• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp लाया कमाल का फीचर, अब Status में लगाएं मनपसंद गाना, ये रहे आसान स्टेप्स!

WhatsApp लाया कमाल का फीचर, अब Status में लगाएं मनपसंद गाना, ये रहे आसान स्टेप्स!

यह फीचर कुछ वैसा ही है जैसे Instagram अपने यूजर्स को स्टोरी पर म्यूजिक ऐड करने की सुविधा देता है।

WhatsApp लाया कमाल का फीचर, अब Status में लगाएं मनपसंद गाना, ये रहे आसान स्टेप्स!

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक और रोचक फीचर लेकर आया है।

ख़ास बातें
  • यूजर्स के पास अब स्टेटस अपडेट में पॉपुलर गाने जोड़ने का भी विकल्प होगा।
  • ये सॉन्ग के छोटे क्लिप होंगे जो स्टेटस में ऐड किए जा सकेंगे।
  • रेगुलर स्टेटस की तरह ऐड किए गए गाने 24 घंटे के बाद नहीं उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक और रोचक फीचर लेकर आया है। Meta के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म ने अपने यूजर्स के लिए अब स्टेटस लगाना और भी मजेदार बना दिया है। यूजर्स अब स्टेटस अपडेट करते समय उसमें गाना भी लगा सकते हैं। जी हां, अब WhatsApp स्टेटस बोरिंग न होकर पहले से ज्यादा मजेदार और रोचक हो जाएंगे। यह फीचर कुछ वैसा ही है जैसे Instagram अपने यूजर्स को स्टोरी पर म्यूजिक ऐड करने की सुविधा देता है। मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने अपने नए फीचर को रोल आउट करना शुरू कर दिया है। आइए बताते हैं कैसे कर पाएंगे इसे इस्तेमाल। 

WhatsApp यूजर्स के पास अब स्टेटस अपडेट में पॉपुलर गाने जोड़ने का भी विकल्प होगा। ये सॉन्ग के छोटे क्लिप होंगे जो स्टेटस में ऐड किए जा सकेंगे। रेगुलर स्टेटस की तरह ऐड किए गए गाने 24 घंटे के बाद नहीं उपलब्ध होंगे। WhatsApp के एक ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, प्लेटफॉर्म की म्यूजिक लाइब्रेरी में से यूजर्स को चुनने के लिए लाखों गाने मिलेंगे। फीचर मौजूदा स्टेटस अपडेट इंटरफेस में टेक्स्ट, फोटो और वीडियो के साथ शामिल किया गया है। फीचर धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध करवाया जा रहा है। 

WhatsApp Status में ऐसे लगाएं म्यूजिक
WhatsApp Status में गाना लगाना बेहद आसान है। इसके लिए आप नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं- 
  • जब आप स्टेटस अपडेट करने के लिए क्लिक करेंगे तो स्क्रीन के टॉप पर एक म्यूजिक नोट आइकन दिखाई देगा। 
  • इस आइकन पर टैप करके स्टेटस अपडेट पोस्ट में म्यूजिक जोड़ने की सुविधा आपको मिलती है। 
  • यहां पर आपको म्यूजिक और गानों की पूरी लिस्ट दिखाई देगी। मौजूद लिस्ट से या सर्च करके अपना पसंदीदा गाना चुन लें। 
  • अब चुने गए म्यूजिक को एडजस्ट करें और टॉप पर मौजूद Done बटन पर क्लिक कर दें। 
  • अब अपने नए स्टेटस को शेयर कर दें।

यूजर्स फोटो के साथ 15 सेकंड का म्यूजिक या गाना जोड़ सकते हैं, या वीडियो के लिए 60 सेकंड तक का गाना या म्यूजिक जोड़ सकते हैं। गाना जोड़ने के बाद स्टेटस अपडेट करते ही आपके पोस्ट के पीछे म्यूजिक, या गाना सुनाई देने लगेगा। यह फीचर इंस्टाग्राम के पॉपुलर स्टोरीज म्यूजिक फीचर की तरह काम करता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  2. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  3. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  4. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  6. सर्दियों में गीजर बना देगा AC जितना बिल, भूलकर भी न करें ये गलती, फॉलो करें ये 5 Geyser Tips
  7. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  8. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  9. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  10. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »