Vivo T5 5G में 3D कर्व्ड डिस्प्ले दिया जाएगा। कंपनी की इस सीरीज में Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5x 5G और Vivo T5 Pro 5G को लॉन्च किया गया है
यह एक सांकेतिक इमेज है
बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Vivo का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। Vivo T5 5G में 3D कर्व्ड डिस्प्ले होगा। कंपनी की इस सीरीज में Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5x 5G और Vivo T5 Pro 5G शामिल हैं। आगामी स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स मिलेंगे।
Vivo T5 5G के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर एक अलग लैंडिंग पेंज बनाया गया है। इस स्मार्टफोन में GenAI-रेडी NPU होगा। Vivo T5 5G में AI का परफॉर्मेंस फास्ट होने की जानकारी दी गई है। यह स्मार्टफोन Vivo के OriginOS पर चलेगा। Vivo T5 5G मं 34,999 रुपये से 49,999 रुपये के प्राइस सेगमेंट में सबसे स्लिम 3D कर्व्ड डिस्प्ले होने का दावा किया गया है। इससे इस स्मार्टफोन के प्राइस का भी संकेत मिला है। Vivo T5 Pro 5G में 'अल्ट्रा-स्लिम' 7.99 mm फ्रेम हो सकता है।
हाल ही में Vivo T5 Lite 5G को पेश किया गया था। इस स्मार्टफोन में 6.74-इंच HD+ LCD डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए TUV Rheinland सर्टिफिकेशन मिला है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 का इस्तेमाल किया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड Origin OS 6.0 पर चलता है। इसमें AI से जुड़े AI Creation और AI Caption जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Vivo T5 Lite 5G की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 0.8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, OTG, USB Type-C पोर्ट और 3.5 mm हेडफोन जैक के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन की 6,500 mAh की बैटरी 44 W FlashCharge को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी लंबी अवधि तक बैकअप के लिए डिजाइन की गई है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर है। भारत में Vivo Y31T 5G को भी जल्द लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट होगा। यह Android 16 पर बेस्ड Vivo के OriginOS 6 पर चलेगा। Vivo Y31T 5G में 6.75 इंच HD+ LCD डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,250 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इस स्मार्टफोन में में 7,200 mAh की बैटरी दी जाएगी।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट