Vivo T5 Pro 5G की कीमत में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। फोन के 8GB वाले दोनों वेरिएंट अब 6,000 और 7,000 रुपये तक महंगे हो गए हैं।
Photo Credit: Vivo
Vivo T5 Pro 5G को अप्रैल में 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था
Vivo ने अपने 9,020mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन Vivo T5 Pro 5G की कीमत में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने फोन के 8GB रैम वाले दोनों वेरिएंट की कीमत बढ़ाई है। नई कीमत के बाद फोन पहले के मुकाबले काफी महंगा हो गया है। खास बात यह है कि इसकी कीमत में यह बदलाव ऐसे समय हुआ है, जब कंपनी के पोर्टफोलियो में इस सेगमेंट में मुकाबला पहले से ज्यादा बढ़ गया है।
Vivo T5 Pro 5G के 8GB + 128GB और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत में बढ़ोतरी की गई है। 8GB + 128GB मॉडल की कीमत पहले 35,999 रुपये थी, जो अब बढ़कर 41,999 रुपये हो गई है। वहीं 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये से बढ़कर 46,999 रुपये पहुंच गई है। यानी दोनों मॉडल क्रमशः 6,000 रुपये और 7,000 रुपये महंगे हुए हैं।
Vivo T5 Pro 5G को भारत में अप्रैल 2026 में लॉन्च किया गया था। उस समय फोन के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये रखी गई थी। 8GB + 256GB मॉडल 33,999 रुपये और 12GB + 256GB वेरिएंट 39,999 रुपये में आया था। इसके बाद फोन की कीमत में कई बार बदलाव हुआ और अब 8GB वाले दोनों मॉडल एक बार फिर महंगे कर दिए गए हैं।
Vivo T5 Pro 5G में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। फोन में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज मिलती है। कंपनी ने इसमें 7K VC कूलिंग फीचर भी दिया है और फोन 120 FPS गेमिंग को सपोर्ट करता है।
कैमरे की बात करें तो फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है, जो OIS सपोर्ट करता है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
फोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 के साथ आता है। कंपनी ने 3 साल तक OS अपडेट और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। Vivo T5 Pro 5G की सबसे खास बात इसकी 9,020mAh की बैटरी है। फोन में 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि फोन 37 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है। कंपनी ने यह भी दावा किया है कि फोन की बैटरी हेल्थ 5 साल तक बरकरार रह सकती है। फोन की मोटाई 8.25mm है और इसे डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP68 और IP69 रेटिंग मिली है। यह Cosmic Black और Glacier Blue कलर ऑप्शन में आता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस