Vivo Mobil

Vivo Mobil - ख़बरें

  • Upcoming Smartphones May 2026: 200MP कैमरा वाले Vivo X300 Ultra, Oppo Find X9 Ultra जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
    भारतीय स्मार्टफोन मार्केट के लिए मई का महीना काफी धमाकेदार होने वाला है। Oppo, Vivo, OnePlus जैसे नामी ब्रांड्स के स्मार्टफोन इसी महीने भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में दस्तक देने वाले हैं। लॉन्च से पहले इन स्मार्टफोन्स ने घरेलू मार्केट में भी खूब चर्चा बटौरी थी। अब ये फोन भारत में भी धूम मचाने के लिए तैयार हैं। मई का महीना भारत में तेज गर्मी का होता है। ऐसे में Vivo X300 Ultra, Oppo Find X9 Ultra जैसे धांसू स्मार्टफोन स्मार्टफोन मार्केट की गर्मी को भी बढ़ाने वाले हैं।
  • Apple के लिए iPhone 17 सबसे ज्यादा डिमांड वाली स्मार्टफोन सीरीज 
    पिछली तिमाही में कंपनी ने 28 अरब डॉलर से अधिक का ऑपरेटिंग कैश फ्लो हासिल किया है। एपल का मार्च तिमाही में प्रोडक्ट्स से रेवेन्यू लगभग 80.2 अरब डॉलर और सर्विस से लगभग 31 अरब डॉलर का रहा है। पिछले वर्ष सितंबर में लॉन्च की गई iPhone 17 सीरीज कंपनी की सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन सीरीज है। इस सीरीज में iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max, iPhone 17e और iPhone Air शामिल हैं।
  • Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
    Vivo ने बिना किसी शोर-शराबे अपना नया स्मार्टफोन Vivo S50t 5G लॉन्च कर दिया है। फोन में AMOLED डिस्प्ले है और 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट से लैस किया गया है। फोन में एंड्रॉयड 16 ओएस आता है। यह फोन 6500mAh की बड़ी बैटरी से लैस किया गया है। साथ में 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल जाता है।
  • Realme 16 5G vs Vivo V60e vs Motorola Edge 70 Pro, जानें कौन सा फोन है दमदार
    Realme 16 5G को कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया था। यह फोन कम दाम में बेहद धांसू फीचर्स के साथ पेश किया गया है। लेकिन मार्केट में इसके साथ में कुछ और दावेदार भी मौजूद हैं जिनमें सबसे अधिक चर्चा Vivo V60e और मोटोरोला के हालिया लॉन्च हुए फोन Motorola Edge 70 Pro के बारे में है।
  • iQOO Z11 के इंटरनेशनल वेरिएंट में मिल सकता है Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
    बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर iQOO Z11 के इंटरनेशनल वेरिएंट की मॉडल नंबर - Vivo I2512 के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 1,214 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 3,091 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 4 है। यह चीन में पेश किए गए iQOO Z11 के वर्जन से अलग है, जिसमें MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है।
  • Vivo X Fold 6 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
    Vivo X Fold 6 में 8.02 इंच 2K इनर स्क्रीन अल्ट्रा-थिन ग्लास (UTG) के साथ हो सकती है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 6.51 इंच की आउटर स्क्रीन दी जा सकती है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 का इस्तेमाल किया जा सकता है। आगामी स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है।
  • 13 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo स्मार्टफोन, देखें डील
    Vivo V30 Pro 5G क्रोमा पर भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। V30 Pro 5G का 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट क्रोमा पर 28,494 रुपये में लिस्ट किया गया है। जबकि भारतीय बाजार में मार्च 2024 को 41,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। यह फोन लॉन्च कीमत से करीबन रुपये 13,505 सस्ता मिल रहा है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8200 चिपसेट और 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Oppo F33 5G vs Realme 16 5G vs Vivo V60e: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
    Oppo F33 5G की तुलना Realme 16 5G और Vivo V60e से हो रही है। Oppo F33 5G के 6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये, वहीं 8GB/128GB वेरिएंट 34,999 रुपये और 8GB/256GB वेरिएंट 37,999 रुपये है। जबकि Realme 16 5G के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है। वहीं Vivo V60e के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है।
  • Tecno Spark 50 Pro में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, जल्द लॉन्च की तैयारी
    इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में ऑटोफोकस के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा एक अलग फ्लैश के सााथ हो सकता है। Tecno Spark 50 Pro में 6,000 mAh की सिंगल-सेल बैटरी या 5,600 mAh की डुअल-सेल बैटरी 60 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है।
  • Upcoming Smartphones In India (May 2026): OnePlus से Vivo तक, मई में आ रहे हैं ये 6 स्मार्टफोन
    मई 2026 में भारत में कई नए स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं, जिनमें OnePlus, Oppo, Vivo और HMD जैसे ब्रांड्स शामिल हैं। इस महीने बजट से लेकर फ्लैगशिप तक कई डिवाइसेज मार्केट में एंट्री करेंगे। OnePlus Nord CE 6 Lite, Oppo Find X9 सीरीज और Vivo X300 सीरीज जैसे फोन बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और लेटेस्ट प्रोसेसर के साथ आएंगे। कुछ फोन्स में Android 16 और लॉन्ग टर्म अपडेट का भी सपोर्ट मिलेगा। कुल मिलाकर यूजर्स के पास इस महीने अपग्रेड के कई ऑप्शन होंगे।
  • 16 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Vivo का फोल्डेबल स्मार्टफोन, ये है ऑफर
    Vivo X Fold 5 पर फ्लिपकार्ट पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। Vivo X Fold 5 का 16GB RAM+512GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट पर 1,49,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 16,000 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 1,33,999 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर से 28,400 रुपये की बचत हो सकती है।
  • 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ Vivo Y500s लॉन्च, जानें सबकुछ
    Vivo Y500s चीनी बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। Vivo Y500s के 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,800 (लगभग 24,800 रुपये) और 12GB + 256GB और 8GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत  CNY 2,200 (लगभग 30,400 रुपये) है। Y500s में 6.75 इंच की HD LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1570x720 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2  चिपसेट से लैस है।
  • 10,200mAh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y600 Pro, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    चीन में लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच (1,260 x 2,800 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 449 ppi की पिक्सल डेंसिटी और 300 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 7300e चिपसेट और ARM Mali-G610 GPU दिया गया है।
  • Vivo X Fold 6 के लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
    Vivo X Fold 6 में बैटरी और कैमरा अपग्रेड पर जोर होगा। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी दी जा सकती है। हाल ही में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने कहा था कि आगामी स्मार्टफोन में लाइटवेट डिजाइन के साथ 7,000 mAh की बैटरी हो सकती है। हाल ही में Vivo X Fold 6 की IMEI के डेटाबेस पर लिस्टिंग हुई थी।
  • Vivo X500 Pro Max होगा 200MP पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
    Vivo X500 सीरीज इस साल के आखिर में आने की उम्मीद है, जिस पर वर्तमान में काम चल रहा है। टिपस्टर स्मार्ट पिकाचू की वीबो पोस्ट के अनुसार, आगामी Vivo X500 लाइनअप दो अलग-अलग डिस्प्ले साइज जैसे कि 6.4 इंच और 6.9 इंच में आ सकती है। इसमें महंगा मॉडल Vivo X500 Pro Max होगा जो कि LOFIC (लैटरल ओवरफ्लो इंटीग्रेशन कैपेसिटर) टेक्नोलॉजी से लैस 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे के साथ टेस्ट किया जा रहा है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »