Wabetainfo

Wabetainfo - ख़बरें

  • WhatsApp का सबसे धांसू अपडेट! 'बर्थडे विश' के लिए नहीं पड़ेगा रातभर जागना, आ रहा शेड्यूल मैसेज फीचर
    WhatsApp अपने यूजर्स के लिए बहुत जल्द शेड्यूल मैसेज फीचर पेश कर सकता है। WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी शेड्यूल मैसेज फीचर पर काम कर रही है। अपडेट कहता है कि इसमें यूजर मैसेज को टाइप करके रख देगा और उसे एक निर्धारित टाइम के लिए शेड्यूल कर सकेगा। यूजर अपनी मनचाही डेट और समय चुन सकता है जब भी उसे मैसेज भेजना हो।
  • WhatsApp में जल्द पेड सब्सक्रिप्शन, इन फीचर्स के लिए देने होंगे पैसे!
    WhatsApp अपने प्लेटफॉर्म पर एक नया प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान लाने की तैयारी कर रहा है। WABetaInfo के मुताबिक, एंड्रॉयड बीटा वर्जन में ऐसे संकेत मिले हैं कि कंपनी एक्स्ट्रा पर्सनलाइजेशन और प्रोडक्टिविटी फीचर्स के लिए पेड ऑप्शन दे सकती है। इस प्लान में एक्सक्लूसिव स्टिकर्स, नए थीम्स, ज्यादा चैट पिन करने की सुविधा और ऐप आइकन कस्टमाइजेशन जैसे फीचर्स शामिल हो सकते हैं। हालांकि, WhatsApp की कोर मैसेजिंग सर्विस और प्राइवेसी फीचर्स सभी यूजर्स के लिए फ्री ही रहेंगे।
  • WhatsApp Web यूजर्स के लिए नया फीचर! अब ग्रुप कॉलिंग होगी आसान
    WhatsApp Web यूजर्स को अब मोबाइल यूजर्स की तरह ही ग्रुप वीडियो, और वॉइस कॉलिंग में सुविधा मिलने वाली है। WABetainfo की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी यूजर्स को जल्द ही इस फीचर को दुनियाभर के यूजर्स के लिए रोलआउट कर सकती है। WhatsApp का नया ग्रुप कॉलिंग अपडेट लगभग वैसा ही एक्सपीरियंस यूजर्स को देगा जैसा कि कुछ डेडीकेटेड ऐप्स या प्लेटफॉर्म देते हैं।
  • WhatsApp में नया फीचर! अब ग्रुप चैट की बड़ी परेशानी खत्म
    WhatsApp में ग्रुप चैटिंग के दौरान अब मैसेज या मीडिया शेयर करने वाले शख्स की पहचान अब आसानी से की जा सकेगी। कंपनी ने नया प्रोफाइल आइकन फीचर अब ग्रुप में भी रोलआउट करने की तैयारी कर ली है जो इस मुश्किल को खत्म कर देगा। WABetaInfo के अनुसार, वॉट्सऐप अपने यूजर्स के लिए ग्रुप चैट में contact info page फीचर रोलआउट कर रहा है।
  • WhatsApp कर रहा नए सेटिंग फीचर पर काम, यूजर्स को मिलेगा साइबर अटैक से बचाव!
    वॉट्सऐप स्ट्रिक्ट अकाउंट सेटिंग्स मोड का उद्देश्य साइबर अटैक के प्रति संवेदनशील यूजर्स के लिए अकाउंट सिक्योरिटी को बढ़ावा देना है, जिसे फीचर ट्रैकर WABetaInfo द्वारा एंड्रॉइड 2.25.33.4 के लिए वॉट्सऐप बीटा के कोड में देखा गया था। यह टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं है, सिर्फ आपने गूगल प्ले स्टोर से लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल किया हो, क्योंकि इस पर अभी भी काम चल रहा है।
  • WhatsApp में आ रहा सबसे तगड़ा फीचर, बस एक क्लिक में अकाउंट होगा 'सुपर-सेफ!' जानें कैसे
    WhatsApp अपने यूजर्स को साइबर सिक्योरिटी की नई लेयर उपलब्ध करवाने जा रहा है जिसके बाद ऑनलाइन फ्रॉड जैसी घटनाओं से यूजर्स को बेहतर सुरक्षा प्रदान की जा सकेगी। WABetaInfo के अनुसार WhatsApp ने नए सिक्योरिटी फीचर को डिजाइन किया है जिसकी टेस्टिंग शुरू हो चुकी है। यह फीचर खासकर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो साइबर अटैक के निशाने पर होते हैं।
  • WhatsApp पर डिसअपीयरिंग मैसेज जल्दी होगा गायब, कंपनी ला रही नया फीचर
    WhatsApp फीचर ट्रैकर WABetaInfo ने देखा कि इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस वर्तमान में अपने डिसअपियरिंग मैसेज के फीचर के लिए नई और छोटी समय सीमा तैयार कर रही है। यह वर्तमान में यूजर्स को 24 घंटे, 7 दिन और 90 दिन के अस्थायी मैसेज टाइमर सेट करने की अनुमति देता है। रिपोर्ट के अनुसार, भविष्य में इसमें बदलाव हो सकता है, क्योंकि कंपनी दो नए, 1 घंटे और 12 घंटे के डिसअपरियिंग मैसेज टाइमर जोड़ सकती है।
  • कॉल मिस हुई? अब तुरंत भेज पाओगे वॉइस मैसेज, WhatsApp ला रहा है नया फीचर
    WhatsApp ने अपने Android बीटा वर्जन में एक नया फीचर शुरू किया है, जिसमें अगर किसी कॉल का जवाब नहीं मिलता तो यूजर्स तुरंत वॉइस मैसेज रिकॉर्ड करके भेज सकते हैं। ये फीचर बिल्कुल पारंपरिक वॉइसमेल जैसा काम करता है और कॉल मिस होने के तुरंत बाद स्क्रीन पर शॉर्टकट दिख जाता है। WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, यह फीचर कुछ बीटा टेस्टर तक पहुंच चुका है और आने वाले हफ्तों में ज्यादा यूजर्स को मिलेगा। इसे अलग से ऑन करने की जरूरत नहीं, अपडेट मिलते ही यह ऑटोमैटिक एक्टिव हो जाएगा।
  • WhatsApp में फालतू नहीं बर्बाद होगा डेटा, डाउनलोड होने वाली मीडिया की क्वालिटी यूजर तय करेंगे!
    WABetaInfo की लेटेस्ट रिपोर्ट में बताया गया है कि Android के लिए जारी किए गए WhatsApp beta version 2.25.12.24 में एक नया फीचर जोड़ा गया है। WhatsApp अब एक ऐसा सिस्टम बना रहा है, जिसमें जब कोई यूजर हाई क्वालिटी में फोटो भेजेगा, तो ऐप उस इमेज का एक स्टैंडर्ड वर्जन भी तैयार करेगा। अगर रिसीवर की सेटिंग्स में ऑटो-डाउनलोड सिर्फ स्टैंडर्ड क्वालिटी के लिए सेट है, तो उस केस में वही वर्ज़न डाउनलोड होगा। हालांकि, अगर यूजर चाहे तो बाद में उसी इमेज या वीडियो की HD क्वालिटी भी मैन्युअली डाउनलोड कर सकता है, बशर्ते वो अभी भी सर्वर पर मौजूद हो।
  • WhatsApp Upcoming Features: व्हाट्सऐप ला रहा है बड़े काम का फीचर, जल्द सभी चैट में बना सकेंगे इवेंट!
    WhatsApp फीचर ट्रैकर WaBetaInfo ने Android के लिए WhatsApp बीटा वर्जन 2.25.3.6 में एक नए फीचर को स्पॉट किया है। यह इवेंट फीचर है, जो व्यक्तिगत चैट में भी काम कर रहा है। इससे पहले केवल ग्रुप या कम्युनिटी में इवेंट बनाए जा सकते थे। नए वर्जन में इस फीचर को व्यक्तिगत चैट के लिए भी देखा गया है। रिपोर्ट बताती है कि यहां भी यूजर इवेंट बनाना, इसके लिए डेट या टाइम सेट करना, रिमाइंडर सेट करना आदि काम कर सकेंगे। 
  • WhatsApp पोल फीचर में अब यूजर्स सिर्फ टेक्स्ट ही नहीं बल्कि फोटो भी कर पाएंगे इस्तेमाल
    WhatsApp अपने पोल ​​फीचर को लगातार अपडेट कर रहा है ताकि यूजर्स का अनुभव बेहतर हो। WABetaInfo की नई रिपोर्ट में पता चला है कि एंड्रॉइड वर्जन 2.25.1.17 के लिए वॉट्सऐप बीटा अपडेट यूजर्स के लिए एक नई कैपेसिटी प्रदान कर रहा है। यूजर्स चैनल के अंदर पोल ऑप्शन में फोटो लगा पाएंगे, जिसका मतलब है कि यूजर्स सर्वे का जवाब देते हुए सिर्फ लिख ही नहीं पाएंगे बल्कि फोटो का उपयोग भी कर पाएंगे।
  • WhatsApp कर रहा नए ट्रांसलेशन फीचर पर काम, हिंदी, अंग्रेजी से लेकर इन भाषाओं में करेगा सपोर्ट
    WhatsApp इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म चैनल अपडेट को कई भाषाओं में ट्रांसलेट करने वाले फीचर पर काम कर रहा है। WABetaInfo से यह खुलासा हुआ है, जहां एंड्रॉइड के लिए वॉट्सऐप बीटा के वर्जन 2.24.26.9 में इस फीचर का पता चला था। यह वर्तमान में बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है क्योंकि अभी भी इस पर काम चल रहा है।
  • WhatsApp Upcoming Feature: इस नए फीचर के बाद व्हाट्सऐप हो जाएगा रंगीन, चैट ढूंढने में होगी आसानी!
    WhatsApp फीचर्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने Android के लिए WhatsApp बीटा 2.24.24.12 वर्जन में एक नए फीचर को देखा है। ट्रैकर ने पाया कि व्हाट्सऐप कॉन्टैक्ट और ग्रुप चैट के लिए नए थीम वाले आइकन जोड़ने पर काम कर रहा है। इसके आने के बाद कॉन्टैक्ट और ग्रुप चैट के लिए, खासतौर पर बिना प्रोफाइल पिक्चर वाले अकाउंट को अलग कलर से दिखाया जाएगा।
  • WhatsApp कर रहा नए फीचर पर काम, कॉन्टैक्ट सिंक में करेगा मदद
    वॉट्सऐप एंड्रॉइड पर चैट के बेहतर मैनेजमेंट के लिए एक और फीचर की टेस्टिंग कर रहा है।
  • WhatsApp में चैट के दौरान कर सकेंगे मैसेज ट्रांसलेट! आ रहा नया फीचर
    मैसेजिंग प्लेटफॉर्म एक और नया फीचर जोड़ने जा रहा है जिसके तहत यूजर्स अब चैट के दौरान ही मैसेज को ट्रांसलेट भी कर पाएंगे। 

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »