• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Whatsapp में आ रहा Instagram जैसा फीचर, स्‍टेटस में लगा पाएंगे म्‍यूजिक, जानें पूरी डिटेल

Whatsapp में आ रहा Instagram जैसा फीचर, स्‍टेटस में लगा पाएंगे म्‍यूजिक, जानें पूरी डिटेल

Whatsapp पर एक और नया फीचर देने की तैयारी है। रिपोर्ट्स पर भरोसा करें तो वॉट्सऐप यूजर्स को बहुत जल्‍द स्‍टेटस अपडेट में म्‍यूजिक ऐड करने का विकल्‍प मिलेगा।

Whatsapp में आ रहा Instagram जैसा फीचर, स्‍टेटस में लगा पाएंगे म्‍यूजिक, जानें पूरी डिटेल

ऐसी भी उम्‍मीद है कि वॉट्सऐप में इंस्‍टाग्राम जैसी म्‍यूजिक लाइब्रेरी दी जाएगी। उस पर जाकर लोग तमाम जॉनर का म्‍यूजिक सर्च कर सकेंगे।

ख़ास बातें
  • Whatsapp स्‍टेटस में मिलेगा म्‍यूजिक ऐड करने का ऑप्‍शन
  • जल्‍द रोलआउट हो सकता है नया फीचर
  • पहले एंड्रॉयड फ‍िर आईओएस यूजर्स के लिए आएगा
विज्ञापन
Whatsapp पर कई नए फीचर आने वाले हैं। मेटा के मालिकाना हक वाले इस ऐप में हाल ही में डबल-टैप रिएक्‍शन, सेल्‍फी स्‍टीकर्स जैसे फीचर्स को पेश किया है। अब एक और नया फीचर देने की तैयारी है, जो इंस्‍टाग्राम पर पहले से मौजूद है। रिपोर्ट्स पर भरोसा करें तो वॉट्सऐप यूजर्स को बहुत जल्‍द स्‍टेटस अपडेट में म्‍यूजिक ऐड करने का विकल्‍प मिलेगा। यानी लोग अपने स्‍टेटस में कोई गाना, भजन आदि जोड़ पाएंगे। इससे वॉट्सऐप स्‍टेटस ज्‍यादा प्रभावी नजर आएगा और लोगों को इंस्‍टाग्राम वाला फील भी आएगा। कहा जाता है कि नए फीचर को एंड्रॉयड यूजर्स के लिए टेस्‍ट किया जा रहा है। जल्‍द यह रोलआउट हो सकता है।  

WABetaInfo की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि WhatsApp ‘स्टेटस अपडेट के लिए म्यूजिक' फीचर ला रहा है। इसे डेवलप किए जाने की जानकारी कुछ वक्‍त पहले सामने आई थी। इसे एंड्रॉयड यूजर्स के लिए टेस्टिंग के लिए तैयार किया गया है। कुछ लोग इसे इस्‍तेमाल भी कर पा रहे हैं।  

रिपोर्ट के अनुसार, वॉट्सऐप स्टेटस अपडेट में जल्‍द लोगों को एक म्‍यूजिक बटन दिखाई देगा। उस पर टैप करने के बाद म्‍यूजिक की लिस्‍ट आ जाएगी, जिस पर लोग अपना फेवरेट सॉन्‍ग चुन पाएंगे और उसे अपने स्‍टेटस अपडेट के साथ जोड़ पाएंगे। 

ऐसी भी उम्‍मीद है कि वॉट्सऐप में इंस्‍टाग्राम जैसी म्‍यूजिक लाइब्रेरी दी जाएगी। उस पर जाकर लोग तमाम जॉनर का म्‍यूजिक सर्च कर सकेंगे, जिसे स्‍टेटस अपडेट के साथ जोड़ा जा सकेगा। लोग अपनी पसंद के हिसाब से किसी गाने से फेवरेट पार्ट निकालकर स्‍टेटस में ऐड कर पाएंगे। अगर कोई यूजर स्‍टेटस में फोटो लगा रहा है तो वह 15 सेकंड का म्‍यूजिक ऐड कर पाएगा। अगर स्‍टेटस में वीडियो लगाया जा रहा है तो उसकी लेंथ के हिसाब से म्‍यूजिक लगाने की सुविधा होगी।  

स्‍टेटस अपडेट होने के बाद यूजर के सभी कॉन्‍टैक्‍ट्स देख पाएंगे कि कौन सा म्‍यूजिक लगाया गया है। फ‍िलहाल यह फीचर टेस्‍ट किया जा चुका है और कुछ यूजर्स के लिए उपलब्‍ध है। आईफोन यूजर्स के लिए भी इसे लाने की तैयारी है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »