अगर आप लंबी बैटरी लाइफ वाला फोन खरीदना चाहते हैं, तो इन 5 स्मार्टफोन पर नजर डालें। इनमें 9,000mAh से लेकर 10,001mAh तक की बैटरी मिलती है।
Photo Credit: Realme
अगर आपके लिए स्मार्टफोन में सबसे जरूरी चीज लंबी बैटरी लाइफ (Long battery life phones) है, तो बाजार में अब ऐसे कई फोन मौजूद हैं जिनमें 9,000mAh या उससे भी बड़ी बैटरी मिलती है। बड़ी बैटरी के साथ अब कंपनियां फास्ट चार्जिंग (fast charging phones) पर भी फोकस कर रही हैं, जिससे फोन को कम समय में चार्ज किया जा सके। खास बात यह है कि इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद कुछ फोन की बॉडी काफी पतली (light weight slim phones) रखी गई है। इस लिस्ट में OnePlus Nord 6, Poco X8 Pro Max 5G, Vivo T5 Pro 5G, Realme P4 Power 5G और Realme Narzo Power 5G शामिल हैं। इनमें 9,000mAh से लेकर 10,001mAh तक की बैटरी और 80W से 100W तक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
OnePlus Nord 6 इस लिस्ट का पहला फोन है, जिसमें 9,000mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन की मोटाई 8.50mm और वजन 217 ग्राम है।
Poco X8 Pro Max 5G में 9,000mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ 100W वायर्ड और 27W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन की मोटाई 8.20mm है, जबकि वजन 220 ग्राम है। यह इस लिस्ट का सबसे पतला स्मार्टफोन है और साथ ही इतनी कैपेसिटी में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट देने वाला फोन भी है।
Vivo T5 Pro 5G में 9,020mAh की बैटरी दी गई है। यह 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फोन की मोटाई सिर्फ 8.25mm है और इसका वजन 213 ग्राम है। बड़ी बैटरी के बावजूद यह इस लिस्ट के सबसे पतले स्मार्टफोन्स में शामिल है।
Realme P4 Power 5G में 10,001mAh की बैटरी मिलती है। इसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। फोन की मोटाई 9.08mm और वजन 215 ग्राम है। यह फिलहाल भारत में उपलब्ध सबसे बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन्स में से एक है।
Realme Narzo Power 5G में भी 10,001mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन की मोटाई 9.08mm और वजन 219 ग्राम है। अगर आपका फोकस सिर्फ लंबी बैटरी लाइफ पर है, तो यह इस लिस्ट के सबसे बड़े बैटरी ऑप्शन में से एक है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी