Oppo ने भारतीय बाजार में Oppo Find X10 Pro Max लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर कीमत के लिहाज से iPhone 18 Pro Max और Vivo X300 Ultra से हो रही है।
Photo Credit: Oppo/Apple/Vivo
Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra
Oppo ने भारतीय बाजार में Oppo Find X10 Pro Max लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर कीमत के लिहाज से iPhone 18 Pro Max और Vivo X300 Ultra से हो रही है। यहां हम Find X10 Pro Max के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की तुलना iPhone 18 Pro Max और Vivo X300 Ultra से कर रहे हैं। Oppo Find X10 Pro Max में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9600 प्रो चिपसेट, iPhone 18 Pro Max में कंपनी का इन हाउस Apple A20 Pro चिपसेट और X300 Ultra में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है।
कीमत और स्टोरेज
Oppo Find X10 Pro Max के 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹1,99,999 है। जबकि iPhone 18 Pro Max के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹1,79,900 और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹2,04,900 है। वहीं Vivo X300 Ultra के 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹1,59,999 है।
डिस्प्ले
Oppo Find X10 Pro Max में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2772x1272 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। हालांकि,
iPhone 18 Pro Max में थोड़ी बड़ी 6.9 इंच की Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2868x1320 पिक्सल, कम 1600 निट्स पीक ब्राइटनेस और समान 120Hz रिफ्रेश रेट है। वहीं Vivo X300 Ultra में 6.82 इंच की 2K LTPO AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें सबसे ज्यादा रेजोल्यूशन 3168×1440 पिक्सल और समान 120Hz रिफ्रेश रेट है।
प्रोसेसर
Oppo Find X10 Pro Max में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9600 प्रो चिपसेट दिया गया है और यह एंड्रॉयड पर बेस्ड ColorOS 17 के साथ आता है।
हालांकि, iPhone 18 Pro Max में कंपनी का इन हाउस Apple A20 Pro चिपसेट मिलता है और यह iOS 27 पर काम करता है।
वहीं Vivo X300 Ultra में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर आता है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Origin OS 6 पर चलता है।
कैमरा सेटअप
Oppo Find X10 Pro Max के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी वाइड एंगल कैमरा, 200 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो पेरिस्कोप कैमरा दिया गया है। इसमें वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
वहीं iPhone 18 Pro Max के रियर में वेरिएबल अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल फ्यूजन प्राइमरी कैमरा, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 48 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। इसमें सेल्फी के लिए 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
और Vivo X300 Ultra के रियर में f/1.85 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और f/2.67 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा है। इसमें भी Oppo जैसा f/2.45 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
कनेक्टिविटी
Oppo Find X10 Pro Max में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.2, यूएसबी टाइप-सी 3.2 जेन 1, एनएफसी, ई-सिम और आईआर ब्लास्टर शामिल हैं। जबकि iPhone 18 Pro Max में 5जी, ब्लूटूथ 6, वाईफाई 7, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है। वहीं Vivo X300 Ultra में 5G,वाई-फाई, ब्लूटूथ 6.0, जीपीएस, ओटीजी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट 3.2 है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें कीमत