• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ

Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ

Vivo ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Vivo T5 5G लॉन्च कर दिया है।

Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ

Photo Credit: Vivo

Vivo T5 5G में 6.83 इंच की 1.6 कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Vivo T5 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Vivo T5 5G में 6.83 इंच की 1.6 कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo T5 5G में 7,050mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

Vivo ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Vivo T5 5G लॉन्च कर दिया है। Vivo के इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो प्रोसेसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Origin OS 6.0 के साथ आता है। T5 5G में 7,050mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यहां हम आपको Vivo T5 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Vivo T5 5G Price

Vivo T5 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹34,999, 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹39,999, 8GB+2568GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹44,999 और 12GB+256B स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹49,999 है। कंपनी लॉन्च ऑफर के तहत एक्सिस बैंक, एसबीआई और एचडीएफसी बैंक कार्ड से भुगतान पर ₹4,000 डिस्काउंट प्रदान कर रहा है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए 9 सितंबर से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट के जरिए उपलब्ध होगा। यह फोन रॉयल ब्रॉन्ज और सिल्वर ग्रीन कलर में आता है।

Vivo T5 5G Specifications

Vivo T5 5G में 6.83 इंच की 1.6 कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2800x1260 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट, 449 PPI पिक्सल डेंसिटी, 2000 निट्स HBM ब्राइटनेस, 3000 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस और 8000000:1 कंट्रास्ट रेशियो है। इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो प्रोसेसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Origin OS 6.0 के साथ आता है। T5 5G में 7,050mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस फोन में 6GB/8GB/12GB LPDDR4X RAM और 128GB/256GB UFS3.1 स्टोरेज दी गई है। जिसमें रैम को 12GB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो T5 5G के रियर में f/1.79 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और  f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, ओटीजी, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी 2.0 सपोर्ट है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 16.442 सेमी, चौड़ाई 7.525 सेमी, मोटाई 0.799 सेमी और वजन 199 ग्राम है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 & IP69 रेटिंग से लैस किया गया है। यह 1.5 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक रह सकता है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन इन डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  5. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  6. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  7. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  8. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  9. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »