• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Whatsapp पर आ रहा तगड़ा फीचर! स्‍टेटस को सीधे इंस्‍टा, फेसबुक पर कर पाएंगे शेयर, जानें डिटेल

Whatsapp पर आ रहा तगड़ा फीचर! स्‍टेटस को सीधे इंस्‍टा, फेसबुक पर कर पाएंगे शेयर, जानें डिटेल

WhatsApp पर इस साल एक से बढ़कर एक फीचर आने वाले हैं। बहुत जल्‍द आप अपने वॉट्सऐप स्‍टेटस को सीधे फेसबुक या इंस्‍टाग्राम पर शेयर कर पाएंगे।

Whatsapp पर आ रहा तगड़ा फीचर! स्‍टेटस को सीधे इंस्‍टा, फेसबुक पर कर पाएंगे शेयर, जानें डिटेल

Photo Credit: meta

मेटा ने वॉट्सऐप के लिए अकाउंट सेंटर का सपोर्ट दुनियाभर में शुरू कर दिया है। वॉट्सऐप यूजर्स के लिए यह कुछ हफ्तों में उपलब्‍ध हो जाएगा।

ख़ास बातें
  • वॉट्सऐप यूजर्स को मिलेगी सुविधा
  • स्‍टेटस को इंस्‍टाग्राम और फेसबुक पर कर पाएंगे शेयर
  • डायरेक्‍ट शेयर किया जा सकेगा स्‍टेटस
विज्ञापन
WhatsApp पर इस साल एक से बढ़कर एक फीचर आने वाले हैं। बहुत जल्‍द आप अपने वॉट्सऐप स्‍टेटस को सीधे फेसबुक या इंस्‍टाग्राम पर शेयर कर पाएंगे। वैसे वॉट्सऐप स्‍टेटस को इंस्‍टा या फेसबुक पर स्‍टोरीज के रूप में लगाया जा सकता है, लेकिन यूजर्स को हर प्‍लेटफॉर्म पर अलग-अलग पोस्‍ट करना होता है। बहुत जल्‍द वॉट्सऐप पर ही लोगों को एक ऑप्‍शन मिलेगा, जिसके बाद वो सीधे अपना स्‍टेटस इंस्‍टा या फेसबुक पर शेयर कर पाएंगे। इसमें बड़ा रोल होने वाला है वॉट्सऐप के लिए ‘अकाउंट सेंटर सपोर्ट' का। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, वॉट्सऐप, फेसबुक और इंस्‍टाग्राम की पैरंट कंपनी मेटा (Meta) ने साल 2020 में अकाउंट सेंटर को शुरू किया था। मेटा का सेंट्रलाइज्‍ड सेंटर तब सिर्फ फेसबुक और इंस्‍टाग्राम के लिए था। अब मेटा की प्‍लानिंग अकाउंट सेंटर सपोर्ट को वॉट्सऐप के लिए भी शुरू करने की है। इसके बाद लोग अपने वॉट्सऐप स्‍टेटस को फेसबुक और इंस्‍टाग्राम पर रीशेयर कर पाएंगे। 

हालांकि कंपनी का कहना है कि वॉट्सऐप को अकाउंट सेंटर में ऐड करना ऑप्‍शनल है। डिफॉल्‍ट रूप से यह फीचर ऑफ रहेगा। अकाउंट सेंटर के इंटीग्रेशन के बावजूद वॉट्सऐप पहले की तरह ही काम करेगा यानी लोगों को एंड टु एंड एन्क्रि‍प्‍शन मिलेगा। आसान भाषा में समझाएं तो दो लोगों के बीच होने वाली चैट पूरी तरह से गोपनीय होगी और उसमें मेटा का कोई दखल नहीं होगा। 

मेटा ने वॉट्सऐप के लिए अकाउंट सेंटर का सपोर्ट दुनियाभर में शुरू कर दिया है। वॉट्सऐप यूजर्स के लिए यह कुछ हफ्तों में उपलब्‍ध हो जाएगा। उसके बाद वॉट्सऐप यूजर्स अपने एक्टिविटी को सीधे फेसबुक या इंस्‍टाग्राम पर शेयर कर पाएंगे।  

इसके अलावा, WABetaInfo की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि WhatsApp ‘स्टेटस अपडेट के लिए म्यूजिक' फीचर ला रहा है। इसे डेवलप किए जाने की जानकारी कुछ वक्‍त पहले सामने आई थी। इसे एंड्रॉयड यूजर्स के लिए टेस्टिंग के लिए तैयार किया गया है। कुछ लोग इसे इस्‍तेमाल भी कर पा रहे हैं।  रिपोर्ट के अनुसार, वॉट्सऐप स्टेटस अपडेट में जल्‍द लोगों को एक म्‍यूजिक बटन दिखाई देगा। उस पर टैप करने के बाद म्‍यूजिक की लिस्‍ट आ जाएगी, जिस पर लोग अपना फेवरेट सॉन्‍ग चुन पाएंगे और उसे अपने स्‍टेटस अपडेट के साथ जोड़ पाएंगे। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »