WhatsApp के नए बीटा वर्जन में Status और Channels से ads हटाने वाले सब्सक्रिप्शन के संकेत मिले हैं।
Photo Credit: Unsplash/ Grant Davies
WhatsApp सब्सक्रिप्शन की कीमत और देशों को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं
WhatsApp में दिखने वाले विज्ञापनों को लेकर एक बार फिर नया संकेत सामने आया है। WhatsApp भविष्य में यूजर्स को Status और Channels में दिखने वाले ads हटाने के लिए पेड सब्सक्रिप्शन का ऑप्शन दे सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान नहीं किया है, लेकिन लेटेस्ट WhatsApp बीटा वर्जन के कोड में इससे जुड़े कई रेफरेंस देखे गए हैं। पहले भी इस तरह के कयास लगाए जा चुके हैं कि Meta मुनाफा बढ़ाने के लिए आने वाले समय में अपने स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू कर सकता है।
एंड्रॉयड अथॉरिटी ने WhatsApp के Android वर्जन 2.26.3.9 में कुछ ऐसे टेक्स्ट स्ट्रिंग्स देखे हैं, जिनमें “Status & Channels without ads” के लिए सब्सक्रिप्शन का जिक्र है। इनमें यह भी संकेत मिलता है कि अगर यूजर अपने अकाउंट में कुछ बदलाव करता है, जैसे Accounts Center से WhatsApp हटाना, तो सब्सक्रिप्शन की कीमत भी बदल सकती है। इसके अलावा, ऐप के अंदर एक स्क्रीन भी दिखी है, जिसमें यूजर को Play Store के जरिए नो-एड्स सब्सक्रिप्शन कैंसल करने का मैसेज दिखाई देता है।
वेबसाइट का कहना है कि फिलहाल इस पेड मॉडल के काम करने के तरीके को लेकर ज्यादा साफ जानकारी नहीं है। यह भी सामने नहीं आया है कि यूजर्स को ad-free अनुभव के लिए कितनी कीमत चुकानी होगी या यह फीचर कब तक आम लोगों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। अभी तक जो संकेत मिले हैं, उनसे इतना जरूर लगता है कि Meta WhatsApp के लिए किसी न किसी तरह का ad-free सब्सक्रिप्शन प्लान तैयार कर रहा है।
एक बड़ा सवाल यह भी है कि यह सुविधा किन देशों में मिलेगी। Meta पहले ही Facebook और Instagram पर ad-free सब्सक्रिप्शन को कुछ चुनिंदा रीजन तक सीमित रख चुका है। ऐसे में WhatsApp के इस पेड मॉडल को भी सभी देशों में एक साथ लॉन्च किया जाएगा या नहीं, इसे लेकर स्थिति साफ नहीं है।
गौरतलब है कि पिछले साल WhatsApp ने Status और Channels सेक्शन में ads की टेस्टिंग शुरू की थी, जिसके बाद यूजर्स की तरफ से काफी विरोध देखने को मिला था। इसके बावजूद Meta इस दिशा में आगे बढ़ता नजर आ रहा है। अब अगर ad-free सब्सक्रिप्शन का ऑप्शन आता है, तो यह उन यूजर्स के लिए एक नया रास्ता हो सकता है, जो बिना विज्ञापन WhatsApp इस्तेमाल करना चाहते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा