• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी

₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी

फोन 7050mAh की बैटरी, 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ आता है।

₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी

Photo Credit: Flipkart

Vivo T5 5G को भारी छूट के साथ खरीदने का मौका है।

ख़ास बातें
  • फोन 7050mAh की बैटरी, 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ आता है।
  • 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये।
  • Flipkart ने फोन की खरीद पर धांसू ऑफर दिया है।
विज्ञापन

Vivo T5 5G कंपनी का पॉपुलर फोन है जो कंपनी सितंबर में ही लॉन्च किया है। इस फोन पर वर्तमान में जबरदस्त ऑफर चल रहा है। एमआरपी से फोन काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। स्मार्टफोन में Vivo T5 5G में डुअल रियर कैमरा यूनिट है जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। फोन 7050mAh की बैटरी, 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। Flipkart ने फोन की खरीद पर धांसू ऑफर दिया है। आइए जानते हैं फोन पर मिल रही धांसू डील के बारे में। 

Vivo T5 5G Discount Price Offer

Vivo T5 5G को भारी छूट के साथ खरीदने का मौका है। फोन का एमआरपी यूं तो 49,999 रुपये है। लेकिन Flipkart पर फोन एमआरपी से 30 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। जिसके बाद फोन के 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये रह जाती है। लेकिन इसे कंपनी और अधिक सस्ता खरीदने का ऑफर भी दिया है।

Vivo T5 5G को अगर Flipkart Axis बैंक या Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो फोन पर 5075 रुपये की एक्स्ट्रा छूट पा सकते हैं। यानी फोन को 29,924 रुपये की प्रभावी कीमत पर पा सकते हैं। फोन को EMI पर खरीदने का भी विकल्प दिया गया है। इसके लिए आप 6 महीने की किश्तों में इसे मात्र 5250 रुपये मासिक खर्च के साथ खरीद सकते हैं। कंपनी ने नो-कॉस्ट EMI का ऑफर दिया है। यानी एक्स्ट्रा चार्ज से आप बच सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए ऑफर पेज पर विजिट कर सकते हैं। 

Vivo T5 5G Specifications

Vivo T5 5G में 6.83 इंच कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है, यह 144Hz रिफ्रेश रेट, 3000 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो प्रोसेसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Origin OS 6.0 के साथ आता है। T5 5G में 7,050mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

वीवो के T5 5G के रियर में f/1.79 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, ओटीजी, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी 2.0 सपोर्ट है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 & IP69 रेटिंग से लैस किया गया है। यह 1.5 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक रह सकता है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन इन डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.83 इंच
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 7500 Turbo
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता7050 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1260x2800 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  3. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  8. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  9. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  10. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »