• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Whatsapp लाया धांसू फीचर्स! स्‍टेटस में रिकॉर्ड कर सकेंगे 30 सेकंड का वॉयस मैसेज, जानें और क्‍या है खास

Whatsapp लाया धांसू फीचर्स! स्‍टेटस में रिकॉर्ड कर सकेंगे 30 सेकंड का वॉयस मैसेज, जानें और क्‍या है खास

WhatsApp New features : ‘वॉट्सऐप स्टेटस’ अपने दोस्तों और करीबी लोगों के साथ अपडेट्स को शेयर करने का पॉपुलर तरीका है।

Whatsapp लाया धांसू फीचर्स! स्‍टेटस में रिकॉर्ड कर सकेंगे 30 सेकंड का वॉयस मैसेज, जानें और क्‍या है खास

वॉट्सऐप अब यूजर्स को उनकी प्राइवेसी सेटिंग को अपडेट करने का विकल्‍प देने जा रही है। इससे यूजर हर बार यह तय कर सकेंगे कि उनका स्टेटस किस-किस को दिखाई देगा।

ख़ास बातें
  • वॉट्सऐप ने पेश किए नए फीचर्स
  • जल्‍द मिलने लगेंगे यूजर्स को अपडेट
  • रिकॉर्ड कर सकेंगे 30 सेकंड का वॉयस मैसेज
विज्ञापन
मेटा (Meta) के मालिकाना हक वाले वॉट्सऐप (Whatsapp) ने यूजर्स के लिए कुछ नए फीचर्स पेश किए हैं। इस बार ‘वॉट्सऐप स्‍टेटस' को अपडेट किया गया है। वॉट्सऐप ने कहा है कि इन फीचर्स के जरिए यूजर के लिए अपनी बात कहना और दूसरों के साथ कनेक्ट होना और आसान हो जाएगा। गौरतलब है कि ‘वॉट्सऐप स्टेटस' अपने दोस्तों और करीबी लोगों के साथ अपडेट्स को शेयर करने का पॉपुलर तरीका है। वॉट्सऐप अपडेट 24 घंटे में गायब हो जाते हैं। इसके जरिए लोग अपनी फोटोज, वीडियोज आदि शेयर कर सकते हैं। 

वॉट्सऐप ने कहा है कि यूजर जो स्‍टेटस शेयर करता है, वह सभी कॉन्टैक्ट्स के लिए ठीक हो, ऐसा जरूरी नहीं। वॉट्सऐप अब यूजर्स को उनकी प्राइवेसी सेटिंग को अपडेट करने का विकल्‍प देने जा रही है। इससे यूजर हर बार यह तय कर सकेंगे कि उनका स्टेटस किस-किस को दिखाई देगा। यूजर जिन लोगों को सिलेक्‍ट करेंगे वह सेव हो जाएगा और अगले स्टेटस के लिए डिफॉल्ट के रूप में इस्तेमाल होगा।

इसके अलावा, अब वॉट्सऐप स्टेटस पर 30 सेकंड तक का वॉयस मैसेज भी रिकॉर्ड किया जा सकेगा और शेयर किया जा सकेगा। वॉट्सऐप का कहना है कि यूजर बेहद पर्सनल अपडेट भेजने के लिए वॉयस स्टेटस का इस्‍तेमाल कर सकेंगे। इससे टाइप करने का झंझट भी खत्‍म हो जाएगा। 

यूजर्स को इंतजार रहता है कि उनके स्‍टेट्स पर लोग रिएक्‍ट करें। अगर आप किसी के स्‍टेटस पर रिएक्‍ट करना चाहते हैं तो इसका तरीका अब और आसान होने जा रहा है। अब ऊपर की ओर स्वाइप करके 8 इमोजी दिखाई देंगी। उनमें से किसी एक पर टैप करके स्टेटस पर फौरन रिएक्‍शन दिया जा सकेगा। 

अक्‍सर ऐसा हो जाता है कि हम लोगों का स्‍टेटस देखने से चूक जाते हैं। वॉट्सऐप का कहना है कि अब ऐसा नहीं होगा। जब भी कोई स्टेटस लगाएगा, तो उसकी प्रोफाइल पिक्चर के पास एक रिंग दिखाई देगी। यह रिंग, चैट लिस्ट, ग्रुप पार्टिसिपैंट्स की लिस्ट और कॉन्टैक्ट इन्फर्मेशन में नजर आएगी। वॉट्सऐप का कहना है कि नए अपडेट पूरी दुनिया में यूजर्स के लिए शुरू हो गए हैं और आने वाले हफ्तों में सभी को उपलब्ध हो जाएंगे। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »