Big Battery Phones: बड़ी बैटरी चाहिए तो ये 5 फोन देखें, 9,000mAh से शुरू है कैपेसिटी, एक चार्ज में चलेंगे लंबा!
स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी अब यूजर्स की बड़ी जरूरत बन चुकी है। अगर आप बार-बार फोन चार्ज करने से परेशान हैं, तो बाजार में 9,000mAh या उससे ज्यादा बैटरी वाले कई स्मार्टफोन मौजूद हैं। OnePlus Nord 6 और Poco X8 Pro Max 5G में 9,000mAh बैटरी मिलती है, जबकि Vivo T5 Pro 5G में 9,020mAh बैटरी दी गई है। Realme P4 Power 5G और Realme Narzo Power 5G में 10,001mAh की बैटरी मिलती है। इन सभी फोन में बड़ी बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे चार्जिंग में ज्यादा समय नहीं लगता।