• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट

Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट

Google Pixel 11 Pro XL, Vivo X300 Ultra और Samsung Galaxy S26 Ultra दिवाली सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे हैं।

Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट

Photo Credit: Google/Vivo/Samsung

Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra

ख़ास बातें
  • Google Pixel 11 Pro XL विजय सेल्स पर ₹1,24,999 में उपलब्ध हो रहा है।
  • Vivo X300 Ultra ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर ₹1,59,999 में मिल रहा है।
  • Samsung Galaxy S26 Ultra 5G फ्लिपकार्ट पर ₹1,24,999 में लिस्ट किया है।
विज्ञापन

दिवाली के मौके पर हर जगह सेल चल रही है और ऐसे में अगर आप अपने लिए कोई नया फ्लैगशिप फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो काफी अच्छा मौका है। आज हम भारतीय बाजार में उपलब्ध Google Pixel 11 Pro XL, Vivo X300 Ultra और Samsung Galaxy S26 Ultra फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स पर मिलने वाले डिस्काउंट की बात कर रहे हैं। यहां जानते हैं कि इन तीनों फ्लैगशिप स्मार्टफोन को कहां से सबसे सस्ता खरीदा जा सकता है और आपके लिए बेस्ट डील क्या रहेगी।

Google Pixel 11 Pro XL
Google Pixel 11 Pro XL (12GB+256GB) रिटेल साइट विजय सेल्स पर ₹1,24,999 में उपलब्ध हो रहा है। बैंक ऑफर में एचडीएफसी बैंक या एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर फ्लैट ₹10,000 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 1,14,999 हो जाएगी। Pixel 11 Pro XL में गूगल टेंसर जी6 चिपसेट दिया गया है। Pixel 11 Pro XL के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 48 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 42 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 

Vivo X300 Ultra
Vivo X300 Ultra (16GB+512GB) ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर ₹1,59,999 में मिल रहा है। सेल के दौरान बैंक ऑफर में फ्लिपकार्ट एसबीआई बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर ₹23,200 तक डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत 1,36,799 हो जाएगी। X300 Ultra में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर आता है। इस फोन के रियर में f/1.85 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और f/2.67 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। वीडियो कॉल के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

Samsung Galaxy S26 Ultra
Samsung Galaxy S26 Ultra 5G (12GB+256GB) ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर ₹1,24,999 में लिस्ट किया गया है। वहीं बैंक ऑफर में एसबीआई बैंक क्रेडिट कार्ड उपयोग करने पर फ्लैट ₹6,500 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 1,18,499 हो जाएगी। Galaxy S26 Ultra में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर मिलता है। इसके रियर में f/1.4 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा, f/2.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, f/1.9 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। वहीं f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल फ्रंट कैमरा है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  2. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  3. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  4. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  5. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  6. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  8. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  9. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  10. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »