Wireless

Wireless - ख़बरें

  • Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
    Amazon सेल में Zebronics, Mivi, E Gate जैसे ब्रांड्स के वायरलैस ब्लूटूथ स्पीकर सिर्फ 399 रुपये से शुरू हैं। कंपनी प्रोडक्ट्स पर बड़ा डिस्काउंट दे रही है जिसमें सीधे डिस्काउंट के अलावा बैंक ऑफर्स भी शामिल हैं।
  • ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
    Lyne ने भारत में अपने नए वायरलैस स्पीकर लॉन्च किए हैं। कंपनी ने चार नए वायरलैस स्पीकर्स को मार्केट में उतारा है जिसमें Jukebox 14 Pro, Jukebox 15 Pro, Jukebox 16 Pro, और Jukebox 17 Pro मॉडल्स को पेश किया गया है। ये कंपनी के पोर्टेबल स्पीकर हैं जो 16W तक आउटपुट देते हैं। इनमें ब्लूटूथ की कनेक्टिविटी है और 1200mAh तक बैटरी मिल जाती है।
  • Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
    Noise ने भारत में Master Buds Open नाम से नए Open-Ear Earbuds लॉन्च किए हैं। ये कंपनी के पहले Open-Ear ईयरबड्स हैं और इनमें Sound by Bose Technology का इस्तेमाल किया गया है। ईयरबड्स में 10.8mm Custom Dynamic Driver, Dynamic EQ और छह साउंड प्रीसेट दिए गए हैं। कॉलिंग के लिए 4-Mic ENC DNN सिस्टम मिलता है, जबकि कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.4 और Dual Connectivity दी गई है। चार्जिंग केस के साथ 28 घंटे तक प्लेबैक का दावा है। ईयरबड्स IPX4 रेटिंग के साथ आते हैं। Noise Master Buds Open की कीमत ₹7,999 है और बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होगी।
  • मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
    अगर आप महज ₹500 के बजट में नए TWS ईयरबड्स तलाश कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। जी हां ई-कॉमर्स साइट अमेजन और फ्लिपकार्ट पर एक से बढ़कर एक ईयरफोन इस बजट में लिस्ट किए गए हैं, हम आपके काम को आसान बनाने के लिए दोनों ई-कॉमर्स साइट से इस बजट में आने वाले 5-5 ईयरफोन लेकर आए हैं जो कि 50 घंटे तक की बैटरी बैकअप का सपोर्ट करते हैं।
  • Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
    Nothing ने अपने नए प्रीमियम ओवर-ईयर हेडफोन Headphone (1) Pro को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल लॉन्च हुए Headphone (1) का अपग्रेडेड मॉडल है। इसमें 40mm बास ड्राइवर के साथ प्रिसीजन डायनेमिक ड्राइवर और xMEMS ट्रेबल ड्राइवर दिया गया है। हेडफोन में 46dB तक Adaptive ANC, LDAC कनेक्टिविटी और डायनामिक Spatial ऑडियो मिलता है। इसमें 1,060mAh की बैटरी दी गई है, जो ANC बंद होने पर AAC के साथ 68 घंटे तक चल सकती है। इसकी ग्लोबल कीमत $399, £349 और €349 रखी गई है।
  • 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
    Portronics ने भारत में नया AuraTrio मॉड्यूलर ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च किया है। इसकी खासियत इसका तीन हिस्सों वाला डिजाइन है, जिसमें 60W का मेन स्पीकर और दो 15W के सैटेलाइट स्पीकर्स मिलते हैं। तीनों यूनिट्स को साथ इस्तेमाल करने पर कुल 90W का साउंड आउटपुट मिलता है, जबकि सैटेलाइट स्पीकर्स को अलग-अलग जगह भी रखा जा सकता है। इसमें Bluetooth 5.4 और Auracast का सपोर्ट दिया गया है। स्पीकर में 4,500mAh की मेन बैटरी और दोनों सैटेलाइट यूनिट्स में 2,000mAh बैटरी मिलती है। कंपनी के मुताबिक पूरा सिस्टम 6 घंटे तक चल सकता है।
  • Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
    Sennheiser ने आज अपने भारत में Sennheiser Momentum 5 Wireless और Sennheiser Momentum True Wireless 5 लॉन्च किए हैं। Sennheiser Momentum 5 Wireless की कीमत ₹39,990 और Momentum True Wireless 5 की कीमत ₹29,990 है। ये दोनों ऑडियो डिवाइसेज प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं। इनकी बिक्री कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और ऑफलाइन रिटेल आउटलेट्स पर होगी और सेल 1 अक्टूबर से शुरू होगी।
  • Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
    Beats 360 ओवर-ईयर हेडफोन भारत में ₹42,900 की कीमत पर लॉन्च हो गया है। इसमें बदलने वाले ईयर कुशन और हेडबैंड कुशन दिए गए हैं, जिन्हें अलग-अलग रंग और मटेरियल में खरीदा जा सकता है। कंपनी का दावा है कि इसका Adaptive Active Noise Cancellation Beats Studio Pro के मुकाबले 1.75 गुना तक ज्यादा शोर कम करता है। हेडफोन में 40mm ड्राइवर, Personalized Spatial Audio, Dolby Atmos और Transparency Mode मिलता है। बैटरी 32 घंटे तक चलती है और 5 मिनट की चार्जिंग में 1 घंटे तक प्लेबैक मिलता है। यह Apple और Android दोनों डिवाइस के साथ काम करता है।
  • Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
    Oppo ने चीन में नए Enco X4 वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च किए हैं। इनकी कीमत 1,199 युआन यानी करीब ₹17,120 है। ईयरबड्स में Dynaudio के साथ तैयार किया गया चौथी पीढ़ी का डुअल ड्राइवर सिस्टम और डुअल DAC दिया गया है। ये 48kHz/24-bit लॉसलेस ऑडियो और स्पेशियल ऑडियो को सपोर्ट करते हैं। नॉयस कैंसिलेशन के लिए 6nm चिप दी गई है और कंपनी रोजमर्रा के शोर को 99.8% तक कम करने का दावा करती है। इनमें 20 से ज्यादा भाषाओं में AI Translation, Bluetooth 6.1, IP55 रेटिंग और वायरलेस चार्जिंग भी मिलती है। केस के साथ बैटरी 53 घंटे तक चलती है।
  • कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
    Vivo ने चीन में अपने नए Buds Clip TWS ईयरफोन लॉन्च किए हैं। इनका डिजाइन सामान्य इन-ईयर ईयरफोन से अलग है और इन्हें कान के अंदर डालने के बजाय क्लिप की तरह पहना जाता है। इनमें 12mm डुअल मैग्नेटिक मूविंग कॉइल ड्राइवर, Hi-Res Audio Wireless, LDAC और स्पैटियल ऑडियो मिलता है। कॉलिंग के लिए AI आधारित नॉइज रिडक्शन दिया गया है। ईयरफोन Bluetooth 5.4 के साथ एक साथ तीन डिवाइस से कनेक्ट हो सकते हैं। इनकी बैटरी 10 घंटे और चार्जिंग केस के साथ 42 घंटे तक चलने का दावा है। कीमत 599 युआन है।
  • Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
    Motorola ने भारत में Moto Buds 2 Fusion TWS ईयरबड्स लॉन्च किए हैं। इनमें 12.4mm Titanium Coated Dynamic Drivers, 55dB तक Dynamic ANC और Spatial Audio का सपोर्ट मिलता है। कॉलिंग के लिए हर ईयरबड में तीन माइक्रोफोन दिए गए हैं, यानी कुल छह माइक्रोफोन मिलते हैं। ईयरबड्स में 62mAh और चार्जिंग केस में 530mAh की बैटरी है। कंपनी के मुताबिक ईयरबड्स 13 घंटे और केस के साथ कुल 53 घंटे तक चल सकते हैं। 10 मिनट की चार्जिंग में 3 घंटे तक का प्लेबैक मिलता है। इसमें Bluetooth 6.0, Dual Connection, Wear Detection और IP54 रेटिंग भी दी गई है। इनकी कीमत 1,999 रुपये रखी गई है।
  • Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
    Huawei ने FreeBuds 7 वायरलेस ईयरबड्स को चीन में लॉन्च कर दिया है। इनकी कीमत 999 युआन रखी गई है। नए ईयरबड्स में तीसरी पीढ़ी का Audio AI Chip, Dual-DSP Architecture और NPU AI प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी के मुताबिक ये आसपास के शोर को हर सेकेंड 4 लाख बार तक सैंपल कर सकते हैं और नॉइस प्रोसेसिंग लेटेंसी सिर्फ 8 माइक्रोसेकंड है। कॉलिंग के लिए 100dB Two-Way Silent Call फीचर दिया गया है। एक ईयरबड का वजन 4.3 ग्राम है। वहीं, चार्जिंग केस के साथ बैटरी 42 घंटे तक चलने का दावा किया गया है।
  • स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
    Xiaomi भारत में अपना नया UltraThin Magnetic Power Bank 5000 15W लॉन्च करने वाली है। कंपनी के मुताबिक यह सिर्फ 6mm पतला और करीब 98 ग्राम वजन का है। इसमें 5,000mAh बैटरी के साथ 15W तक मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग और USB Type-C के जरिए 22.5W तक वायर्ड चार्जिंग मिलती है। पावर बैंक को compatible फोन के पीछे मैग्नेट की मदद से लगाया जा सकता है। इसमें चार LED इंडिकेटर, Low-Current Mode और कई सुरक्षा फीचर्स भी दिए गए हैं। Xiaomi ने भारत में इसकी लॉन्च डेट 8 सितंबर तय की है, जबकि कीमत की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
  • कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
    Portronics ने भारत में नया Power Shutter Air 20K पावर बैंक लॉन्च किया है। इसमें 20,000mAh की बैटरी के साथ 15W Qi2 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग और 20W Type-C PD आउटपुट दिया गया है। वायरलेस और वायर्ड चार्जिंग एक साथ इस्तेमाल करने पर यह 22.5W तक का कुल आउटपुट देता है। पावर बैंक iPhone, Samsung Galaxy, Google Pixel, AirPods और Apple Watch समेत कई डिवाइस के साथ काम करता है। इसमें डिजिटल LED डिस्प्ले, बिल्ट-इन Type-C केबल और लैनयार्ड लूप भी मिलता है। इसका MRP ₹4,999 है, जबकि कंपनी की वेबसाइट पर यह फिलहाल ₹2,499 की विशेष कीमत पर उपलब्ध है।
  • Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
    Raksha Bandhan Gifting Ideas Under 1K: रक्षाबंधन पर भाई या बहन को गिफ्ट देने के लिए ज्यादा बजट खर्च करने की जरूरत नहीं है। ₹1,000 के अंदर भी कई ऐसे टेक प्रोडक्ट मिल जाते हैं, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल में काम आ सकते हैं। इस लिस्ट में Portronics का Power Bank और Wireless Mouse, Noise के TWS Earbuds, Bluetooth Speaker, USB Hub, Wipro Smart Bulb, Ubon का Wireless Speaker और Type-C Collar Mic, Spigen का मोबाइल केस और Type-C Wired Earphone जैसे विकल्प शामिल हैं। इनमें कुछ प्रोडक्ट पढ़ाई और ऑफिस के काम आएंगे, जबकि कुछ म्यूजिक, वीडियो कॉल और कंटेंट बनाने के लिए उपयोगी हैं। कीमतें ऑफर और विक्रेता के अनुसार बदल सकती हैं।

Wireless - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »