पहले हफ्ते में ही Xiaomi, Vivo, Redmi, Poco जैसे ब्रांड्स के बहुचर्चित फोन लॉन्च होने वाले हैं। इनमें Vivo V80 Lite 5G, Poco F9 Ultra जैसे स्मार्टफोन्स का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।
Vivo V80 Lite 5G का लॉन्च 3 सितंबर को ग्लोबल मार्केट में होने जा रहा है।
सितंबर के शुरू होते ही स्मार्टफोन मार्केट में नए मोबाइल्स की झड़ी सी लगने वाली है। यह सिलसिला मार्केट में 1 सितंबर से ही शुरू होने वाला है। पहले हफ्ते में ही Xiaomi, Vivo, Redmi, Poco जैसे ब्रांड्स के बहुचर्चित फोन लॉन्च होने वाले हैं। इनमें Vivo V80 Lite 5G, Poco F9 Ultra जैसे स्मार्टफोन्स का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। फोन में धांसू फीचर्स मिलने वाले हैं। दमदार प्रोसेसर के साथ 10,000mAh तक की विशाल बैटरी स्मार्टफोन्स में बताई जा रही है। आइए जानते हैं सितंबर की शुरुआत में कौन से स्मार्टफोन देने जा रहे हैं दस्तक।
Poco F9 Pro, Poco F9 Ultra
Poco F9 Ultra समेत Poco F9 Pro का लॉन्च ग्लोबल मार्केट में होने जा रहा है। सीरीज ग्लोबल मार्केट में 1 सितंबर को दस्तक देगी। फोन में धांसू प्रोसेसर मिलने वाला है। Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट इसमें दिया गया है। स्मार्टफोन में OLED और AMOLED डिस्प्ले बताया जा रहा है। इसमें 185Hz तक रिफ्रेश रेट देखने को मिलेगा। साथ ही विशाल बैटरी इनमें मिलने वाली है।
Vivo T5 5G
Vivo T5 5G का लॉन्च 2 सितंबर को होने जा रहा है। फोन में कंपनी बड़ी बैटरी समेत धांसू फीचर्स परोसने वाली है। इसमें 6.83 इंच का बड़ा डिस्प्ले आ सकता है। फोन में 144Hz का रिफ्रेश रेट होगा। यह 3D कर्व्ड डिस्प्ले से लैस हो सकता है। प्रोसेसिंग के लिए डिवाइस में 4nm पर बना MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर होगा। फोन में 7050mAh की बैटरी होगी जिसके साथ में 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। फोन में 50MP का डुअल कैमरा मिलने वाला है और 32MP का सेल्फी कैमरा होगा।
Redmi 17 5G
Redmi 17 5G भारत में 3 सितंबर को लॉन्च होने जा रहा है। Xiaomi का नया फोन धांसू फीचर्स लिए हुए है। इसके लिए कंपनी ने Amazon पर एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है। फोन का हाइलाइट फीचर इसकी बैटरी को बताया गया है जो कि 7900mAh की है। यहां पर 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट देखने को मिलेगा। इसके साथ में 22.5W रीवर्स चार्जिंग भी बताई गई है।फोन Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट से लैस होगा। इसमें मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का बताया गया है। साथ में सेकंडरी सेंसर भी होगा जो अल्ट्रावाइड लेंस हो सकता है।
Vivo V80 Lite 5G
Vivo V80 Lite 5G का लॉन्च 3 सितंबर को होने जा रहा है। फोन में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED (1260 x 2800 पिक्सल) डिस्प्ले बताया गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस होगी। फोन में बड़ी बैटरी होगी और 50MP का मेन कैमरा मिलने वाला है। Vivo ने इस फोन में aspheric लेंस का इस्तेमाल किया है। Aspheric लेंस वे लेंस होते हैं जिनमें सरफेस कर्व पूरा गोलाकार न होकर किनारों से मध्य तक लम्बवत होता है। इससे लेंस एक पॉइंट पर ज्यादा लाइट दे पाता है और फोकस शार्प रहता है। इसमें डिस्टॉर्शन कम होता है। यानी वीवो इस फोन में बेहतरीन फोटोग्राफी कैमरा देने जा रही है।
फोन में सबसे बड़ा हाइलाइट कंपनी ने 10000mAh बैटरी को बताया है। कंपनी ने इसे 10,000mAh ALWAYS POWERED टैगलाइन के साथ टीज किया है। Vivo का यह पहला फोन होगा जो चीन के बाहर इतनी बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च होने जा रहा है।
Poco X8 Power 5G, Poco X8 5G
Poco X8 Power 5G समेत कंपनी Poco X8 5G को अगले महीने 4 तारीख को लॉन्च करने जा रही है। दोनों ही फोन भारत में 4 सितंबर को दस्तक देंगे। कंपनी ने इनके कुछ अहम स्पेसिफिकेशंस भी टीज कर दिए हैं। फोन में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED (1260 x 2800 पिक्सल) डिस्प्ले बताया गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 3500 निट्स की पीक ब्राइटनेस होगी। प्रोसेसिंग के लिए Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 SoC इसमें मिलने वाला है। 50MP + 8MP का डुअल कैमरा सेटअप यहां आने वाला है। फोन में 10,000mAh की विशाल बैटरी होगी। इसके साथ में कंपनी 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी देने जा रही है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Vivo ला रही नया सस्ता फोन! लिस्टिंग में आया नजर
₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी