Whatsapp Status

Whatsapp Status - ख़बरें

  • WhatsApp का iOS यूजर्स को तोहफा! Status शेयरिंग का बदलेगा अंदाज
    iOS यूजर्स को WhatsApp में नया फीचर मिलने वाला है। यूजर्स के पास अब विकल्प होगा कि उनका स्टेटस वे किन यूजर्स को दिखाना चाहते हैं। यानी स्टेटस को डिलीट करने की जरूरत अब नहीं पड़ेगी क्योंकि अब आप चाहेंगे तभी आपका स्टेटस सभी को दिखाई पड़ेगा। आप इसमें कस्टम सिलेक्शन कर सकेंगे जिसमें चुनिंदा यूजर्स को भी शामिल करने का विकल्प होगा। यह फीचर तब और भी काम का होता है जब आप मल्टीपल स्टेटस अपडेट्स शेयर करते हैं और ये स्टेटस अलग-अलग ऑडियंस के लिए होते हैं।
  • WhatsApp में आया कमाल का अपडेट! मिस्ड कॉल मैसेज, नए Status Stickers और Web के लिए बहुत कुछ
    WhatsApp ने यूजर्स के लिए कई रोचक फीचर अपडेट जारी किए हैं। मैसेजिंग प्लेटफॉर्म द्वारा जारी किए गए ये फीचर अब यूजर्स के अनुभव को और ज्यादा मजेदार बनाने वाले हैं। कंपनी ने कॉलिंग, चैट, स्टेटस से जुड़े नए अपडेट्स इंटरफेस में जोड़े हैं। इनमें मिस्ड कॉल अलर्ट, स्टेटस पर नए स्टिकर्स, AI इमेज इम्प्रूवमेंट्स जैसे फीचर्स प्रमुख हैं जो आपके अनुभव को बेहतर बना सकते हैं।
  • WhatsApp पर लौटा पुराना फीचर, क्या आपने किया इस्तेमाल?
    WhatsApp ने अपने पुराने About स्टेटस फीचर को नए Notes फॉर्मेट में बदलकर फिर से पेश किया है। अब यूजर्स छोटा टेक्स्ट या इमोजी डालकर अपना मूड, स्टेटस या उपलब्धता जल्दी से शेयर कर सकेंगे। नया About चैट के टॉप पर पिन होकर दिखेगा और प्रोफाइल में भी ज्यादा साफ नजर आएगा। इस पर सीधे चैट से रिएक्शन भेजने का विकल्प भी जोड़ा गया है। Notes एक दिन बाद अपने आप गायब हो जाएंगे, हालांकि चाहें तो इन्हें जल्दी हटने या ज्यादा देर रहने के लिए सेटिंग्स में बदलाव किया जा सकता है। विजिबिलिटी कंट्रोल भी अपडेट हुए हैं और फीचर का रोलआउट इस हफ्ते से शुरू हो चुका है।
  • नहीं मिस होगा किसी का WhatsApp Status, तुरंत मिलेगा नोटिफिकेशन! जानें क्या है अपकमिंग फीचर?
    WhatsApp एक नया फीचर टेस्ट कर रहा है जो उन लोगों के लिए खास है जो कुछ कॉन्टैक्ट्स के हर अपडेट पर नजर रखना चाहते हैं। अब यूजर्स अपने पसंदीदा Contacts के Status अपडेट पर सीधा नोटिफिकेशन पा सकेंगे। मतलब अब बार-बार Status टैब खोलने की जरूरत नहीं होगी, ऐप खुद आपको बता देगा जब आपका कोई चुनिंदा कॉन्टैक्ट नया Status लगाएगा। ये फीचर फिलहाल Android यूजर्स के लिए टेस्टिंग स्टेज में है और आने वाले हफ्तों में धीरे-धीरे रोलआउट होगा।
  • आप तय करेंगे आपका WhatsApp Status कौन रीशेयर करेगा और कौन नहीं, आ रहा है नया फीचर!
    WhatsApp अपने स्टेटस सेक्शन को और सुरक्षित बनाने के लिए नया फीचर ला रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, यूजर्स जल्द यह तय कर पाएंगे कि उनके स्टेटस को कौन रीशेयर कर सकता है। यह फीचर डिफॉल्ट रूप से बंद रहेगा और केवल मैन्युअली ऑन करने पर काम करेगा। इसमें प्राइवेसी फिल्टर्स दिए गए हैं, जिससे आप चुनिंदा कॉन्टैक्ट्स को ही यह अनुमति दे सकते हैं। रीशेयर होने पर स्टेटस पर एक लेबल दिखाई देगा और ऑरिजिनल क्रिएटर को नोटिफिकेशन मिलेगा। फिलहाल यह अपडेट बीटा वर्जन 2.25.27.5 में देखा गया है और आने वाले हफ्तों में इसे ज्यादा यूजर्स तक टेस्टिंग के लिए पहुंचाया जा सकता है।
  • WhatsApp कर रहा स्टेटस अपडेट के नए फीचर पर काम, टेस्टिंग शुरू, जानें क्या होगा बदलाव
    WhatsApp बीटा के लेटेस्ट अपडेट में देखे गए नए कोड से पता चला है कि ऐप स्टेटस अपडेट के लिए एक नए क्विक शेयरिंग फीचर पर काम कर रहा है। कंपनी ने हाल ही में iOS के लिए WhatsApp बीटा वर्जन 25.28.10.72 जारी किया था, जिसके बाद इसकी जानकारी मिली। हालांकि, यह वर्तमान में उपलब्ध नहीं है, लेकिन कहा जा रहा है कि इस पर काम चल रहा है और ऐप के आगामी वर्जन में आ सकता है।
  • WhatsApp स्टेटस पर लगेंगे म्यूजिक, प्रॉम्प्ट्स और पोल्स! रिलीज हुए 4 नए धमाकेदार फीचर्स
    WhatsApp यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। ऐप ने स्टेटस फीचर को और पर्सनल, इंटरैक्टिव और क्रिएटिव बनाने के लिए चार नए फीचर्स लॉन्च किए हैं। अगर आप रोजाना स्टेटस लगाते हैं, चाहे मूड शेयर करना हो, कोई एनाउंसमेंट हो या बस एक गाना सुनाते हुए इमोजी डालनी हो, अब आप इसे और भी कस्टमाइज कर पाएंगे। अब यूजर्स अपने स्टेटस में डायरेक्ट गाने जोड़ सकते हैं, वो भी बिना किसी एक्सटर्नल रिकॉर्डिंग के। दूसरा बड़ा फीचर फोटो कोलाज है, जिसके जरिए एक ही स्टेटस में मल्टीपल इमेज को एक फ्रेम में सजाकर शेयर किया जा सकता है।
  • WhatsApp लाया कमाल का फीचर, अब Status में लगाएं मनपसंद गाना, ये रहे आसान स्टेप्स!
    WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक और रोचक फीचर लेकर आया है। Meta के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म ने अपने यूजर्स के लिए अब स्टेटस लगाना और भी मजेदार बना दिया है। यूजर्स अब स्टेटस अपडेट करते समय उसमें गाना भी लगा सकते हैं। यह फीचर कुछ वैसा ही है जैसे Instagram अपने यूजर्स को स्टोरी पर म्यूजिक ऐड करने की सुविधा देता है।
  • Whatsapp पर आ रहा तगड़ा फीचर! स्‍टेटस को सीधे इंस्‍टा, फेसबुक पर कर पाएंगे शेयर, जानें डिटेल
    WhatsApp पर इस साल एक से बढ़कर एक फीचर आने वाले हैं। बहुत जल्‍द आप अपने वॉट्सऐप स्‍टेटस को सीधे फेसबुक या इंस्‍टाग्राम पर शेयर कर पाएंगे। इसमें बड़ा रोल होने वाला है वॉट्सऐप के लिए ‘अकाउंट सेंटर सपोर्ट’ का। इसे वॉट्सऐप के लिए भी शुरू करने की योजना है, जिसके बाद लोग अपने वॉट्सऐप स्‍टेटस को फेसबुक और इंस्‍टाग्राम पर रीशेयर कर पाएंगे।
  • Whatsapp में आ रहा Instagram जैसा फीचर, स्‍टेटस में लगा पाएंगे म्‍यूजिक, जानें पूरी डिटेल
    Whatsapp पर कई नए फीचर आने वाले हैं। मेटा के मालिकाना हक वाले इस ऐप में हाल ही में डबल-टैप रिएक्‍शन, सेल्‍फी स्‍टीकर्स जैसे फीचर्स को पेश किया है। अब एक और नया फीचर देने की तैयारी है, जो इंस्‍टाग्राम पर पहले से मौजूद है। रिपोर्ट्स पर भरोसा करें तो वॉट्सऐप यूजर्स को बहुत जल्‍द स्‍टेटस अपडेट में म्‍यूजिक ऐड करने का विकल्‍प मिलेगा। यानी लोग अपने स्‍टेटस में कोई गाना, भजन आदि जोड़ पाएंगे।
  • WhatsApp लाया धांसू फीचर! Status अपडेट में अब ग्रुप को भी कर सकेंगे मेंशन, ऐसे करेगा काम
    WhatsApp पर स्टेटस अपडेट में अब ग्रुप चैट मेंशन करने की सुविधा होगी। कंपनी ने बीटा वर्जन पर इसकी टेस्टिंग शुरू कर दी है। इससे पहले कंपनी ने स्टेटस में कॉन्टेक्ट को मेंशन करने की सुविधा दी थी। यह नया फीचर उसी का विस्तार होगा। स्टेटस अपडेट में अब ग्रुप को मेंशन करने पर ग्रुप के हरेक मेंबर के पास नोटिफिकेशन जाएगा। यूजर को अब अलग-अलग कॉन्टेक्ट को मेंशन करने की जरूरत नहीं होगी।
  • WhatsApp पर स्टेटस प्राइवेसी में मिलेगा ज्यादा कंट्रोल, चेक कर पाएंगे कौन देखेगा या नहीं
    WhatsApp का नया स्टेटस प्राइवेसी कंफर्मेशन फीचर एंड्रॉइड 2.24.12.27 के लिए वॉट्सऐप बीटा पर रोल आउट किया जा रहा है।
  • WhatsApp Upcoming Feature: जल्द HD में अपलोड होंगे फोटो और वीडियो स्टेटस!
    अभी तक, WhatsApp यूजर्स द्वारा स्टेटस अपडेट में अपलोड किए गए फोटो और वीडियो को कंप्रेस कर देता है।
  • Whatsapp लाया धांसू फीचर्स! स्‍टेटस में रिकॉर्ड कर सकेंगे 30 सेकंड का वॉयस मैसेज, जानें और क्‍या है खास
    WhatsApp New features : इस बार ‘वॉट्सऐप स्‍टेटस’ को अपडेट किया गया है। वॉट्सऐप ने कहा है कि इन फीचर्स के जरिए यूजर के लिए अपनी बात कहना और दूसरों के साथ कनेक्ट होना और आसान हो जाएगा।
  • WhatsApp Feature : जिसे चाहेंगे उसी को दिखेंगे ऑनलाइन, ऐसे करें इस्तेमाल
    WhatsApp new feature : कंपनी यह फीचर ‘प्राइवेसी’ (Privacy) सेगमेंट में लाई है। फीचर ऑन करने के बाद आप यह तय कर सकेंगे कि किसे आपको अपना ऑनलाइन स्‍टेटस दिखाना है।

Whatsapp Status - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »