Vivo T5 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?

Vivo ने भारतीय बाजार में Vivo T5 5G लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला iQOO Z11 और OnePlus Nord CE 6 से हो रहा है।

Vivo T5 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?

Photo Credit: Vivo/iQOO/OnePlus

Vivo T5 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6

ख़ास बातें
  • Vivo T5 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो प्रोसेसर दिया गया है।
  • iQOO Z11 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है।
  • OnePlus Nord CE 6 में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 प्रोसेसर आता है।
विज्ञापन

Vivo ने भारतीय बाजार में Vivo T5 5G लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला iQOO Z11 और OnePlus Nord CE 6 से हो रहा है। Vivo T5 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो प्रोसेसर दिया गया है। वहीं iQOO Z11 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो प्रोसेसर मिलता है। जबकि OnePlus Nord CE 6 में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 चिपसेट मिलता है। आइए Vivo T5 5G, iQOO Z11 और OnePlus Nord CE 6 के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं।

Vivo T5 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6

कीमत और स्टोरेज

Vivo T5 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹34,999, 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹39,999, 8GB+2568GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹44,999 और 12GB+256B स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹49,999 है। जबकि iQOO Z11 के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹34,999, 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹39,999, 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹44,999 और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹49,999 है। वहीं OnePlus Nord CE 6 के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹37,999 और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹41,999 है।

डिस्प्ले ओर रेजोल्यूशन

Vivo T5 5G में 6.83 इंच की 1.6 कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2800x1260 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट, 449 PPI पिक्सल डेंसिटी, 2000 निट्स HBM ब्राइटनेस और 3000 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस है। जबकि iQOO Z11 में 6.83 इंच की कर्व्ड 3D AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन, 449PPI पिक्सल डेंसिटी, 2000 निट्स की HBM ब्राइटनेस और 144Hz रिफ्रेश रेट है। वहीं OnePlus Nord CE 6 में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2772×1272 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 3840Hz PWM डिमिंग है।

प्रोसेसर

Vivo T5 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो प्रोसेसर दिया गया है। वहीं iQOO Z11 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है। जबकि OnePlus Nord CE 6 में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 प्रोसेसर आता है।


ऑपरेटिंग सिस्टम

Vivo T5 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Origin OS 6.0 के साथ आता है। वहीं iQOO Z11 एंड्रॉयड 16 बेस्ड Origin OS6 के साथ आता है। जबकि OnePlus Nord CE 6 एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर चलता है।

कैमरा सेटअप

Vivo T5 5G के रियर में f/1.79 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और  f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं iQOO Z11 के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। जबकि OnePlus Nord CE 6 के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा है।

फ्रंट कैमरा

Vivo T5 5G में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं iQOO Z11 में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि OnePlus Nord CE 6 में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस

Vivo T5 5G में 5G, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, ओटीजी, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी 2.0 सपोर्ट है। जबकि iQOO Z11 में 5G,  ओटीजी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी 2.0 पोर्ट है। वहीं OnePlus Nord CE 6 में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी 2.0 पोर्ट शामिल है।

बैटरी बैकअप

Vivo T5 5G में 7,050mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि iQOO Z11 में 7,050mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं OnePlus Nord CE 6 में 8000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W सुपरVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  2. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  3. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  7. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  8. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  9. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  10. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »