WhatsApp का iOS यूजर्स को तोहफा! Status शेयरिंग का बदलेगा अंदाज

यूजर्स के पास अब विकल्प होगा कि उनका स्टेटस वे किन यूजर्स को दिखाना चाहते हैं।

WhatsApp का iOS यूजर्स को तोहफा! Status शेयरिंग का बदलेगा अंदाज

iOS यूजर्स को WhatsApp में नया फीचर मिलने वाला है।

ख़ास बातें
  • ऐप में अब iOS यूजर्स के लिए नया Status फीचर जुड़ने जा रहा है
  • 26.3.10.70 अपडेट इस फीचर को लेकर आने वाला है।
  • टैग किए गए कॉन्टेक्ट्स को भी नोटिफिकेशन मिलेगा।
विज्ञापन

WhatsApp मैसेजिंग प्लेटफॉर्म अपने iOS यूजर्स के लिए एक धांसू अपडेट देने जा रहा है। ऐप में अब iOS यूजर्स के लिए नया Status फीचर जुड़ने जा रहा है जिसके बाद स्टेटस शेयरिंग का अंदाज ही बदल जाएगा। iOS य़ूजर्स के लिए कंपनी नया स्टेटस प्राइवेसी फीचर (Status Privacy Feature) बहुत जल्द रोलआउट करने जा रही है। इसके बाद यूजर के पास स्टेटस शेयर करने के लिए कई ऑप्शन होंगे जो तय करेंगे कि आपका स्टेटस किनको दिखना चाहिए और किनको नहीं। आइए जानते हैं कैसे काम करेगा यह नया फीचर। 

iOS यूजर्स को WhatsApp में नया फीचर मिलने वाला है। यूजर्स के पास अब विकल्प होगा कि उनका स्टेटस वे किन यूजर्स को दिखाना चाहते हैं। यानी स्टेटस को डिलीट करने की जरूरत अब नहीं पड़ेगी क्योंकि अब आप चाहेंगे तभी आपका स्टेटस सभी को दिखाई पड़ेगा। आप इसमें कस्टम सिलेक्शन कर सकेंगे जिसमें चुनिंदा यूजर्स को भी शामिल करने का विकल्प होगा। यह फीचर तब और भी काम का होता है जब आप मल्टीपल स्टेटस अपडेट्स शेयर करते हैं और ये स्टेटस अलग-अलग ऑडियंस के लिए होते हैं। WABetaInfo की रिपोर्ट में इसका खुलासा किया गया है। जल्द ही iOS यूजर्स को यह फीचर उपलब्ध होने वाला है।  

WhatsApp बीटा का 26.3.10.70 अपडेट इस फीचर को लेकर आने वाला है। सेटिंग्स में जाकर इसे चेक किया जा सकता है। यहां पर Audience सेक्शन में पहले विकल्प में आपको पता चलता है कि आपका स्टेटस किन कॉन्टेक्ट्स को दिखने वाला है। अगर आपने कोई फिल्टर नहीं लगाया है तो यह दिखाएगा कि आपका स्टेटस My contacts को दिखाई देगा। लेकिन जब आप चुनिंदा यूजर्स के लिए स्टेटस लगाते हैं तो My contacts except वाला ऑप्शन दिखाएगा। यहां से आप उन कॉन्टेक्ट्स को चुन सकते हैं जिन्हें आप स्टेटस दिखाना चाहते हैं। लिमिटेड ग्रुप को शेयर करते हैं तो Only share with का विकल्प आपको मिल जाता है। 

नए फीचर में आपको मेंशन सपोर्ट भी मिलता है। यानी जब आप स्टेटस को शेयर करते हैं तो टैग किए गए कॉन्टेक्ट्स को भी नोटिफिकेशन मिलेगा। यहां पर यूजर को पूरा ओवरव्यू मिल जाता है कि कौन-कौन से कॉन्टेक्ट को टैग किया गया है। अगर कोई गलत कॉन्टेक्ट टैग हो गया है तो यहां पर उसको हटाने का ऑप्शन भी मिल जाता है। और अंत में, यह विकल्प भी दिया गया है कि आपके स्टेटस को टैग्ड कॉन्टेक्ट्स अन्य यूजर्स को शेयर कर सकते हैं या नहीं। फीचर अभी कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए जारी किया गया है। जल्द ही यह सभी iOS यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगा। बता दें कि एंड्रॉयड यूजर्स के लिए यह फीचर पहले से ही मौजूद है। Android में स्टेटस प्राइवेसी लगाने का तरीका हम आपको बता रहे हैं। 

How to Apply WhatsApp Status Privacy

  • WhatsApp खोलें और Status टैब पर जाएं।
  • अब सेटिंग्स में जाकर दाईं ओर तीन डॉट्स (⋮) पर टैप करें और 'Status privacy' को चुनें।
  • यहां पर आपको तीन तरह के विकल्प मिलते हैं जिनमें से प्रत्येक का मतलब कुछ ऐसे होता है- 
  • My Contacts- यह ऑप्शन चुनते हैं तो सभी कॉन्टैक्ट्स को आपका स्टेटस दिखाई देगा। 
  • My Contacts Except- यह ऑप्शन चुनते हैं तो कुछ खास कॉन्टैक्ट्स को छोड़कर बाकी सबको आपका नया स्टेटस दिखेगा। 
  • Only Share With- यह ऑप्शन चुनते हैं तो कुछ चुने हुए कॉन्टैक्ट्स को ही आपका नया स्टेटस दिखेगा।
  • अपनी पसंद के अनुसार सेटिंग चुनें और Done पर टैप कर दें। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Toyota ने पेश की Highlander EV, 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Motorola Edge 70 Fusion में मिल सकता है 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  3. Realme ने बढ़ाए स्मार्टफोन्स के दाम, Realme 16 Pro सीरीज और Realme 15 की कीमत में 4,000 रुपये तक की बढ़ोतरी
  4. Ai+ का धमाका! 24 फरवरी को लॉन्च करेगी NovaPods, NovaWatch सीरीज में धांसू AIoT गैजेट्स
  5. 32 घंटे चलने वाले UBON J39 Airclip ईयरबड्स लॉन्च, जानें कीमत
  6. बिटकॉइन पर बिकवाली का प्रेशर, 67,000 डॉलर से नीचे गिरा प्राइस
  7. Redmi K90 Ultra में मिल सकती है 8,500mAh की दमदार बैटरी, कूलिंग फैन
  8. NASA ने टाला SpaceX Crew-12 मिशन! अब इस इस दिन होगा लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Unpacked 2026: 25 फरवरी को लॉन्च होगी Galaxy S26 सीरीज, भारत में शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन
  10. 10000mAh बैटरी वाला नया फोन Realme Power जल्द हो सकता है लॉन्च!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »