Vivo X300 Ultra Price

Vivo X300 Ultra Price - ख़बरें

  • Vivo X500 में मिल सकती है बड़ी स्क्रीन, MediaTek Dimensity 9600 चिपसेट
    इस सीरीज के बेस मॉडल में 6.59 इंच डिस्प्ले हो सकता है। Vivo X500 में 6.31 इंच और Vivo X500 Pro Max में 6.85 इंच की स्क्रीन मिल सकती है। इसकी तुलना में Vivo X300 में 6.31 इंच 1.5K AMOLED टचस्क्रीन दी गई है। Vivo X300 Pro में 6.78 इंच का डिस्प्ले है। Vivo X500 में जल्द पेश किया जाने वाला MediaTek Dimensity 9600 चिपसेट दिया जा सकता है।
  • Vivo X300 Ultra vs iPhone 17 Pro Max vs Google Pixel 10 Pro XL: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
    Vivo X300 Ultra का मुकाबला iPhone 17 Pro Max और Google Pixel 10 Pro XL से हो रहा है। Vivo X300 Ultra के 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,59,999 रुपये है। वहीं iPhone 17 Pro Max के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,49,900 रुपये, 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,69,900 रुपये और 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,89,900 रुपये है। जबकि Google Pixel 10 Pro XL के 16GB RAM/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,24,999 रुपये है।
  • Vivo X300 Ultra, X300 FE की सेल हुई शुरू, 10% सस्ते खरीदने का मौका, जानें सबकुछ
    Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE की सेल आज से भारत में शुरू हो गई है। Vivo X300 Ultra के 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,59,999 रुपये है। वहीं Vivo X300 FE के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपये है। ये दोनों ही फोन बिक्री के लिए वीवो की आधिकारिक साइट के अलावा, Flipkart और Amazon पर उपलब्ध हो गए हैं।
  • Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra vs Google Pixel 10 Pro: जानें कौन सा है बेस्ट?
    Vivo X300 Ultra की तुलना Samsung Galaxy S26 Ultra और Google Pixel 10 Pro से हो रही है। Vivo X300 Ultra के 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,59,999 रुपये है। वहीं Samsung Galaxy S26 Ultra के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,39,999 रुपये, 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,59,999 और 16GB+1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,89,999 रुपये है। जबकि Google Pixel 10 Pro के 16GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,09,999 रुपये है।
  • Vivo X300 Ultra Launched in India: 200MP ट्रिपल कैमरा और 6600mAh बैटरी वाला कैमरा-सेंट्रिक फोन
    Vivo X300 Ultra को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन 6.82-इंच LTPO OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और 6600mAh बैटरी के साथ आता है। फोन में 200MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी शामिल है। कंपनी ने इसके साथ टेली-कन्वर्टर एक्सेसरी सपोर्ट भी पेश किया है, जिससे 17.4x ऑप्टिकल जूम तक इस्तेमाल किया जा सकता है। स्मार्टफोन 100W फास्ट चार्जिंग, 40W वायरलेस चार्जिंग और 1TB तक स्टोरेज सपोर्ट करता है।
  • Vivo X300 Ultra हो रहा X300 FE के साथ लॉन्च, ऐसे देखें लाइव इवेंट, जानें सबकुछ
    Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE आज भारतीय बाजार में लॉन्च हो रहा है। X300 Ultra में 6.82 इंच की LTPO OLED डिस्प्ले मिलेगी, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट दिया गया है। इसमें 16GB तक RAM और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग से लैस किया गया है।
  • Upcoming Smartphones May 2026: 200MP कैमरा वाले Vivo X300 Ultra, Oppo Find X9 Ultra जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
    भारतीय स्मार्टफोन मार्केट के लिए मई का महीना काफी धमाकेदार होने वाला है। Oppo, Vivo, OnePlus जैसे नामी ब्रांड्स के स्मार्टफोन इसी महीने भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में दस्तक देने वाले हैं। लॉन्च से पहले इन स्मार्टफोन्स ने घरेलू मार्केट में भी खूब चर्चा बटौरी थी। अब ये फोन भारत में भी धूम मचाने के लिए तैयार हैं। मई का महीना भारत में तेज गर्मी का होता है। ऐसे में Vivo X300 Ultra, Oppo Find X9 Ultra जैसे धांसू स्मार्टफोन स्मार्टफोन मार्केट की गर्मी को भी बढ़ाने वाले हैं।
  • Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
    Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE को भारत में 6 मई को लॉन्च किया जाएगा। देश में Vivo की वेबसाइट पर एक माइक्रोसाइट पर बताया गया है कि Vivo X300 FE को Urban Olive, Lilac Purple और Noir Black कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया जाएगा। Vivo X300 FE की 6,500 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड और 40 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
  • Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
    Vivo X300 Ultra में कंपनी के एक्सटर्नल टेलीफोटो कन्वर्टर किट के लिए सपोर्ट होगा। इन स्मार्टफोन्स में Zeiss-ट्यून्ड रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। Vivo X300 Ultra में राउंड कैमरा मॉड्यूल और Vivo X300 FE में हॉरिजॉन्टल पिल शेप वाला कैमरा मॉड्यूल है। इन स्मार्टफोन्स में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होगी। पिछले महीने Vivo X300 Ultra को चीन में पेश किया गया था।
  • Vivo X300 Ultra Launched: एक नहीं, दो 200MP कैमरों के साथ लॉन्च हुआ वीवो का नया फ्लैगशिप फोन, जानें कीमत
    Vivo ने चीन में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo X300 Ultra लॉन्च कर दिया है। यह फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और 6.82-इंच LTPO OLED डिस्प्ले के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक, इसमें 200MP ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी शामिल है। इसके साथ टेली-कन्वर्टर एक्सेसरी का सपोर्ट भी मिलता है, जो 17.4x ऑप्टिकल जूम तक जाता है। फोन में 7000mAh बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह डिवाइस प्रीमियम फीचर्स के साथ पेश किया गया है।
  • Vivo X300 Ultra लॉन्च नजदीक, 200MP के 2 कैमरा, 100W चार्जिंग के साथ 30 मार्च को देगा दस्तक
    Vivo X300 Ultra फोन 30 मार्च को स्मार्टफोन मार्केट में दस्तक देने जा रहा है। कंपनी इस फोन को चीन में लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले इसके सभी मेन स्पेसिफिकेशंस पर से ब्रांड ने पर्दा उठा दिया है। साथ ही प्राइसिंग भी लीक हो गई है।
  • Vivo X300 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का Sony कैमरा, अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
    आगामी स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का Sony Lytia 901 प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन का कैमरा सेटअप इमेज कंसिसटेंसी में सुधार करता है। इसमें Zeiss T कोटिंग से रिफ्लेक्टिविटी में 20 प्रतिशत तक कमी होती है, जबकि पिक्सल सेंसिटिविटी 30 प्रतिशत तक बढ़ जाती है। यह कैमरा डायनैमिक रेंज को बढ़ाने और इमेज नॉयस को घटाने के लिए Low Noise और DCG HDR को सपोर्ट करता है।
  • Vivo X300 Ultra होगा धांसू कैमरा फोन, Vivo X300s के साथ 30 मार्च को है लॉन्च!
    Vivo X300 Ultra को लेकर बड़ा खुलासा कंपनी की ओर से किया गया है। ब्रांड के प्रोडक्ट मैनेजर हान बॉक्सियाओ ने फोन के कैमरा के बारे में बड़ी बात कही है। यह स्मार्टफोन एक प्रफेशनल कैमरा फोन बताया गया है। इशारा साफ है कि अपकमिंग Ultra वेरिएंट एक कैमरा सेंट्रिक फोन होने वाला है जिसमें जबरदस्त फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी फीचर्स होंगे।
  • Vivo X300 Ultra, Vivo X300s में मिलेगा नई 'ब्लूप्रिंट नेटिव' कलर सिस्टम 
    आगामी स्मार्टफोन्स के साथ 'ब्लूप्रिंट नेटिव कलर' कहा जाने वाला नया कलर साइंस सिस्टम पेश किया जाएगा। इस सिस्टम को Vivo ने डिवेलप किया है और यह प्रोफेशनल कैमरा जैसे रिजल्ट दे सकता है। कंपनी का दावा है कि यह सिस्टम पोट्रेट्स में नेचुरल लाइटिंग को बरकरार रखता है और इमेजेज की डार्कनेस और ब्राइटनेस को बढ़ाता है।
  • Vivo X300 Ultra में मिल सकता है BOE का 6.82 इंच डिस्प्ले
    हाल ही में यूरोपियन इकोनॉमिक कम्युनिटी (EEC) के डेटाबेस पर कंपनी का एक स्मार्टफोन मॉडल नंबर - V2562 के साथ दिखा है। यह Vivo X300 Ultra का इंटरनेशनल वेरिएंट हो सकता है। इस लिस्टिंग से यूरोपियन मार्केट में इसके लॉन्च का संकेत मिला है। आगामी स्मार्टफोन में 7,000 mAh की बैटरी हो सकती है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 का इस्तेमाल किया जा सकता है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »