Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra vs Google Pixel 10 Pro: जानें कौन सा है बेस्ट?

Vivo ने भारतीय बाजार में Vivo X300 Ultra लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला Samsung Galaxy S26 Ultra और Google Pixel 10 Pro से हो रहा है।

Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra vs Google Pixel 10 Pro: जानें कौन सा है बेस्ट?

Photo Credit: Vivo/Samsung/Google

Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra vs Google Pixel 10 Pro

ख़ास बातें
  • Vivo X300 Ultra में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर है।
  • Samsung Galaxy S26 Ultra में स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर है।
  • Google Pixel 10 Pro में टेंसर जी5 प्रोसेसर दिया गया है।
विज्ञापन

Vivo ने भारतीय बाजार में Vivo X300 Ultra लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला Samsung Galaxy S26 Ultra और Google Pixel 10 Pro से हो रहा है। Vivo X300 Ultra में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर आता है। वहीं Samsung Galaxy S26 Ultra में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट दिया गया है। जबकि Google Pixel 10 Pro में टेंसर जी5 प्रोसेसर दिया गया है। आइए Vivo X300 Ultra, Samsung Galaxy S26 Ultra और Google Pixel 10 Pro के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं।

Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra vs Google Pixel 10 Pro

कीमत और स्टोरेज

Vivo X300 Ultra के 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,59,999 रुपये है। वहीं Samsung Galaxy S26 Ultra के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,30,999 रुपये, 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,50,999 और 16GB+1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,80,999 रुपये है। जबकि Google Pixel 10 Pro के 16GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,09,999 रुपये है।

डिस्प्ले

Vivo X300 Ultra में 6.82 इंच की 2K LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 3168 × 1440 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो है। जबकि Samsung Galaxy S26 Ultra में 6.9 इंच की डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 3120×1440 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। वहीं Google Pixel 10 Pro में 6.3 इंच की सुपर Actua LTPO डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1280×2856 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और ब्राइटनेस 3,000 निट्स है।

प्रोसेसर

Vivo X300 Ultra में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर आता है। वहीं Samsung Galaxy S26 Ultra में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर मिलता है। जबकि Google Pixel 10 Pro में टेंसर जी5 प्रोसेसर दिया गया है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

Vivo X300 Ultra एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Origin OS 6 के साथ आता है। जबकि Samsung Galaxy S26 Ultra एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8.5 पर काम करता है। वहीं Google Pixel 10 Pro एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।

कैमरा सेटअप

Vivo X300 Ultra के रियर में f/1.85 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और f/2.67 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं Samsung Galaxy S26 Ultra के रियर में f/1.4 अपर्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 200 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा, f/2.8 अपर्चर और 5x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, f/1.9 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और f/2.4 अपर्चर और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। जबकि Google Pixel 10 Pro के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5x जूम के साथ 48 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा शामिल है।

फ्रंट कैमरा

Vivo X300 Ultra में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि Samsung Galaxy S26 Ultra में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल फ्रंट कैमरा है। वहीं Google Pixel 10 Pro में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 42 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।


डाइमेंशन

Vivo X300 Ultra की लंबाई 162.98 मिमी, चौड़ाई 76.81 मिमी, मोटाई 8.19 मिमी और वजन 237 ग्राम है। जबकि Samsung Galaxy S26 Ultra की लंबाई 163.6 मिमी, चौड़ाई 78.1 मिमी, मोटाई 7.9 मिमी और वजन 214 ग्राम है। वहीं Google Pixel 10 Pro की लंबाई 152.8 मिमी, चौड़ाई 72 मिमी, मोटाई 8.6 मिमी और वजन 207 ग्राम है।

कनेक्टिविटी

Vivo X300 Ultra में 5G कनेक्टिविटी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 6.0, जीपीएस, ओटीजी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट 3.2 दिया गया है। जबकि Samsung Galaxy S26 Ultra में 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, जीपीएस, ग्लोनास, गैलीलियो, क्यूजेडएसएस और बीडीएस जैसे सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम और यूएसबी टाइप सी सपोर्ट मिलता है। वहीं Google Pixel 10 Pro में ई-सिम, 5जी, 4जी, जीपीएस, वाई-फाई, एनएफसी, यूएसबी टाइप सी, गूगल कास्ट, ब्लूटूथ 6 और जीएनएसएस शामिल है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  3. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  4. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  5. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  6. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  7. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  8. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  9. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  10. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »