Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन

Flipkart Sale 2026 में Vivo T5 Pro 5G पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन

Photo Credit: Vivo

Vivo T5 Pro 5G में 6.83 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Vivo T5 Pro 5G में 6.83 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo T5 Pro 5G में 9020mAh की बैटरी दी गई है।
  • Vivo T5 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
विज्ञापन

Flipkart Sale 2026 में Vivo T5 Pro 5G पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। फेस्टिवल सेल में भारी कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर से बचत हो रही है। Vivo ने इस महीने की शुरुआत में नया स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च किया था, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह फोन 9020mAh की बैटरी से लैस किया गया है। आइए Vivo T5 Pro 5G पर मिलने वाले ऑफर से लेकर कीमत और स्पेसिफिकेशंस आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Vivo T5 Pro 5G Price & Offers

Vivo T5 Pro 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर ₹36,999 है। हालांकि, इस स्टोरेज वेरिएंट को इस महीने की शुरुआत में 49,999 में पेश किया गया था। ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के दौरान फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹1,850 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹35,149 हो जाएगी। लॉन्च कीमत के मुकाबले में यह फोन ₹14,850 सस्ता मिल रहा है।

Vivo T5 Pro 5G Features & Specifications

Vivo T5 Pro 5G में 6.83 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2392x1080 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉइड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है।  इस फोन में 9020mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप के मामले में Vivo T5 Pro 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा मिलता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में T5 Pro 5G में 5जी, ब्लूटूथ 5.4, वाई-फाई, जीपीएस, एनएफसी, IR ब्लास्टर और टाइप सी 3.0 पोर्ट मिलता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo को टक्कर देने यह कंपनी लाएगी 200MP के तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Aadhaar Email फ्री में अपडेट करने का मौका! 31 दिसंबर के बाद लगेंगे पैसे! घर बैठे ऐसे करें अपडेट
  3. OnePlus Turbo 6Xs हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  4. सर्दियां आ गई हैं! रूम हीटर का इस्तेमाल करते समय जान लें सुरक्षा से जुड़ी ये जरूरी बातें
  5. Samsung लाई सस्ता फोन, Super AMOLED स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग से लैस, जानें कीमत
  6. Vivo X500e ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 7200mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  7. ₹3350 सस्ता मिल रहा iQOO का 7600mAh बैटरी वाला फोन!
  8. ChatGPT मेकर OpenAI ने Apple पर लगाया ट्रेड सीक्रट चोरी करने का आरोप, दायर किया कानूनी मामला
  9. MG Motor की Comet EV हुई महंगी, जानें नए प्राइसेज
  10. iQOO Z12 Turbo में मिलेगी 8GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप! Geekbench पर स्पॉट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »