• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • 14 साल की Youtuber ने शरीर को रबड़ की तरह मोड़कर बनाया गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड, टीवी शो में भी दिखा रहीं हुनर

14 साल की Youtuber ने शरीर को रबड़ की तरह मोड़कर बनाया गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड, टीवी शो में भी दिखा रहीं हुनर

लिबर्टी बैरोस लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। एक यूट्यूबर होने के साथ ही वह वर्तमान में स्पेन गॉट टैलेंट (Spain’s Got Talent) में भी हिस्‍सा ले रही हैं।

14 साल की Youtuber ने शरीर को रबड़ की तरह मोड़कर बनाया गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड, टीवी शो में भी दिखा रहीं हुनर

लिबर्टी ने कहा, ‘मुझे यह कहते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि मैं गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक हूं। यह एक अद्भुत उपलब्धि है।’

ख़ास बातें
  • लिबर्टी ने अपने शरीर को सिर से घुटनों तक बैक बैंड किया
  • सिर और चेस्‍ट को 30 सेकंड में 12 बार फर्श पर लाकर रिकॉर्ड बनाया
  • लिबर्टी यूट्यूबर हैं और स्‍पेन गॉट टैलेंट में भी आ रही हैं
विज्ञापन
14 साल की ब्रिटिश जिमनास्‍ट “लिबर्टी बैरोस' (Liberty Barros) ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। लिबर्टी बैरोस ने 30 सेकंड में सबसे ज्यादा 'चेस्‍ट टू फ्लोर बैक बैंड्स' करके गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। चैलेंज के तहत लिबर्टी ने अपने शरीर को सिर से घुटनों तक बैक बैंड किया और फ‍िर अपने सिर और चेस्‍ट को 30 सेकंड में 12 बार फर्श पर लाकर रिकॉर्ड बनाया। लिबर्टी बैरोस लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। एक यूट्यूबर होने के साथ ही वह वर्तमान में स्पेन गॉट टैलेंट (Spain's Got Talent) में भी हिस्‍सा ले रही हैं। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, लिबर्टी ने कहा, ‘मुझे यह कहते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि मैं गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक हूं। यह एक अद्भुत उपलब्धि है।' ‘मेरे लचीलेपन का एहसास मुझे कल्पना से कहीं ज्यादा आगे ले गया है। इसने मेरी जिंदगी बदल दी है।' लिबर्टी की फ्लैक्सिबिलिटी सबसे पहले साल 2017 में सामने आई थी, जब उनके म्‍यूजिक वीडियो 'अम्ब्रेला' में लोगों ने उन्‍हें रिहाना के डांस मूव्स की नकल करते हुए देखा। 

वह ब्रिटेन्स गॉट टैलेंट की लेटेस्‍ट सीरीज में नजर आई थीं और अब स्पेन गॉट टैलेंट का हिस्‍सा हैं। इस शो में वह सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए मुकाबला कर रही हैं। लिबर्टी के पिता राम बैरोस ने कहा पीटरबरो और कैम्ब्रिज, ब्रिटेन में जिम्नास्टिक के लिए सबसे अच्‍छी जगहों में से एक है। ध्‍यान रहे कि लिबर्टी पीटरबरो की रहने वाली हैं। 

बेटी के गिनीज रिकॉर्ड बनाने पर पिता ने कहा कि मुझे गर्व है। वह जो कुछ भी करती है, उसके लिए वह प्रतिबद्ध है। बैरोस अपनी बेटी की ट्रेनिंग पर बारीकी से निगाह रखते हैं। उन्‍होंने कहा कि वह बहुत आगे बढ़ रही है। हम उसे स्पेन गॉट टैलेंट के अगले दौर के लिए तैयार कर रहे हैं। एक ही समय में कई बड़े इवेंट्स होने से हमारे लिए टाइम मैनेज करना मुश्किल हो गया है। 

उन्‍होंने बताया कि लिबर्टी को प्रोड्यूसर्स से मीटिंग करनी है। क्‍योंकि वह एक एथलीट है, इसलिए उसे 4 से 5 घंटे ट्रेनिंग के साथ सही खाना और पोषक तत्व लेने हैं। 14 साल की लिबर्टी अपने शरीर के लचीलेपन से स्‍टार बन गई हैं। सोशल मीडिया पर उनके वीडियोज लाखों व्‍यूज बटोर रहे हैं। उनके पिता ने बताया कि इतनी व्‍यस्‍तता के बावजूद लिबर्टी का ध्‍यान अपनी पढ़ाई पर रहता है।  
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  2. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  3. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  5. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  6. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  7. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  8. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  9. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  10. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »