• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन

Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन

Vivo ने T5 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। फोन 2 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन

Photo Credit: Vivo

Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को 3D कर्व्ड डिस्प्ले के साथ लॉन्च होगा

ख़ास बातें
  • Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को लॉन्च होगा
  • फोन दोपहर 12 बजे भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा
  • 3D कर्व्ड डिस्प्ले और GenAI-ready NPU मिलेगा
विज्ञापन

Vivo T5 5G को लेकर कंपनी ने अब बड़ा अपडेट दे दिया है। पहले कंपनी ने फोन के भारत लॉन्च की पुष्टि करने के साथ इसके डिजाइन और कुछ फीचर्स की जानकारी दी थी, लेकिन लॉन्च डेट सामने नहीं आई थी। अब Vivo ने कंफर्म कर दिया है कि Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। फोन की बिक्री Flipkart के जरिए होगी। इससे पहले सामने आई जानकारी के मुताबिक, स्मार्टफोन में 3D कर्व्ड डिस्प्ले, GenAI-ready NPU और स्लिम डिजाइन जैसे फीचर्स मिलेंगे।

Vivo T5 5G को भारत में 2 सितंबर को दोपहर 12 बजे पेश किया जाएगा। लॉन्च इवेंट के दौरान कंपनी फोन की कीमत, वेरिएंट और बाकी स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दे सकती है। फोन के लिए Flipkart पर माइक्रोसाइट भी लाइव है, जिससे यह कंफर्म है कि लॉन्च के बाद इसे इसी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए बेचा जाएगा।

Vivo ने अभी फोन की सटीक कीमत का ऐलान नहीं किया है। हालांकि, कंपनी के टीजर के मुताबिक यह 34,999 रुपये से 49,999 रुपये के प्राइस सेगमेंट में सबसे पतले 3D कर्व्ड डिस्प्ले वाले फोन में शामिल होगा। ऐसे में माना जा सकता है कि Vivo T5 5G की कीमत 50,000 रुपये से कम रखी जाएगी।

Vivo T5 5G में कंपनी ने 3D कर्व्ड डिस्प्ले को खास तौर पर हाईलाइट किया है। Vivo का दावा है कि यह अपने प्राइस सेगमेंट में सबसे पतले 3D कर्व्ड डिस्प्ले वाले फोन में से एक होगा। फोन की बॉडी की मोटाई 7.99mm बताई गई है।

फोन के डिजाइन को लेकर सामने आए टीजर में पीछे की तरफ हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल भी दिखाई दिया है। हालांकि, रियर कैमरा सेटअप में कितने सेंसर होंगे और उनके मेगापिक्सल कितने होंगे, इसकी पूरी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

Vivo T5 5G में GenAI-ready NPU दिया जाएगा। कंपनी का कहना है कि यह फोन में तेज AI प्रोसेसिंग में मदद करेगा। इसके अलावा स्मार्टफोन OriginOS 6 पर चलने की उम्मीद है। हालांकि, फोन में कौन सा प्रोसेसर दिया जाएगा, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। Vivo T5 5G कंपनी की T5 सीरीज का नया मॉडल होगा। इस लाइनअप में पहले से T5 Lite 5G, T5x 5G और T5 Pro 5G जैसे मॉडल मौजूद हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »