• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • आप तय करेंगे आपका WhatsApp Status कौन रीशेयर करेगा और कौन नहीं, आ रहा है नया फीचर!

आप तय करेंगे आपका WhatsApp Status कौन रीशेयर करेगा और कौन नहीं, आ रहा है नया फीचर!

WhatsApp स्टेटस रीशेयर कंट्रोल फीचर पर काम कर रहा है। यह ऑप्शन फिलहाल बीटा टेस्टर्स को दिया गया है और जल्द ही पब्लिक रोलआउट हो सकता है।

आप तय करेंगे आपका WhatsApp Status कौन रीशेयर करेगा और कौन नहीं, आ रहा है नया फीचर!

Photo Credit: Pexels/ Anton

WhatsApp का यह अपकमिंग फीचर Android के लिए ऐप के बीटा वर्जन 2.25.27.5 में देखा गया है

ख़ास बातें
  • WhatsApp स्टेटस रीशेयर कंट्रोल फीचर पर काम कर रहा है
  • यूजर्स तय कर पाएंगे कौन रीशेयर कर सकता है उनका स्टेटस
  • फिलहाल फीचर सिर्फ बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है
विज्ञापन

WhatsApp लगातार अपने यूजर्स को नए प्राइवेसी और कंट्रोल फीचर्स देने पर काम कर रहा है। अब जानकारी सामने आई है कि कंपनी एक ऐसा फीचर टेस्ट कर रही है, जिसके जरिए यूजर्स यह तय कर पाएंगे कि उनकी स्टेटस अपडेट्स को दूसरे लोग रीशेयर कर सकते हैं या नहीं। यह फीचर डिफॉल्ट रूप से बंद रहेगा और केवल तभी काम करेगा जब इसे मैन्युअली ऑन किया जाए। इसके साथ ही, यूजर्स को यह ऑप्शन भी मिलेगा कि वे किन लोगों को स्टेटस देखने और रीशेयर करने की परमिशन देना चाहते हैं।

फीचर ट्रैकर WABetaInfo ने इस फीचर को Android के लिए WhatsApp beta v2.25.27.5 में स्पॉट किया, जिसे एक कम्पैटिबल अपडेट बताया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मेटा-ओन्ड मैसेजिंग ऐप इसे आने वाले वर्जन में रोलआउट करने की तैयारी कर रहा है।

शेयर किए गए स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि व्हाट्सऐप के बीटा वर्जन में अब एक नया Allow Sharing ऑप्शन ऐड किया गया है। यह स्टेटस अपडेट व्यूइंग सेटिंग्स के साथ दिखाई देगा। इसे ऑन करने पर, जिन लोगों को आपका स्टेटस दिख रहा है, वे उसे अपने स्टेटस फीड पर रीशेयर भी कर पाएंगे।

हालांकि, WhatsApp ने इसमें प्राइवेसी के लिए कुछ कंट्रोल भी दिए हैं। यूजर्स चाहे तो अपने स्टेटस को केवल कुछ चुनिंदा कॉन्टैक्ट्स के साथ शेयर कर सकते हैं या कुछ लोगों को इससे बाहर रख सकते हैं। इस स्थिति में केवल वही लोग रीशेयर करने में सक्षम होंगे, जिन्हें मूल रूप से स्टेटस देखने की इजाजत दी गई है।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि जब कोई स्टेटस रीशेयर होता है, तो उसके ऊपर एक लेबल दिखेगा ताकि ऑरिजिनल और रीशेयर कंटेंट के बीच फर्क आसानी से समझ में आ सके। साथ ही, रीशेयर होने पर ऑरिजिनल पोस्ट करने वाले यूजर को नोटिफिकेशन भी मिलेगा। हालांकि, रीशेयर करने वाले के कॉन्टैक्ट डिटेल्स दूसरे यूजर्स को नहीं दिखाए जाएंगे।

ट्रैकर ने यह भी साफ किया है कि यह फीचर अभी डेवलपमेंट फेज में है और केवल Google Play बीटा प्रोग्राम में रजिस्टर्ड टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है। आने वाले हफ्तों में इसे टेस्टिंग के लिए ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जा सकता है।

WhatsApp का नया स्टेटस रीशेयर फीचर क्या है?

यह फीचर यूज़र्स को यह तय करने देता है कि उनके स्टेटस को कौन रीशेयर कर सकता है।

क्या यह फीचर डिफॉल्ट रूप से ऑन रहेगा?

नहीं, यह डिफॉल्ट रूप से बंद रहेगा और मैन्युअली ऑन करना होगा।

क्या रीशेयर होने पर ऑरिजिनल यूज़र को नोटिफिकेशन मिलेगा?

हां, ऑरिजिनल पोस्ट करने वाले को नोटिफिकेशन मिलेगा।

यह फीचर अभी किसके लिए उपलब्ध है?

फिलहाल यह केवल गूगल प्ले बीटा प्रोग्राम में रजिस्टर्ड टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है।

पब्लिक रोलआउट कब होगा?

रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले हफ्तों में इसे ज्यादा यूजर्स तक टेस्टिंग के लिए पहुंचाया जा सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  2. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  3. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  4. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  5. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  6. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  7. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  8. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  9. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  10. सर्दियों में गीजर बना देगा AC जितना बिल, भूलकर भी न करें ये गलती, फॉलो करें ये 5 Geyser Tips
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »