Vivo X500 में मिल सकती है बड़ी स्क्रीन, MediaTek Dimensity 9600 चिपसेट

भारत में पिछले वर्ष दिसंबर में लॉन्च की गई Vivo X300 सीरीज की यह जगह ले सकती है। Vivo X300 सीरीज में चार मॉडल शामिल हैं। भारत में पिछले सप्ताह Vivo X300 Ultra को लॉन्च कया गया है

Vivo X500 में मिल सकती है बड़ी स्क्रीन, MediaTek Dimensity 9600 चिपसेट

भारत में पिछले वर्ष दिसंबर में लॉन्च की गई Vivo X300 सीरीज की यह जगह ले सकती है

ख़ास बातें
  • Vivo X500 में 6.31 इंच डिस्प्ले दिया जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन में आगामी MediaTek Dimensity 9600 चिपसेट हो सकता है
  • भारत में हाल ही में Vivo X300 Ultra को लॉन्च कया गया है
विज्ञापन

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Vivo की नई स्मार्टफोन सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है।  Vivo X500 सीरीज के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। भारत में पिछले वर्ष दिसंबर में लॉन्च की गई Vivo X300 सीरीज की यह जगह ले सकती है। Vivo X300 सीरीज में चार मॉडल शामिल हैं। 

चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने Vivo X500 सीरीज के तीन मॉडल्स के डिस्प्ले साइज की जानकारी दी है। इस सीरीज के बेस मॉडल में 6.59 इंच डिस्प्ले हो सकता है। Vivo X500 में 6.31 इंच और Vivo X500 Pro Max में 6.85 इंच की स्क्रीन मिल सकती है। इसकी तुलना में Vivo X300 में 6.31 इंच 1.5K AMOLED टचस्क्रीन दी गई है। Vivo X300 Pro में 6.78 इंच का डिस्प्ले है। 

हाल ही में एक रिपोर्ट में कहा गया था कि Vivo X500 में जल्द पेश किया जाने वाला MediaTek Dimensity 9600 चिपसेट दिया जा सकता है। Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max में आगामी MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन सीरीज की पुष्टि नहीं की है। भारत में हाल ही में Vivo X300 Ultra को लॉन्च कया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.82-इंच LTPO OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और Adreno 840 GPU है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। 

Vivo X300 Ultra की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन के साथ कंपनी ने टेलीफोटो एक्सेसरी का भी सपोर्ट दिया है। 'Big Gun' 400 टेली-कन्वर्टर के जरिए यह 400 mm फोकल लेंथ, 17.4x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करता है।  Vivo X300 Ultra की 6,600mAh बैटरी 100 W वायर्ड चार्जिंग और 40 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लिए पांच वर्ष के OS अपग्रेड और सात वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध कराने की जानकारी दी है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Wide Fold में क्रीज घटाने के लिए हो सकता है UTG का इस्तेमाल
  2. WhatsApp हैक हो गया? दिल्ली पुलिस ने बताई ##21# कोड वाली जरूरी ट्रिक
  3. Vivo X Fold 6 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  4. देर रात PM के फोन पर पहुंचा अलर्ट! अब सरकार ने पूरे सिस्टम पर लगा दी रोक
  5. Gmail में ईमेल कैसे करें शेड्यूल, ऑनलाइन न होने पर भी अपने आप हो जाएंगे सेंड
  6. महंगे हुए Vivo और Lava के स्मार्टफोन, खरीदने से पहले चेक करें नई कीमतें
  7. अमेरिका और ईरान के बीच डील से क्रिप्टो मार्केट में तेजी, Bitcoin का प्राइस 65,000 डॉलर से ज्यादा
  8. Oppo Find X10 Pro में होगा 200 मेगापिक्सल कैमरा, लीक में हुआ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा
  9. 50MP कैमरा, 8560mAh बैटरी के साथ Honor X70 Pro Max लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus N6 की इंडिया एंट्री पक्की! इस दिन होगा लॉन्च, सामने आया डिजाइन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »