• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp में फालतू नहीं बर्बाद होगा डेटा, डाउनलोड होने वाली मीडिया की क्वालिटी यूजर तय करेंगे!

WhatsApp में फालतू नहीं बर्बाद होगा डेटा, डाउनलोड होने वाली मीडिया की क्वालिटी यूजर तय करेंगे!

इससे यूजर्स को अपनी स्टोरेज और डेटा दोनों पर कंट्रोल मिलेगा। खासकर ग्रुप चैट्स में, जहां अनचाही HD इमेज से फोन की मेमोरी जल्दी भर जाती है और डेटा भी ज्यादा खर्च होता है, यह फीचर काफी काम का साबित हो सकता है।

WhatsApp में फालतू नहीं बर्बाद होगा डेटा, डाउनलोड होने वाली मीडिया की क्वालिटी यूजर तय करेंगे!

Photo Credit: Unsplash/ Mika Baumeister

ख़ास बातें
  • Android के लिए WhatsApp beta version 2.25.12.24 में स्पॉट हुआ नया फीचर
  • हाई क्वालिटी में आई फोटो को ऐप एक स्टैंडर्ड वर्जन भी तैयार करेगा
  • यूजर खुद तय कर सकेंगे कि उन्हें कौनसी क्वालिटी में मीडिया फाइल्स चाहिए
विज्ञापन
WhatsApp यूजर्स को जल्द ही एक नया कंट्रोल मिल सकता है, जिससे वो यह तय कर सकेंगे कि उन्हें ऑटोमेटिकली डाउनलोड होने वाली फोटोज और वीडियोज किस क्वालिटी में चाहिए। Android के लिए जारी किए गए WhatsApp beta version 2.25.12.24 में इस फीचर की शुरुआती झलक मिली है। यह खासकर ग्रुप चैट्स में काम आ सकता है, जहां अनचाही HD इमेज से फोन की मेमोरी जल्दी भर जाती है और डेटा भी ज्यादा खर्च होता है। 

WABetaInfo की लेटेस्ट रिपोर्ट में बताया गया है कि Android के लिए जारी किए गए WhatsApp beta version 2.25.12.24 में एक नया फीचर जोड़ा गया है। WhatsApp अब एक ऐसा सिस्टम बना रहा है, जिसमें जब कोई यूजर हाई क्वालिटी में फोटो भेजेगा, तो ऐप उस इमेज का एक स्टैंडर्ड वर्जन भी तैयार करेगा। अगर रिसीवर की सेटिंग्स में ऑटो-डाउनलोड सिर्फ स्टैंडर्ड क्वालिटी के लिए सेट है, तो उस केस में वही वर्जन डाउनलोड होगा। हालांकि, अगर यूजर चाहे तो बाद में उसी इमेज या वीडियो की HD क्वालिटी भी मैन्युअली डाउनलोड कर सकता है, बशर्ते वो अभी भी सर्वर पर मौजूद हो।

WhatsApp के इस नए फीचर से यूजर्स को अपनी स्टोरेज और डेटा दोनों पर कंट्रोल मिलेगा। खासकर ग्रुप चैट्स में, जहां अनचाही HD इमेज से फोन की मेमोरी जल्दी भर जाती है और डेटा भी ज्यादा खर्च होता है, यह फीचर काफी काम का साबित हो सकता है। अब यूजर खुद तय कर सकेंगे कि उन्हें कौनसी क्वालिटी में मीडिया फाइल्स चाहिए और जरूरत हो तो HD वर्जन को बाद में टच कर के मैन्युअली डाउनलोड किया जा सकेगा।

रिपोर्ट आगे बताती है कि यह सिस्टम पूरी तरह से WhatsApp के एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन को ध्यान में रखते हुए बनाया जा रहा है। मीडिया फाइल्स को सर्वर पर कम क्वालिटी में प्रोसेस नहीं किया जा सकता, इसलिए सेंडर का डिवाइस ही दोनों क्वालिटी वर्जन तैयार करता है और मैसेज के साथ अटैच करता है। इससे यह भी तय होता है कि प्राइवेसी से समझौता नहीं होगा। फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है और आने वाले किसी अपडेट में रोलआउट किया जा सकता है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, WhatsApp Beta, WhatsApp New Feature
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  3. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  4. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  5. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  6. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  7. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  9. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  10. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »