Amazon Sale 2025: 1 हजार रुपये वाले हेडफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट, देखें बेस्ट डील

Amazon Great Indian Festival Sale 2025 में स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्ट टीवी, ईयरफोन और हेडफोन आदि इलेक्ट्रॉनिक सामान पर डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Amazon Sale 2025: 1 हजार रुपये वाले हेडफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट, देखें बेस्ट डील

Photo Credit: boAt

boAt Rockerz 430 में 40mm ड्राइवर्स हैं।

ख़ास बातें
  • boAt Rockerz 430 में 40mm ड्राइवर्स के साथ बीस्ट मोड मिलता है।
  • pTron Studio Evo सिंगल चार्ज में 70 घंटे तक चलते हैं।
  • Zebronics Thunder में ड्यूल पेयरिंग और वॉयस एसिस्टेंट का सपोर्ट मिलता है।
विज्ञापन

Amazon Great Indian Festival Sale 2025 में स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्ट टीवी, ईयरफोन और हेडफोन आदि इलेक्ट्रॉनिक सामान पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। आज हम 1 हजार रुपये में आने वाले हेडफोन की बात रहे हैं, जिन्हें अमेजन पर भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। फेस्टिव सीजन के मौके पर शुरू हुई इस सेल में भारी कीमत में कटौती और बैंक ऑफर से ग्राहकों को अतिरिक्त फायदा हो रहा है। आइए 1 हजार रुपये में आने वाले हेडफोन पर मिलने वाले ऑफर और डील के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Amazon Great Indian Festival Sale 2025: हेडफोन पर बेस्ट डील

Portronics Muffs M2 Bluetooth Headphones
Portronics Muffs M2 Bluetooth Headphones अमेजन पर 829 रुपये में उपलब्ध हो रहे हैं। इन हेडफोन में दी गई बैटरी फुल चार्ज में 40 घंटे तक चल सकती है। Portronics के इन हेडफोन में 40mm डायनामिक ड्राइवर दिए गए हैं और ये पावरफुल बेस प्रदान करते हैं। फोल्डेबल डिजाइन वाले इन हेडफोन को लैपटॉप और पीसी के साथ उपयोग किया जा सकता है।

Zebronics Thunder Wireless Headphones
Zebronics Thunder Wireless Headphones अमेजन पर 599 रुपये में लिस्ट किए गए हैं। इन हेडफोन की बैटरी एक बार चार्ज होकर 60 घंटे तक चल सकती है। इन हेडफोन में ब्लूटूथ 5.3 के साथ गेमिंग मोड, ड्यूल पेयरिंग, ईएनसी और वॉयस एसिस्टेंट का सपोर्ट मिलता है।  

Truke BTG 500 Over The Ear Gaming Headphone
Truke BTG 500 Over The Ear Gaming Headphone अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 899 रुपये में लिस्ट किए गए हैं। ये हेडफोन सिंगल चार्ज में 10 घंटे की बैटरी प्रदान करते हैं। 40 मिमी ड्राइवर्स के साथ ड्यूल पेयरिंग, गेमिंग मोड (50ms लेटेंसी) और वॉल्युम कंट्रोल शामिल है। ये हेडफोन ब्लूटूथ 5.4 का सपोर्ट करते हैं।

pTron Studio Evo Wireless Over Ear Headphones
pTron Studio Evo Wireless Over Ear Headphones अमेजन सेल में 799 रुपये में मिल रहे हैं। इस हेडफोन में HD माइक, लो लेटेंसी गेम/मूवी/म्यूजिक मोड शामिल है। यह पंची बेस के साथ ड्यूल डिवाइस पेयरिंग, ब्लूटूथ 5.3, वॉयस एसिस्टेंट का सपोर्ट करता है। ये हेडफोन सिंगल चार्ज में 70 घंटे तक चलते हैं।

boAt Rockerz 430
boAt Rockerz 430 ई-कॉमर्स साइट Amazon पर 1099 रुपये में उपलब्ध हो रहा है। बैंक ऑफर में SBI क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर फ्लैट 25 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 1074 रुपये हो जाएगी। boAt Rockerz 430 w में 40mm ड्राइवर्स के साथ बीस्ट मोड और वॉयस एसिस्टेंट का सपोर्ट मिलता है। इन हेडफोन की बैटरी 40 घंटे तक चल सकती है। एडेप्टिव फिट और इजी एक्सेस कंट्रोल के साथ ENx टेक और ब्लूटूथ v5.4 का सपोर्ट मिलता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  9. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  10. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  11. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  12. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »