Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?

Google ने भारतीय बाजार में Google Pixel 11 Pro XL लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला Vivo X300 Ultra और Samsung Galaxy S26 Ultra से हो रहा है।

Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?

Photo Credit: Google/Vivo/Samsung

Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra

ख़ास बातें
  • Google Pixel 11 Pro XL में गूगल टेंसर जी6 चिपसेट दिया गया है।
  • Vivo X300 Ultra में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर है।
  • Samsung Galaxy S26 Ultra में स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर है।
विज्ञापन

Google ने भारतीय बाजार में Google Pixel 11 Pro XL लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला Vivo X300 Ultra और Samsung Galaxy S26 Ultra से हो रहा है। Google Pixel 11 Pro XL में गूगल टेंसर जी6 चिपसेट दिया गया है। जकि Vivo X300 Ultra ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर से लैस है। वहीं Samsung Galaxy S26 Ultra में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट आता है। आइए Google Pixel 11 Pro XL, Vivo X300 Ultra और Samsung Galaxy S26 Ultra के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं।

Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra

कीमत और स्टोरेज

Google Pixel 11 Pro XL की कीमत ₹1,34,999 है। जबकि Vivo X300 Ultra के 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹1,59,999 है। वहीं Samsung Galaxy S26 Ultra के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹1,24,999 और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹1,44,999 है।

डिस्प्ले

Google Pixel 11 Pro XL में 6.8 इंच की सुपर Actua LTPO OLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1344x2992 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस 3600 निट्स तक है। वहीं Vivo X300 Ultra में 6.82 इंच की 2K LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 3168 × 1440 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो है। जबकि Samsung Galaxy S26 Ultra में 6.9 इंच की डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 3120×1440 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है।

प्रोसेसर

Google Pixel 11 Pro XL में गूगल टेंसर जी6 चिपसेट दिया गया है। जबकि Vivo X300 Ultra में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर आता है। वहीं Samsung Galaxy S26 Ultra में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर मिलता है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

Google Pixel 11 Pro XL एंड्रॉयड 17 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। वहीं Vivo X300 Ultra एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Origin OS 6 पर चलता है। जबकि Samsung Galaxy S26 Ultra एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8.5 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप

Google Pixel 11 Pro XL में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 48 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। जबकि Vivo X300 Ultra के रियर में f/1.85 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और f/2.67 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं Samsung Galaxy S26 Ultra के रियर में f/1.4 अपर्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 200 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा, f/2.8 अपर्चर और 5x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, f/1.9 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और f/2.4 अपर्चर और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। 

फ्रंट कैमरा

Google Pixel 11 Pro XL में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 42 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Vivo X300 Ultra में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि Samsung Galaxy S26 Ultra में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल फ्रंट कैमरा है।

डाइमेंशन

Google Pixel 11 Pro XL की लंबाई 162.7 मिमी, चौड़ाई 76.5 मिमी, मोटाई 8.5 मिमी और वजन 226 ग्राम है। वहीं Vivo X300 Ultra की लंबाई 162.98 मिमी, चौड़ाई 76.81 मिमी, मोटाई 8.19 मिमी और वजन 237 ग्राम है। जबकि Samsung Galaxy S26 Ultra की लंबाई 163.6 मिमी, चौड़ाई 78.1 मिमी, मोटाई 7.9 मिमी और वजन 214 ग्राम है। 

कनेक्टिविटी

Google Pixel 11 Pro XL में 5जी, ब्लूटूथ 6, वाई-फाई 7, जीपीएस, एनएफसी, UWB, NavIC और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। वहीं Vivo X300 Ultra में 5G कनेक्टिविटी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 6.0, जीपीएस, ओटीजी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट 3.2 मिलता है। जबकि Samsung Galaxy S26 Ultra में 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, जीपीएस, ग्लोनास, गैलीलियो, क्यूजेडएसएस और बीडीएस जैसे सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम और यूएसबी टाइप सी सपोर्ट दिया गया है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »