Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू

Flipkart Big Billion Days Sale 2026 में Vivo के 5 स्मार्टफोन्स पर मिलने वाली डील्स रिवील हो गई हैं। Vivo T5e से T5 Pro 5G तक की कीमत और खास स्पेसिफिकेशन्स यहां जानें।

Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू

Flipkart Big Billion Days Sale 2026 में Vivo के 5 स्मार्टफोन पर मिलने वाली डील्स

ख़ास बातें
  • Vivo T5e का डील प्राइस ₹12,999
  • Vivo T4 Lite 5G ₹15,999 और T5x 5G ₹24,999 में
  • Vivo T5 Pro 5G और T5 5G का डील प्राइस ₹30,999
विज्ञापन

Flipkart Big Billion Days Sale 2026 से पहले Vivo ने अपने कई स्मार्टफोन्स पर मिलने वाली Deals रिवील कर दी हैं। इस लिस्ट में कंपनी के बजट से लेकर मिड-रेंज सेगमेंट तक के फोन शामिल हैं। Vivo T5e सबसे कम कीमत वाला मॉडल है, जबकि T5 Pro 5G और T5 5G जैसे फोन भी सेल में कम कीमत पर मिलेंगे। यहां बताए गए सभी कीमत बेस मॉडल के लिए हैं और सभी ऑफर्स को शामिल करके बताए गए हैं। अगर आप Big Billion Days Sale में Vivo का फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो इन पांचों मॉडल्स पर मिलने वाली डील आपके काम की हो सकती है।

Vivo T5x 5G - ₹24,999

Flipkart Big Billion Days 2026 में Vivo T5x 5G का डील प्राइस ₹24,999 है। फोन में 6.76-इंच FHD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें MediaTek Dimensity 7400-Turbo प्रोसेसर दिया गया है। कैमरा सेटअप में 50MP मेन + 2MP डेप्थ कैमरा और फ्रंट में 32MP कैमरा मिलता है। पावर के लिए फोन में 7,200mAh बैटरी दी गई है, जो 44W चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Vivo T5 Pro 5G - ₹30,999

लिस्ट में Vivo T5 Pro 5G का डील प्राइस ₹30,999 है। इसमें 6.83-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। फोन में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मिलता है। फोटोग्राफी के लिए 50MP Sony IMX882 मेन कैमरा और 2MP डेप्थ कैमरा दिया गया है, जबकि फ्रंट में 32MP कैमरा मिलता है। फोन की सबसे बड़ी खासियत 9,020mAh बैटरी है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Vivo T5 5G - ₹30,999

Vivo T5 5G भी ₹30,999 के डील प्राइस पर मिलेगा। इसमें 6.76-इंच FHD+ 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 7400-Turbo प्रोसेसर मिलता है। कैमरा सेटअप में 50MP OIS मेन + 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा है। इसमें 7,200mAh बैटरी के साथ 44W FlashCharge दिया गया है।

Vivo T4 Lite 5G - ₹15,999

बजट सेगमेंट में Vivo T4 Lite 5G का डील प्राइस ₹15,999 है। फोन में 6.74-इंच HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर दिया गया है। कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP मेन + 2MP बोकेह कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें 6,000mAh बैटरी दी गई है, जो 15W चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Vivo T5e - ₹12,999

Flipkart Big Billion Days 2026 Sale में सबसे कम कीमत में Vivo T5e मिलेगा। इसका डील प्राइस ₹12,999 है। Vivo के इस फोन में 5,500mAh बैटरी, 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलती है। फोन में IP64 रेटिंग, Military Grade Shock Resistance और OriginOS 6 दिया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »