• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट

Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट

Flipkart Big Billion Days Sale 2026 अब Plus मेंबर्स और Black सब्सक्रिप्शन यूजर्स के लिए लाइव हो गई है। स्मार्टफोन, TV, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंसेज समेत कई कैटेगरी में बैंक ऑफर, No Cost EMI और दूसरी डील्स मिल रही हैं।

Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट

Photo Credit: Flipkart

Flipkart Big Billion Days Sale 2026 में स्मार्टफोन्स पर मिल रही है बंपर डील्स

ख़ास बातें
  • Flipkart Big Billion Days Sale 2026 अब लाइव
  • Samsung, Realme, Vivo और Poco के स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स
  • 10% तक बैंक डिस्काउंट, No Cost EMI और SuperCoins का फायदा
विज्ञापन

Flipkart Big Billion Days Sale 2026 अब Plus मेंबर्स और Black सब्सक्रिप्शन यूजर्स के लिए लाइव हो गई है। इस साल की फेस्टिव सेल में स्मार्टफोन, TV, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक्स, होम अप्लायंसेज, फैशन, ब्यूटी और रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़े प्रोडक्ट्स पर कई ऑफर्स दिए जा रहे हैं। Flipkart के मुताबिक, इस बार सेल में 15 करोड़ से ज्यादा प्रोडक्ट्स उपलब्ध होंगे और मोबाइल, बड़े अप्लायंसेज, फैशन, ब्यूटी और दूसरी कैटेगरी में बड़ी संख्या में नए प्रोडक्ट भी पेश किए गए हैं।

सेल में आम ग्राहकों के लिए एक्सेस 9 अक्टूबर से है, जबकि Flipkart Plus, BLACK और कुछ योग्य Flipkart Credit Card ग्राहकों को 8 अक्टूबर से Early Access मिल रहा है। बैंक ऑफर्स की बात करें तो Axis Bank और ICICI Bank के योग्य कार्ड से पेमेंट करने पर 10% तक इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा SuperMoney पर पहली ट्रांजैक्शन में 10% तक की बचत, No Cost EMI, Flipkart Pay Later और SuperCoins जैसे ऑप्शन भी दिए गए हैं।

स्मार्टफोन की बात करें तो इस सेल में कई बड़े मॉडल पर डील्स सामने आई हैं। Samsung Galaxy S25 ₹57,999, Samsung Galaxy S25 FE ₹46,999, Realme P4x 5G ₹22,999, Realme P4 Power 5G ₹29,999, Realme P4s 5G ₹31,999 और Realme P4 5G ₹29,999 में मिल रहे हैं। वहीं Vivo T5x 5G ₹24,999, Vivo T5 Pro 5G ₹30,999, Vivo T4 Lite 5G ₹15,999 और Vivo T5e ₹12,999 में उपलब्ध हैं।

Poco के फोन पर भी बड़ी डील्स हैं। Poco C81x की कीमत ₹11,999 से शुरू होती है, जबकि Poco M8x ₹17,999, Poco M8 Power ₹20,999, Poco X8 ₹24,999, Poco X8 Power ₹29,999, Poco X8 Pro ₹33,999 और Poco X8 Pro Max ₹42,999 से शुरू हो रहे हैं। ये Festive कीमतें ऑफर्स के साथ दी गई हैं।

Flipkart की इस सेल में सिर्फ मोबाइल ही नहीं, बल्कि TV, लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्टवॉच, TWS ईयरबड्स, गेमिंग कंसोल और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स पर भी डील्स मिल रही हैं। TV और होम अप्लायंसेज में Smart TV, वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर और किचन अप्लायंसेज शामिल हैं। Flipkart ने इन कैटेगरी में कीमतों में कटौती के साथ Exchange Offers और No Cost EMI जैसे ऑप्शन भी दिए हैं।

Flipkart ने इस साल AI आधारित Shopping Experience, SuperCoin Funfair और BBD Specials जैसे फीचर्स भी जोड़े हैं। वहीं Discount Pass के जरिए कुछ कैटेगरी में एक्स्ट्रा प्राइस कट का फायदा उठाया जा सकता है। हालांकि किसी भी फोन या प्रोडक्ट की इफेक्टिव कीमत बैंक ऑफर, एक्सचेंज और भुगतान के तरीके पर निर्भर कर सकती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  6. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  8. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  9. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  10. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »