Lucid Air Grand Touring में कंपनी का अपना इलेक्ट्रिक पावरट्रेन दिया गया है। यह ईवी 831 पीएस की पावर प्रदान करती है। रेंज की बात करें तो इसकी WLTP रेंज 960 किलोमीटर है। यह 100 किलोमीटर में सिर्फ 13.5 kWh की खपत करती है। वहीं टॉप स्पीड के मामले में यह 270 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड से दौड़ सकती है। कार अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है, जिससे यह मात्र 16 मिनट में 400 किलोमीटर तक की रेंज पा कर सकती है। इसमें 5 लोगों के बैठने के लिए जगह दी गई है और प्रीमियम मैटेरियल से तैयार इंटीरियर दिया गया है। Lucid Air Grand Touring की कैपेसिटी 611 किलोवाट है। WLTP टेस्ट रेंज 817 से 960 किलोमीटर के बीच है। असली रेंज लिमिट ड्राइविंग के तरीके, ट्रैफिक, रोड कंडीशनर और मौसम के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।
 
Latest and Breaking News on NDTV

Lucid Motors की रिलीज के अनुसार, यह Lucid और लंदन बेस्ड आंत्रप्रेन्योर उमित सबान्सी से जुड़ा दूसरा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड है। 2024 में सबान्सी ने ल्यूसिड एयर ग्रैंड टूरिंग को सिंगल चार्जिंग पर 9 देशों की यात्रा कराई थी, जिससे बिना चार्ज किए किसी प्रोडक्शन इलेक्ट्रिक व्हीकल से सबसे ज्यादा देशों की यात्रा करने का रिकॉर्ड बना था। सबान्सी ने कहा कि यह नई यात्रा उसी उपलब्धि पर बेस्ड है। उन्होंने कहा कि जब मैंने 2024 में 9 देशों की यात्रा पूरी की तो वो बस शुरुआत थी। यह नया रिकॉर्ड बताता है कि इलेक्ट्रिक कारें असलियत में कितनी दूरी तय कर सकती हैं। अब यह सिर्फ भविष्य नहीं है बल्कि वर्तमान में हो रहा है।

ल्यूसिड के प्रोडक्ट के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और चीफ इंजीनियर एरिक बाक ने कहा कि यह रिकॉर्ड साबित करता है कि ईवी टेक्नोलॉजी में ल्यूसिड सबसे आगे है। उन्होंने कहा कि ल्यूसिड व्हीकल मार्केट में मौजूद किसी भी अन्य इलेक्ट्रिक व्हीकल के मुकाबले में कम एनर्जी का उपयोग करते हैं और ज्यादा दूरी तय करते हैं।

Lucid Air Grand Touring की रेंज कितनी है?

Lucid Air Grand Touring की WLTP रेंज 960 किलोमीटर है। यह 100 किलोमीटर में सिर्फ 13.5 kWh की खपत करती है।

Lucid Air Grand Touring की टॉप स्पीड कितनी है?

Lucid Air Grand Touring 270 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड से दौड़ सकती है।

Lucid Air Grand Touring की कैपेसिटी कितनी है?

Lucid Air Grand Touring की कैपेसिटी 611 किलोवाट है।

Lucid Air Grand Touring कौन सा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है?

Lucid Air Grand Touring ने बिना चार्ज किए सेंट मोरित्ज, स्विट्जरलैंड से म्यूनिख, जर्मनी तक 1,205 किलोमीटर की यात्रा पूरी करने का रिकॉर्ड बनाया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  2. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  3. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  4. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  6. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  7. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  8. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  9. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  10. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »