• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp Upcoming Features: व्हाट्सऐप ला रहा है बड़े काम का फीचर, जल्द सभी चैट में बना सकेंगे इवेंट!

WhatsApp Upcoming Features: व्हाट्सऐप ला रहा है बड़े काम का फीचर, जल्द सभी चैट में बना सकेंगे इवेंट!

यदि यह फीचर रिलीज होता है, तो यूजर्स किसी भी चैट के लिए इवेंट बना सकेंगे, जो अभी तक केवल ग्रुप या कम्युनिटी के लिए मुमकिन था। नए फीचर में व्यक्तिगत चैट में इवेंट को बनाया जा सकेगा या इसके लिए रिमाइंडर लगाया जा सकेगा।

WhatsApp Upcoming Features: व्हाट्सऐप ला रहा है बड़े काम का फीचर, जल्द सभी चैट में बना सकेंगे इवेंट!

Photo Credit: Pexels

ख़ास बातें
  • WhatsApp बीटा वर्जन 2.25.3.6 में एक नए फीचर को स्पॉट किया गया है
  • ग्रुप या कम्युनिटी के अलावा, जल्द व्यक्तिगत चैट में भी बना सकेंगे Event
  • इवेंट में लोकेशन, मीटिंग लिंक या रिमाइंडर सेट करने की सुविधा होगी
विज्ञापन
Android और iOS के लिए WhatsApp बीटा वर्जन पर एक के बाद एक नए फीचर्स देखे जा रहे हैं। हाल ही में पता चला था कि Meta के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म मल्टी-अकाउंट फीचर पर काम कर रहा है। अब, एक नए फीचर की जानकारी सामने आई है, जिसे Android के लिए WhatsApp बीटा वर्जन पर देखा गया है। प्लेटफॉर्म कथित तौर पर व्यक्तिगत चैट के अंदर इवेंट को बनाने की सुविधा पर काम कर रहा है। यदि यह फीचर रिलीज होता है, तो यूजर्स किसी भी चैट के लिए इवेंट बना सकेंगे, जो अभी तक केवल ग्रुप या कम्युनिटी के लिए मुमकिन था। नए फीचर में व्यक्तिगत चैट में इवेंट को बनाया जा सकेगा या इसके लिए रिमाइंडर लगाया जा सकेगा।

WhatsApp फीचर ट्रैकर WaBetaInfo ने Android के लिए WhatsApp बीटा वर्जन 2.25.3.6 में एक नए फीचर को स्पॉट किया है। यह इवेंट फीचर है, जो व्यक्तिगत चैट में भी काम कर रहा है। इससे पहले केवल ग्रुप या कम्युनिटी में इवेंट बनाए जा सकते थे। नए वर्जन में इस फीचर को व्यक्तिगत चैट के लिए भी देखा गया है। रिपोर्ट बताती है कि यहां भी यूजर इवेंट बनाना, इसके लिए डेट या टाइम सेट करना, रिमाइंडर सेट करना आदि काम कर सकेंगे। 

फीचर कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए कथित तौर पर उपलब्ध है। ट्रैकर द्वारा स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है, जो दिखाता है कि यह फीचर कैसा दिखाई देता है। इसे चैट बार के साइड में मौजूद अटैच बटन पर टैप करके देखा जा सकता है। इवेंट में लोकेशन भी सेट की जा सकती है। इसके अलावा, इसमें वॉयस या वीडियो कॉल के लिए लिंक को भी सेट किया जा सकता है।

इसके अलावा, समान ट्रैकर ने हाल ही में बताया था कि WhatsApp अपने iOS ऐप के लिए एक ही डिवाइस पर कई अकाउंट को कंट्रोल करने की सुविधा देने पर भी काम कर रहा है। यह उन यूजर्स के लिए राहत लेकर आएगा, जो एक से अधिक अकाउंट रखते हैं और उन्हें मैनेज करने के लिए एक से अधिक डिवाइस साथ रखने के लिए मजबूर हैं। यह Meta के Instagram के समान हो सकता है, जहां यूजर्स 'स्विच अकाउंट' फीचर के जरिए अपने दूसरे अकाउंट पर एक क्लिक पर लॉग-इन कर सकते हैं। 

एक हालिया रिपोर्ट में यह भी बताया गया था कि बहुत जल्‍द यूजर्स अपने WhatsApp स्‍टेटस को सीधे फेसबुक या इंस्‍टाग्राम पर शेयर कर पाएंगे। यूं तो व्हाट्सऐप स्‍टेटस को इंस्‍टाग्राम या फेसबुक पर स्‍टोरीज के रूप में लगाने की सुविधा पहले से ही मौजूद थी, लेकिन यूजर्स को हर प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग पोस्‍ट करना होता था। बहुत जल्‍द यूजर्स को स्टेटस को सीधे इंस्‍टा या फेसबुक पर शेयर करने का ऑप्शन मिलेगा। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, WhatsApp New Feature, WhatsApp Beta
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  4. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  5. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  6. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  7. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  8. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  9. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  10. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »