• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp में आया कमाल का अपडेट! मिस्ड कॉल मैसेज, नए Status Stickers और Web के लिए बहुत कुछ

WhatsApp में आया कमाल का अपडेट! मिस्ड कॉल मैसेज, नए Status Stickers और Web के लिए बहुत कुछ

Meta के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp के फीचर्स अब कॉलिंग, चैट, स्टेटस अपडेट को और भी रोचक बनाएंगे।

WhatsApp में आया कमाल का अपडेट! मिस्ड कॉल मैसेज, नए Status Stickers और Web के लिए बहुत कुछ

Photo Credit: Unsplash

WhatsApp ने कॉलिंग, चैट, स्टेटस से जुड़े नए अपडेट्स इंटरफेस में जोड़े हैं।

ख़ास बातें
  • नए फीचर्स अब कॉलिंग, चैट, स्टेटस अपडेट को और भी रोचक बनाएंगे।
  • एक टैप के माध्यम से वॉइस नोट और वीडियो नोट भेजने का ऑप्शन।
  • लाइव वॉइस चैट में भी अपना रिएक्शन भेजने का विकल्प।
विज्ञापन

WhatsApp ने यूजर्स के लिए कई रोचक फीचर अपडेट जारी किए हैं। मैसेजिंग प्लेटफॉर्म द्वारा जारी किए गए ये फीचर अब यूजर्स के अनुभव को और ज्यादा मजेदार बनाने वाले हैं। कंपनी ने कॉलिंग, चैट, स्टेटस से जुड़े नए अपडेट्स इंटरफेस में जोड़े हैं। इनमें मिस्ड कॉल अलर्ट, स्टेटस पर नए स्टिकर्स, AI इमेज इम्प्रूवमेंट्स जैसे फीचर्स प्रमुख हैं जो आपके अनुभव को बेहतर बना सकते हैं। आइए जानते हैं कंपनी के इन नए अपडेट्स के बारे में। 

Meta के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp ने अपने इंटरफेस में यूजर्स के लिए कई नए कमाल के फीचर्स को शुरू किया है। कंपनी ने ब्लॉग पोस्ट में इनकी जानकारी दी है। ये फीचर्स अब कॉलिंग, चैट, स्टेटस अपडेट को और भी रोचक बनाएंगे। आइए जानते हैं विस्तार से। 

कॉलिंग में आए उपयोगी फीचर
मिस्ड कॉल मैसेज- अब वॉइस मेल भेजने का झंझट खत्म हो गया है। वॉट्सऐप पर कंपनी ने आसान फीचर दिया है। अगर आपके कॉल का उत्तर नहीं दिया जाता है तो आप एक टैप के माध्यम से वॉइस नोट और वीडियो नोट भेज सकते हैं। यानी वॉइस कॉल पर वॉइस नोट, और वीडियो कॉल पर वीडियो नोट भी छोड़ा जा सकेगा। 

वॉइस चैट में रिएक्शन दें: कंपनी ने वॉइस चैट को सरल बना दिया है। अब यूजर लाइव वॉइस चैट में भी अपना रिएक्शन भेज सकता है, वो भी चैट में खलल डाले बिना। 

ग्रुप कॉल स्पॉटलाइट- ग्रुप कॉल में एक बोलने वाले भागीदार को पहचानना आसान होगा। प्लेटफॉर्म ने ग्रुप कॉल स्पीकर स्पॉटलाइट को जोड़ा है जो बोलने वाले यूजर को हाईलाइट करेगा। आसानी से पहचान कर सकेंगे कि कौन बोल रहा है। 

Meta AI से चैट, स्टेटस बनेंगे मजेदार
Meta AI इमेज: वॉट्सऐप में अब आप Meta AI की मदद से इमेज को बेहतर बनाकर चैट और स्टेटस में शेयर कर सकेंगे। इसके लिए कंपनी ने Midjourney और Flux मॉडल्स को अपडेट किया है। 
बनाएं एनिमेटेड इमेज: अब आप फोटो को एनिमेशन वीडियो में भी बदल सकते हैं और अपने चैट्स व स्टेटस अपडेट में डाल सकते हैं।
स्टेटस पर लगाएं मजेदार स्टिकर- अब आप अपने स्टेटस अपडेट पहले से ज्यादा रोचक और इंटरेक्टिव बना सकते हैं। इसमें कंपनी ने म्यूजिक के साथ लिरिक्स' और इंटरेक्टिव क्वेश्चन स्टिकर्स जोड़ने का विकल्प दे दिया है। आपका स्टेटस देखने वाले यूजर अब सीधे स्टेटस पर टैप करके रिएक्शन और रिप्लाई भी कर सकते हैं। 

डेस्कटॉप वर्जन में आया मीडिया सर्च
कंपनी ने Mac, Windows, और Web यूजर्स के लिए नया सर्च फीचर रोलआउट कर दिया है जिससे यूजर के लिए अब किसी लिंक, डॉक्यूमेंट, और अन्य मीडिया को सर्च करना आसान होगा। 

उपलब्धता 
Whatsapp के ये नए फीचर अपडेट कंपनी ने सभी यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिए हैं। इन्हें iOS, Android, Mac, Windows, और Web प्लेटफॉर्म्स पर लेटेस्ट ऐप वर्जन में अपडेट करके एक्सेस किया जा सकता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, WhatsApp latest features
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  2. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  3. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  4. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  2. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  3. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  4. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  5. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  6. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  7. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  8. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
  9. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »