Vivo X300 Ultra, X300 FE की सेल हुई शुरू, 10% सस्ते खरीदने का मौका, जानें सबकुछ

Vivo ने भारतीय बाजार में बीते हफ्ते 6 तारीख को Vivo X300 Ultra के साथ Vivo X300 FE लॉन्च किया था और आज बिक्री शुरू हो गई है।

Vivo X300 Ultra, X300 FE की सेल हुई शुरू, 10% सस्ते खरीदने का मौका, जानें सबकुछ

Photo Credit: Vivo X300

Vivo X300 FE में 6.31 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Vivo X300 Ultra में 6.82 इंच की 2K LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलती है।
  • Vivo X300 Ultra के रियर में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Vivo X300 Ultra में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर दिया है।
विज्ञापन

Vivo ने भारतीय बाजार में बीते हफ्ते 6 तारीख को Vivo X300 Ultra के साथ Vivo X300 FE लॉन्च किया था। आज से वीवो के ये दोनों ही स्मार्टफोन बिक्री के लिए उपलब्ध हो गए हैं। अगर आप Vivo X300 Ultra या Vivo X300 FE को खरीदने का सोच रहे हैं तो आज से आपके लिए अच्छा मौका है, क्योंकि लॉन्च ऑफर के तहत बैंक डिस्काउंट से काफी बचत भी हो रही है। यहां हम आपको Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE की कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशंस और उस पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Vivo X300 Ultra, Vivo X300 FE Price

Vivo X300 Ultra के 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,59,999 रुपये है। वहीं Vivo X300 FE के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपये है। ये दोनों ही फोन बिक्री के लिए आज के वीवो की आधिकारिक साइट के अलावा, Flipkart और Amazon पर उपलब्ध हो गए हैं। ग्राहक बैंक ऑफर में एसबीआई और एक्सिस बैंक कार्ड के जरिए भुगतान पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट भी पा सकते हैं।  

Vivo X300 Ultra Specifications

Vivo X300 Ultra में 6.82 इंच की 2K LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 3168 × 1440 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो है। इस फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर आता है।  यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Origin OS 6 के साथ आता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो X300 Ultra के रियर में f/1.85 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और f/2.67 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 162.98 मिमी, चौड़ाई 76.81 मिमी, मोटाई 8.19 मिमी और वजन 237 ग्राम है।  कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G कनेक्टिविटी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 6.0, जीपीएस, ओटीजी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट 3.2 दिया गया है। 

Vivo X300 FE Specifications

Vivo X300 FE में 6.31 इंच की LTPO AMOLED फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1216×2640 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए X300 FE एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 के साथ आता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो X300 FE के रियर में f/1.57 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी विकल्प में 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 6.0, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है। इस फोन की लंबाई 150.83 मिमी, चौड़ाई 71.76 मिमी, मोटाई 7.99 मिमी और वजन 191 ग्राम है। X300 FE में 6,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलैस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »